Sirsa Police

Sirsa Police सेवा सुरक्षा सहयोग

वर्ष 2025 में सिरसा पुलिस ने करीब 30 करोड़ो रुपए के मादक पदार्थ बरामद,365 मामले दर्ज 681 नशा तस्करों को जेल की सलाखों के...
02/01/2026

वर्ष 2025 में सिरसा पुलिस ने करीब 30 करोड़ो रुपए के मादक पदार्थ बरामद,365 मामले दर्ज 681 नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा ।

15 अपराधिक गैंगों का पर्दाफाश करते हुए 13 ईनामी बदमाशों सहित 226 भगौड़ों को गिरफ्तार उनके कब्जा से करीब 15 लाख रुपए की संपति बरामद।

एसपी दीपक सहारन ने स्वयं मैदान में उतरकर नशे के खिलाफ एक जोत प्रज्ज्वलित की,जोकि अब एक मशाल बनकर जन आंदोलन का रूप ले रही है ।

सिरसा -- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि वर्ष 2025 की अवधि के दौरान सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों, मेडिकल नशा बेचने वालों तथा अन्य गैर कानूनी धंधा में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर पूर्ण रूप से शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभाई है, जिसके काफी सार्थक परिणाम भी सामने आए है । एक वर्ष की अवधि के दौरान अनेक तस्करों को काबू कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजकर 30 करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। जिला पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, वहीं पर सिरसा पुलिस की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक भी किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि साल 2025 की अब तक करीब एक वर्ष की अवधि के दौरान सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 365 मामले दर्ज कर नशा तस्करी में संलिप्त 681 लोगों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है । उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से सिरसा पुलिस ने 10 किलों 997 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 27 किलो 855 ग्राम अफीम,करीब 2861 किलो 645 ग्राम डोडा व चूरापोस्त, 60 किलो गांजा पत्ती जबकि मेडिकल नशा बेचने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसते हुए 2 लाख 44 हजार 801 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए है । इस अवधि के दौरान शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के तहत 188 मामलें दर्ज कर 210 लोगों के कब्जा से 10416 बोतल अंग्रेजी वाइन, 6914 बोतल देसी शराब, 581 बोतले अवैध शराब,9242 बोतल बीयर,4615 लीटर लाहन बरामद किया है । सिरसा पुलिस ने बीते वर्ष अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष पखवाड़ा चलाकर 54 मामले दर्ज कर 77 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 54 अवैध हथियारों का जखीरा बरामरद कर 286 जिंदा कारतूस इसके अलावा 2 मैगजीन बरामद कर संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए है । बीते वर्ष सिरसा पुलिस द्वारा सार्जवनिक जगहों पर जुआ व सट्टा खाई वाली करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 79 मामले दर्ज कर 155 लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 26 लाख 84 हजार 885 रुपए की नगद राशि बरामद की है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि 15 अपराधिक गैंगों का पर्दाफाश करते हुए 13 ईनामी बदमाशों सहित 226 भगौड़ों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से करीब 14 लाख 43 हजार 450 रुपए की चल व अचल संपति बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन से आह्वान किया है कि नशा तस्करों तथा अन्य गैर कानूनी कार्य करने वालों की सूचना बेझिझक होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । उन्होंने कहा कि सिरसा में नशा तस्करों को पांव नही पसारने दिए जाएगें क्योकिं इनकी असली जगह जेल में है ।उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस का अपराधियों को कड़ा एवं स्पष्ट संदेश है कि जिला सिरसा में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है । उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, सिरसा पुलिस उन्हें ढूंढ निकाल कर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो कोई भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा । युवा देशा का भविष्य इसलिए पथ भ्रष्ट न होकर शिक्षा एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपना तथा अपने देश का नाम रोशन करें । सिरसा पुलिस अपराध और अपराधियों पर पूरी गंभीरता से शिकंजा कस रही है । सिरसा पुलिस की यह मुहिम न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि आमजन के मन में सुरक्षा का विश्वास भी जगा रही है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ भी हमारा महा अभियान जारी है जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी तथा उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लेगें । आमजन से भी अनुरोध है कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएं । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने नशा तस्करों को चेतावनी भरे लहजे में साफ संदेश दिया कि हमारे युवाओं के जीवन में नशे का जहर घोलने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और जो भी इस धंधे में शामिल है उसे जेल की सलाखों के पिछे भेजा जा रहा है। इसके अलावा,सिरसा पुलिस नशे से पीड़ित लोगों का स्थानीय प्रशासन की सहयोग से इलाज करवा कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में ला रही है । उन्होंने कहा नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेंगे कि नशा तस्करों की आने वाली पीढ़ियाँ भी सिरसा पुलिस की कार्यवाही को याद रहेगी । इसलिए निसंकोच होकर नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें,ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके और समय रहते हम अपने बच्चों को बचा सके । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जहां मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा गया है, वहीं पर मेडिकल नशा बेचने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं, परंतु इस अभियान की संपूर्ण सफलता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का साथ अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं पर युवाओं को खेल गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है तथा किसी कारण वंश अगर कोई युवा नशे की लत में पड़ गया है तो उसकी पहचान कर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनका इलाज करवा कर उन्हें फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया है कि नशा बेचने वालों के बारे में निसंकोच होकर पुलिस को सूचित करें तथा जिला पुलिस की ओर से नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा आमजन बढ़ चढ़कर सहयोग करें ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त व अपराध मुक्त किया जा सके ।

