NCL Nigahi Area

NCL Nigahi Area Nigahi Opencast Mine is situated in Singrauli district of Madhya Pradesh and forms a part of Singrauli Coalfield.

Nigahi block is located to the west of Jayant Project and to the east of Amlohri Project.

//निगाही क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस//भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त...
15/08/2026

//निगाही क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस//

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को निगाही क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ निगाही परियोजना के शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन कर किया गया। शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ और राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। शांति एवं उमंग के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च-पास्ट को सलामी दी।
मुख्य कार्यक्रम के क्रम में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री बी. साईराम द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन निगाही परियोजना के परियोजना अधिकारी श्री शितांशु वर्मा ने किया। इसके पश्चात निगाही क्षेत्र के तीनों JCC सदस्यों एवं CMOAI प्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कोयला उद्योग को राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भागीदार बताया।
मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लगभग 200 वर्षों की गुलामी और हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद हमें यह आजादी प्राप्त हुई है। इसकी रक्षा करना और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में सतत प्रयासरत कोल इंडिया विश्व की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनियों में से एक है और इसी विकास यात्रा में निगाही क्षेत्र भी अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम के दौरान DAV एवं DPS विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण में देशभक्ति, उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सृष्टि महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीना वर्मा सहित नियाही क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्ष, DPS, DAV एवं विवेकानंद विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, JCC सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
जय हिंद! 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#स्वतंत्रता_दिवस #निगाही_क्षेत्र िंद #आजादी_का_अमृत_उत्सव

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निगाही परियोजना में तिरंगा रैली“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निगाही परियोजना में देशभक्ति एव...
12/08/2026

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निगाही परियोजना में तिरंगा रैली
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निगाही परियोजना में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में लगभग 250 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें DPS एवं DAV के विद्यार्थी, आम नागरिक तथा सिक्योरिटी गार्ड्स शामिल रहे।
तिरंगा हाथों में लेकर विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली में सहभागिता की और हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

10/08/2026

Har Ghar Tiranga 2026

Be a part of the Movement

Hoist the national flag at your home

Take a photo or selfie with the Tiranga

Upload it at
harghartiranga.com



Ministry of Coal,Government of India
Ministry of Culture, Government of India
Kishan Reddy Gangapuram
Satish Chandra Dubey
Coal India Limited

//निगाही क्षेत्र में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह//Northern Coalfields Limited के अंतर्गत निगाही क्षेत्र में दिनांक...
02/08/2026

//निगाही क्षेत्र में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह//

Northern Coalfields Limited के अंतर्गत निगाही क्षेत्र में दिनांक 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में एक अत्यंत गरिमामय एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि उनके साथ बिताए गए वर्षों की स्मृतियों को संजोने और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का भी एक महत्वपूर्ण मंच बना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुल 10 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रत्येक सम्मान के साथ उनके सेवा काल की उपलब्धियों और योगदानों का संक्षिप्त परिचय भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी जनों को भावुक कर दिया।

अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा ने सेवानिवृत्त साथियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी की प्रगति और सफलता में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पूंजी उसके अनुभवी और समर्पित कर्मचारी होते हैं, और ऐसे कर्मियों के सेवानिवृत्त होने से जो शून्य उत्पन्न होता है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होता। उन्होंने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि वे इन वरिष्ठ साथियों के अनुभव, अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा से प्रेरणा लें तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त साथियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की चुनौतियों, कार्यस्थल की बदलती परिस्थितियों और सहकर्मियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को याद करते हुए कई भावुक क्षण प्रस्तुत किए। उनके विचारों ने न केवल वातावरण को भावनात्मक बना दिया, बल्कि उपस्थित कर्मचारियों को कार्य के प्रति समर्पण और टीम भावना का संदेश भी दिया।

जे.सी.सी. सदस्यों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में सेवानिवृत्त साथियों के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं हल्के-फुल्के आयोजनों ने वातावरण को और भी आत्मीय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया, जिससे यह अवसर एक यादगार उत्सव में परिवर्तित हो गया।

इस अवसर पर निगाही क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्षगण, जे.सी.सी. सदस्यगण, सी.एम.ओ.ए.आई. प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी विदाई दी और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

02/08/2026

India's coal sector continued its strong growth trajectory in July 2026, with coal production reaching 69.75 MT (Prov), registering a 7.51% year-on-year (YoY) increase, while coal dispatch rose to 86.33 MT (Prov), recording an impressive 17.34% YoY growth.

The sustained rise in both production and dispatch reflects the Ministry of Coal's unwavering commitment to ensuring reliable coal availability, strengthening India's energy security, and meeting the nation's growing energy requirements while supporting industrial and economic growth.

