सिंगरौली पुलिस

सिंगरौली पुलिस SINGRAULI POLICE

05/09/2026

नशे के सौदागरों पर सिंगरौली पुलिस का प्रहार
सरई पुलिस ने फोर व्हीलर से गांजा तस्करी करते 02 आरोपियों को दबोचा।
02 किलो 65 ग्राम गांजा व कार सहित ₹5.30 लाख का मशरूका जब्त
IG REWA Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Shiyaz Km

श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ जिलेभर में संपन्न हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्वश्री कृष्ण प्रणामी मंदिर दुधमनिया पहुं...
05/09/2026

श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ जिलेभर में संपन्न हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर दुधमनिया पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जिलेभर में सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन रहा प्रभावी CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police IG REWA Collector Office Singrauli

24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तारथाना बैढ़न की चौकी सासन पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई कर...
05/09/2026

24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना बैढ़न की चौकी सासन पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री ललित बैरागी के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक बी.एल. बंसल के नेतृत्व में गठित टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अंगद प्रसाद कुशवाहा एवं उसकी दूसरी पत्नी बांसमती कुशवाहा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पत्नी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की साजिश का खुलासा हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में चौकी सासन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police IG REWA

सिंगरौली पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाईथाना सरई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए 02 किलो 6...
05/09/2026

सिंगरौली पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

थाना सरई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए 02 किलो 65 ग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट क्विड कार सहित कुल ₹5.30 लाख का मशरूका जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मरसकोले के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक लालमणि साकेत सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police IG REWA Collector Office Singrauli

थाना बैढ़न पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन चोरी का लोहा कबाड़ एवं एक ट्रक जब्त...
05/09/2026

थाना बैढ़न पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन चोरी का लोहा कबाड़ एवं एक ट्रक जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹23.50 लाख है। मुखबिर की सूचना पर ट्रक क्रमांक UP64CT9483 को रोककर जांच की गई, जिसमें चोरी का लोहा कबाड़ बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किया जा रहा था। चालक नीरज कुमार सिंह, निवासी सोनभद्र (उ.प्र.), के विरुद्ध धारा 317(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police IG REWA

03/09/2026

अवैध शराब कारोबार पर सिंगरौली पुलिस का प्रहार — किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी पर थाना सरई पुलिस की प्रभावी कार्रवाई। पुलिस ने 51 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। ₹26 हजार से अधिक कीमत की शराब जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
CM Madhya Pradesh IG REWA Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Shiyaz Km Collector Office Singrauli

अवैध शराब कारोबार पर सिंगरौली पुलिस का प्रहार — थाना सरई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 51 लीटर से अधिक अवैध शराब के...
02/09/2026

अवैध शराब कारोबार पर सिंगरौली पुलिस का प्रहार — थाना सरई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 51 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹26 हजार से अधिक कीमत की अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
CM Madhya Pradesh IG REWA Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Shiyaz Km

यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं।...
02/09/2026

यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से भारी वाहन चालक अपने वाहनों को खाखन पुल की ओर न ले जाएं और उनके लिए निर्धारित सुरक्षित मार्गों से ही आवागमन करें, ताकि जाम की स्थिति न बने और सभी की यात्रा सुरक्षित बनी रहे।
CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh IG REWA Madhya Pradesh Police Shiyaz Km Collector Office Singrauli

01/09/2026

Address

Singrauli
Singraul
486886

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सिंगरौली पुलिस posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सिंगरौली पुलिस:

Shortcuts

Share