13/07/2026
13 जुलाई 2026। 8वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, खपरैल के कमांडेंट श्री पी. वी. सामी के मार्गदर्शन में बटालियन मुख्यालय परिसर में संदीक्षा सदस्याओं एवं कार्मिकों के परिवार की महिला सदस्यों के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में ब्यूटीशियन प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को ब्यूटी एवं ग्रूमिंग से संबंधित आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने त्वचा एवं बालों की देखभाल, मेकअप, फेशियल, हेयर स्टाइलिंग तथा ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत बटालियन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। संदीक्षा सदस्याओं एवं उनके परिवार की महिला सदस्यों ने अपनी माताओं के सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।