Read more: https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2293224®=3&lang=1

Kishan Reddy Gangapuram Satish Chandra Dubey Press Information Bureau - PIB, Government of India Coal India Limited Bharat Coking Coal Limited SECL NLC INDIA Limited Western Coalfields Limited

29/07/2026
//निगाही परियोजना के मशीनी बेड़े में शामिल हुआ नया 890 एचपी कोमात्सु डोजर//आज दिनांक , 22 जुलाई 2026 को निगाही परियोजना ...
22/07/2026

//निगाही परियोजना के मशीनी बेड़े में शामिल हुआ नया 890 एचपी कोमात्सु डोजर//

आज दिनांक , 22 जुलाई 2026 को निगाही परियोजना के मशीनी बेड़े को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। परियोजना में 890 हॉर्सपावर क्षमता का नया कोमात्सु डोजर (SL No. 31014) विधिवत रूप से शामिल किया गया। नए डोजर के शामिल होने से परियोजना की खनन गतिविधियों को गति मिलेगी तथा ओवरबर्डन हटाने सहित विभिन्न परिचालन कार्यों की क्षमता एवं दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस अवसर पर निगाही परियोजना के न्यू वर्कशॉप स्थित डोजर सेक्शन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डोजर का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन उपरांत निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र वर्मा को नए डोजर की सांकेतिक चाबी भेंट कर मशीन को औपचारिक रूप से परियोजना के मशीनी बेड़े में शामिल किया गया।

उल्लेखनीय है कि निगाही परियोजना के लिए कुल चार नए कोमात्सु डोजर उपलब्ध कराए जाने थे। इनमें से तीन डोजर पूर्व में ही सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं, जबकि आज चौथे डोजर के शामिल होने के साथ यह प्रक्रिया पूर्ण हो गई। इन अत्याधुनिक एवं उच्च क्षमता वाले डोजरों के उपयोग से खदान में ओवरबर्डन हटाने के कार्य में तेजी आएगी, मशीनों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर परियोजना की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आधुनिक एवं उच्च क्षमता वाली मशीनों के समावेश से न केवल खनन कार्यों की उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि संचालन की दक्षता और कार्य निष्पादन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इन मशीनों का सुरक्षित, कुशल एवं अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री शितांशु वर्मा, विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नए डोजर के परियोजना में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे निगाही परियोजना की परिचालन क्षमता को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

//निगाही क्षेत्र में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह//Northern Coalfields Limited के अंतर्गत निगाही क्षेत्र में दिनांक...
01/07/2026

//निगाही क्षेत्र में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह//
Northern Coalfields Limited के अंतर्गत निगाही क्षेत्र में दिनांक 30 June 2026 को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में एक अत्यंत गरिमामय एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि उनके साथ बिताए गए वर्षों की स्मृतियों को संजोने और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का भी एक महत्वपूर्ण मंच बना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुल 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रत्येक सम्मान के साथ उनके सेवा काल की उपलब्धियों और योगदानों का संक्षिप्त परिचय भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी जनों को भावुक कर दिया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मुख्य प्रबंधक (खनन) श्री रवींद्र प्रसाद मिश्रा, सहायक अभियंता श्री बाल गोविंद मिश्रा, फोरमैन श्री शिव कुमार यादव, फोरमैन श्री रामाशीष प्रसाद हरिजन, श्री पैजन लाल शाह, श्री लालब्रत सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह एवं श्री सरजू प्रसाद विश्वकर्मा, डोजर ऑपरेटर श्री गजाधर यादव, ड्राइवर सह मैकेनिक श्री सूरज लाल, ड्रिल ऑपरेटर श्री रामबालक एवं श्री रमेश चंद्र सिंह, ई.पी. फिटर ग्रेड-1 श्री मूलचंद राम एवं श्री पन्ने लाल, केबलमैन श्री सीताराम साहू तथा जनरल असिस्टेंट श्री राम प्यारे, श्री ददवा एवं श्री रामजी शामिल रहे।
अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा ने सेवानिवृत्त साथियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी की प्रगति और सफलता में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पूंजी उसके अनुभवी और समर्पित कर्मचारी होते हैं, और ऐसे कर्मियों के सेवानिवृत्त होने से जो शून्य उत्पन्न होता है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होता। उन्होंने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि वे इन वरिष्ठ साथियों के अनुभव, अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा से प्रेरणा लें तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त साथियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की चुनौतियों, कार्यस्थल की बदलती परिस्थितियों और सहकर्मियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को याद करते हुए कई भावुक क्षण प्रस्तुत किए। उनके विचारों ने न केवल वातावरण को भावनात्मक बना दिया, बल्कि उपस्थित कर्मचारियों को कार्य के प्रति समर्पण और टीम भावना का संदेश भी दिया।
जे.सी.सी. सदस्यों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में सेवानिवृत्त साथियों के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं हल्के-फुल्के आयोजनों ने वातावरण को और भी आत्मीय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया, जिससे यह अवसर एक यादगार उत्सव में परिवर्तित हो गया।
इस अवसर पर निगाही क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्षगण, जे.सी.सी. सदस्यगण, सी.एम.ओ.ए.आई. प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी विदाई दी और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

01/07/2026

Nukkad Natak Presentation by Nigahi Area on Swachchta Pakhwada 2026

01/07/2026

Swachchta Presentation from Nigahi Area 2026

Address

Nigahi
Singrauli
486884

Opening Hours

9am - 6pm

Telephone

+917805276040

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NCL Nigahi Area posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NCL Nigahi Area:

Shortcuts

Share