01/09/2026
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia ने आज शिवपुरी में निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जनता को जल्द सुविधा मिले।
इस ओवर ब्रिज के बनने से स्थानीय लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी। श्री सिंधिया ने कहा कि अवसंरचनात्मक विकास और सुगम आवागमन हमारी प्राथमिकता है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।