MP SRLM SIDHI

MP SRLM SIDHI Human development & Community development

27/08/2026
 #आजीविकाप्रयास
27/08/2026

#आजीविकाप्रयास

26/08/2026

कुसमी में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन, 232 युवाओं का प्राथमिक चयन
--------
374 युवक-युवतियों ने कराया पंजीयन, चयनित युवाओं को प्रदान किए गए ऑफर लेटर
------

युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय, सीधी, शासकीय आईटीआई सीधी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय आईटीआई कुसमी परिसर में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले) का आयोजन किया गया।

मेले में देश, प्रदेश एवं स्थानीय स्तर की निजी क्षेत्र की लगभग 8 कंपनियों ने सहभागिता की। रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए 374 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 232 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान संबंधित कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

हितग्राहियों को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ

युवा संगम के दौरान विभिन्न विभागों की स्वरोजगार एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 2 हितग्राहियों को कुल 13.33 लाख रुपये, बिरसा मुंडा योजना के अंतर्गत 1 हितग्राही को 5 लाख रुपये तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (छत्स्ड) के सीसीएल के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को कुल 15 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।

मेले में स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां युवाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने युवाओं को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप स्वरोजगार के अवसर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भी स्टॉल लगाया गया। टीम ने युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।

युवा संगम का उद्देश्य युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ना, साथ ही उन्हें शासन की विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

 #आजीविकप्रयास
26/08/2026

#आजीविकप्रयास

 #आजीविकाप्रयास
26/08/2026

#आजीविकाप्रयास

 #आजीविकाप्रयास
24/08/2026

#आजीविकाप्रयास

22/08/2026

स्थानीय उत्पादों और महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों से सजेगा राखी मेला
------
23 से 25 अगस्त तक मानस भवन सीधी में होगा आयोजन, स्थानीय उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी एवं बिक्री
------

महिलाओं के हुनर, स्थानीय उत्पादों और स्व-सहायता समूहों की मेहनत को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से आजीविका मिशन द्वारा राखी मेला का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय मेला 23 से 25 अगस्त 2026 तक मानस भवन, सीधी में आयोजित होगा। मेले की थीम “स्थानीय उत्पाद, स्थानीय पहचान, आत्मनिर्भर सीधी की शान” रखी गई है।

राखी मेले में जिले के महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। मेले में मिलेट्स उत्पाद, जूट उत्पाद, एलईडी बल्ब, महुआ से तैयार उत्पाद, देशी अरहर दाल, बांस के उत्पाद, हैंडलूम, अचार, मूर्तियां, पंजा दरी, दोना-पत्तल सहित अन्य स्थानीय उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मेले में स्थानीय स्तर पर तैयार महुआ लड्डू एवं महुआ कुकीज जैसे उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इन उत्पादों के माध्यम से जिले की स्थानीय उपज, पारंपरिक कौशल और महिला समूहों की उद्यमशीलता को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

महिलाओं के हुनर को मिलेगा बाजार

राखी मेले का उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों के हुनर को बाजार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय और आत्मविश्वास दोनों को नई दिशा मिलेगी।

आजीविका मिशन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और महिला स्व-सहायता समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करें। स्थानीय उत्पादों की खरीदारी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को सम्मान देने के साथ आत्मनिर्भर सीधी के निर्माण में सहभागिता का अवसर भी है।

राखी के पर्व के अवसर पर आयोजित यह मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराने और जिले की स्थानीय पहचान को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

Community Center, Collectorate Campus
Sidhi
486661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MP SRLM SIDHI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MP SRLM SIDHI:

Shortcuts

Share