क्रेटा गाड़ी चोरी की वारदात मात्र 24 घंटों में  सुलझी,चोरीशुद्धा गाड़ी बरामद,आरोपी काबू ।   सिरसा .........पुलिस अधीक्षक...
27/12/2025

क्रेटा गाड़ी चोरी की वारदात मात्र 24 घंटों में सुलझी,चोरीशुद्धा गाड़ी बरामद,आरोपी काबू ।


सिरसा .........पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में "ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान" सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने क्रेटा गाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटों में चोरीशुदा गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है । शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि शक्ति नगर सिरसा निवासी ओमप्रकाश पुत्र संतराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 26 दिसंबर 2025 को रिद्धि सिद्धि होटल सिरसा के सामने गाड़ी खड़ी करके होटल में चला गया था । कुछ समय बाद होटल से वापस आकर देखा तो गाड़ी कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा की कीर्ति नगर पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटों में आरोपी अरुण उर्फ योगी पुत्र हरि सिंह निवासी गांव मोडिया खेड़ा,जिला सिरसा को चोरीशुदा क्रेटा गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया । शहर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अरुण उर्फ योगी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

23/12/2025

एसपी दीपक सहारन गांव मतुवाला में नशे खिलाफ जागरूकता अभियान में लोगों को संबोधित करते हुए ।

*सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन" में महज 20 दिनों में 1074 ठिकानों पर दबिश,करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ बरामद  :...
21/12/2025

*सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन" में महज 20 दिनों में 1074 ठिकानों पर दबिश,करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ बरामद :-एसपी दीपक सहारन ।*

*नशा तस्करी व अन्य गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ,66 मामले दर्ज,121 लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा :- एसपी ।*

*नशा तस्करों के ठिकानों को नेस्तोनाबूत करने के लिए सिरसा पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन* ।

एसपी दीपक सहारान ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए आईटी सेल इंचार्ज को सम्मानित किया ।
17/12/2025

एसपी दीपक सहारान ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए आईटी सेल इंचार्ज को सम्मानित किया ।

ठण्ड़ व कोहरे के मद्धेनजर सभी थाना प्रभारी वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगना सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटना से बचा ज...
17/12/2025

ठण्ड़ व कोहरे के मद्धेनजर सभी थाना प्रभारी वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगना सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके :- एसपी दीपक सहारन ।

ट्रैक्टर ट्रॉली व वाहनों के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाएं बिना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश :- एसपी ।

"ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत सिरसा पुलिस की 46 ठिकानों पर रेड,6 मामले दर्ज कर 8 लोगों को दबोचा ।गिरफ्तार किए गए लोगो...
15/12/2025

"ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत सिरसा पुलिस की 46 ठिकानों पर रेड,6 मामले दर्ज कर 8 लोगों को दबोचा ।

गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जा से 4 अवैध पिस्तौल, 408 ग्राम अफिम,7 किलो 970 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद ।

नशा तस्करों,अपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित अपराधियों के खिलाफ सिरसा पुलिस की ताबड़-तोड़ कार्रवाई जारी :-एसपी दीपक सहारन ।

