06/04/2026
सिरसा में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया भाजपा का 47 वाँ स्थापना दिवस
👍👍💐💐💐🙏🙏🙏💐💐💐👍👍
आज भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सिरसा जिले में भाजपा परिवार द्वारा जिला कार्यालय “सरसाई कमल” में अत्यंत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे कार्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहाँ चारों ओर पार्टी के झंडे, बैनर और रंग-बिरंगी सजावट से उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर देश की समृद्धि, संगठन की उन्नति और समाज की खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पवित्र ध्वज का पूजन किया गया।ध्वज पूजन के बाद बड़े सम्मान और गौरव के साथ ध्वजारोहण किया गया, जिसके दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। ध्वजारोहण के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी ने एक साथ नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की तथा एक-दूसरे को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की रीति-नीतियों, संगठन की कार्यप्रणाली, राष्ट्रवादी सोच, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारतीय इतिहास से प्रेरित विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नींव है और संगठन की मजबूती उनके समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचायें और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहें। कार्यक्रम में जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र आर्य, रोहताश जांगड़ा, डॉ गंगासागर केहरवाला, प्रदीप रातुसरिया, मक्खन सिंह ख्योंवाली, गुरदेव सिंह राही, अंबर मेहता, हनुमान कुंडू, ललित मोहन पोपली, इंद्रपाल जांगड़ा, निकुराम फौजी, वीरेंद्र तिन्ना , जसविंदर पाल पिंकी, सुमन सैनी, कपिल सोनी, गणेश चावरिया, अमरीक सिंह राही, ठाकुर भगवत सिंह, नंदलाल बेनीवाल, विष्णु शर्मा, ललित छींपा, कृष्ण मेहता, राघव गुप्ता, सुखविंदर सिंह बराड़, भावना शर्मा, सुमन शर्मा, बलवान जांगड़ा, भूपेंद्र खट्टर, प्रियंका बुमराह, पुष्पा, लखविंदर कौर, कुलबीर पटीर, बलबीर बोयत, सुनील मेहता, संदीप मेहता, सुरेंद्र संधा, चरणजीत लूथरा, अंग्रेज सिंह औलख, कौशल्या वर्मा, दर्शना जांगड़ा, कविता सिहाग सहित बड़ी संख्या में जिला कार्यकारिणी के सदस्य, जिला कोर कमेटी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर इस गौरवपूर्ण दिन की बधाई दी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मना रही है। इस अवसर पर सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और पार्टी कार्यालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे देश में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिल रहा है।
Nayab Saini Mohan Lal Badoli Yatinder Singh Amber Kumar Lalit Chhimpa BJP Haryana