Dera Baba Bhuman Shah - Main

Dera Baba Bhuman Shah - Main Official Page of Dera Baba Bhuman Shah Ji, Sirsa. Baba Bhuman Shah Ji Charitable Trust
Sangar Sarista Sirsa(Haryana),INDIA. Ph.- 01666-251204,251072.

Mob.-09896101008

24/08/2026
23/08/2026

सिरसा में नशे के खिलाफ एक विशाल चेतना यात्रा। पावन सानिध्य परम् पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज।

परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में 20 सितम्बर 2026, रविवार को सिरसा में होगा बाबा भूमणशाह जी महारा...
23/08/2026

परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में 20 सितम्बर 2026, रविवार को सिरसा में होगा बाबा भूमणशाह जी महाराज का पावन भक्ति सत्संग।

अनाज मंडी एसोसिएशन व समूह साध संगत के सहयोग से आयोजित होगा आध्यात्मिक एवं समाज जागरण का ऐतिहासिक आयोजन।

सिरसा शहर के गणमान्य व बाबा भूमणशाह सेवा समिति के सदस्य मुख्य धाम बाबा भूमण शाह जी, ग्राम संगर साधा पहुँचे और परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की कि वे सिरसा शहर की पावन धरा पर अपने दिव्य सत्संग का आयोजन करें, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हो।

परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज ने संगत की प्रार्थना को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए अपने पावन आशीर्वाद स्वरूप 20 सितम्बर 2026, दिन रविवार को सिरसा की अनाज मंडी में पावन भक्ति सत्संग आयोजित करने की सहमति प्रदान की।

संतों का सान्निध्य, जीवन का सौभाग्य।
सत्संग से बढ़कर कोई धन नहीं।

नशा मुक्ति सेना व महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट, फतेहाबाद के संयुक्त प्रयासों से सिरसा में परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज...
22/08/2026

नशा मुक्ति सेना व महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट, फतेहाबाद के संयुक्त प्रयासों से सिरसा में परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में नशे के खिलाफ एक विशाल चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। इस चेतना यात्रा में दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक, सिरसा, ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह व आई सी एस प्रमुख परिमल सर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह चेतना यात्रा शहीद भगत सिंह स्टेडियम से सुरखाब चौक तक निकाली गई। यात्रा के माध्यम से समाज को नशे की बुराई से दूर रहने ,युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं संस्कारवान जीवन अपनाने तथा जन-जन में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास महाराज जी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि नशा व्यक्ति , परिवार और समाज—तीनों को अंदर से खोखला कर देता है। इसलिए हमें मिलकर नशे के विरुद्ध जन-जागरण अभियान चलाना चाहिए और युवाओं को शिक्षा , संस्कार , सेवा एवं आध्यात्मिकता से जोड़ना चाहिए।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं आमजनों एवं समाजसेवियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे।
“नशे को छोड़ें, जीवन को संवारें—स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।

22/08/2026

* 20 सितम्बर 2026, रविवार को परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में सिरसा में होगा बाबा भूमणशाह जी महाराज का पावन भक्ति सत्संग।

अनाज मंडी एसोसिएशन व समूह साध संगत के सहयोग से आयोजित होगा आध्यात्मिक एवं समाज जागरण का ऐतिहासिक आयोजन।

सिरसा शहर के गणमान्य व बाबा भूमणशाह सेवा समिति के सदस्य मुख्य धाम बाबा भूमण शाह जी, ग्राम संगर साधा पहुँचे और परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की कि वे सिरसा शहर की पावन धरा पर अपने दिव्य सत्संग का आयोजन करें, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हो।

परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज ने संगत की प्रार्थना को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए अपने पावन आशीर्वाद स्वरूप 20 सितम्बर 2026, दिन रविवार को सिरसा की अनाज मंडी में पावन भक्ति सत्संग आयोजित करने की सहमति प्रदान की।

संत महापुरुषों का किसी नगर में आगमन उस नगर के लिए परम सौभाग्य का विषय होता है। उनके पावन चरणों से धरती धन्य होती है, वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो जाता है ।

21/08/2026

नशे के खिलाफ विशाल चेतना यात्रा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम से सुरखाब चौक,सिरसा।

* दिनाँक 20 अगस्त 2026।                                                                                            श्रीध...
21/08/2026

* दिनाँक 20 अगस्त 2026। श्रीधाम वृन्दावन में पावन भंडारा
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण, श्रीधाम वृन्दावन में सावन के पावन झूला मेला के शुभ अवसर पर परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के पावन सानिध्य में, बाबा भूमणशाह जी महाराज की पावन प्रेरणा एवं कृपा से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। गुरुजनों के आशीर्वाद और भक्ति-भाव से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो उठा।
राधे-राधे!
जय श्री बाँके बिहारी जी !
जय बाबा भूमणशाह जी!

Address

Vill. Baba Bhuman Shah
Sirsa
125054

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dera Baba Bhuman Shah - Main posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dera Baba Bhuman Shah - Main:

Shortcuts

Share

Category