सिरसा...... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि नशा तस्करों,अवैध हथियार रखने वालों एवं गैर कानूनी धंधा करने वाले अपराधियों के नैक्सस को तोड़ने व अपराधियों के नैटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस लगातार अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तोबड़-तोड़ कार्रवाई कर रही है । उन्होंने बताया कि सिरसा पुलिस ने "ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत बीते दिन अपराधियों के 46 ठिकानों पर दबिश देकर 6 मामले दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जा से 4 अवैध पिस्तौल, 408 ग्राम अफिम,7 किलो 970 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद करने में सफलता हालिस की । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिरसा पुलिस की इस सक्रियता से न केवल अपराधिक तत्वों की गतिविधयों पर अंकुश लगा है,बल्कि संदिग्ध क्षेत्रों में गहनता से चैकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत बनाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत सीआईए सिरसा पुलिस की दो टीमों ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नौजवान युवकों को 315 बोर के दो अवैध पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रेलवे फाटक से होते हुए गांव कंगनपुर की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब रेलवे फाटक के पास पंहुची तो रेलवे लाइन की तरफ से एक नौजवान युवक आता दिखाई दिए उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक रोहित उर्फ काकू पुत्र बलवान सिंह निवासी हुड्डा सैक्टर 19 सिरसा को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ । वहीं एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा की दूसरी पुलिस टीम ने गांव कंगनपुर से एक युवक संदीप पुत्र सोनू निवासी गांव भंबूर को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 315 बोर के अवैध पिस्तौल बरामद किया है । उन्होंने बताया की जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने बड़ागुढा थाना क्षेत्र के गांव नागोकी से एक युवक गुरमैल सिंह पुत्र बीकर सिंह निवासी गांव नागोकी को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 315 बोर के अवैध पिस्तौल बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान सदर थाना क्षेत्र के गांव झोरड़नाली में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली की गांव में जगजीत सिंह उर्फ सोना अपने पास अवैध रुप से पिस्तौल रखता है । उक्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने गांव झोरड़नाली में दबिश देकर आरोपी जगजीत सिंह उर्फ सोना पुत्र बलतेज सिंह निवासी गांव झोरड़नाली को 315 बोर के अवैध पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बेगू रोड़ सिरसा क्षेत्र से एक व्यक्ति गिरधारी लाल पुत्र माला राम निवासी गांव बाजवा जिला झुंझनू राजस्थान को लाखों रुपए का 408 ग्राम अफीम व 7 किलो 970 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है । उन्होंने बताया की गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम व आर्मज एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों के हवाले की गई है । उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाण के निर्देशनुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे "ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान" के तहत सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों,अपराधिक घटनाओं में संलिप्त तथा खुर्दा संचालकों व अन्य संगीन मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए सिरसा के सभी थाना प्रभारियों/पुलिस चौकी इंचार्जो ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान चलाकर नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है । इसके अतिरिक्त सिरसा पुलिस ने सर्दी के मौसम में बेसहारा घूम रहे 40 लोगों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सर्दी के कंबल,रोटी,कपड़ा व रात को रहने की उचित व्यवस्था करते हुए मानवता की भलाई में भी अग्रणी भूमिका निभाई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया की पुलिस द्वारा सिरसा को अपराध एवं भय मुक्त,वातावरण सुनिश्ति करने के लिए “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” अभियान लगातार चलया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा है कि नशा तस्करों व अपराधियों का सिरसा से समूल सफाया करना तथा आमजन को सुरक्षित माहौल देना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” में नशा तस्करों के खिलाफ सिरसा पुलिस की ताबड़-तोड़ कार्रवाई जारी ।10 दिनों में 36 मामलें दर्ज ...
11/12/2025

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” में नशा तस्करों के खिलाफ सिरसा पुलिस की ताबड़-तोड़ कार्रवाई जारी ।

10 दिनों में 36 मामलें दर्ज कर 74 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा,621 ग्राम हेरोइन सहित करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ बरामद :-एसपी दीपक सहारन ।

सिरसा...... पुलिस महानिदेशक हरियाण के निर्देशनुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे "ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान" के तहत सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों ,नशे के सौदागरों,आंतकवाद से संबंधित घटनाओं में संलिप्त तथा खुर्दा संचालकों व अन्य संगीन मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए सिरसा के सभी थाना प्रभारियों/पुलिस चौकी इंचार्जो ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान चलाकर महज 10 दिनों में करीब 610 स्थानों पर दबिश देकर नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है । इस अभियान के तहत 36 मामलें दर्ज कर 74 अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजकर कर करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ,अवैध हथियार बरामद करने में अहम भूमिका निभाई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” अभियान के तहत 23 नशा तस्करों के खिलाफ 13 मामलें दर्ज कर उनके कब्जा से करोड़ो रुपए की 621 ग्राम हेरोइन व 15 किलो 510 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है । जबकि अवैध रुप से नशीली दवाईयां बेचने वालों के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए 4550 नशीली गोलियां,2100 नशीले कैप्सूल बरामद किए है । वहीं अवैध रुप से शराब बेचने वाले 15 लोगों के कब्जा से 178 बोतल देशी शराब व 320 लीटर लाहन बरामद कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए है । जबकि अवैध रुप से सट्टा खाई वाली करने वाले 6 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 2980 रुपए बरामद किए है । वहीं अवैध हथियारों रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर उनके कब्जा से 6 अवैध पिस्तौल 28 जिंदा कारतूस तथा 2 मैगजीन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान का उदेश्य अपराध एवं अपराधियों पर कारगर ढ़ग से अंकुश लगाना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस ने ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की टीमें गाँव-गाँव, शहर-शहर नशा तस्करी, जुआरी, सटोरिओं और आवारागर्दी व नशा तस्करों व अवैध रुप से चलाए जा रहे खुर्दे संचालकों के खिलाफ कॉम्बिंग ऑपेरेशन के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 94 व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस के तहत पाबंद किया गया है । इसके अतिरिक्त सिरसा पुलिस ने सर्दी के मौसम में बेसहारा घूम रहे,555 लोगों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सर्दी के कंबल,रोटी,कपड़ा व रात को रहने की उचित व्यवस्था करते हुए मानवता की भलाई में भी अग्रणी भूमिका निभाई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया की पुलिस द्वारा सिरसा को अपराध एवं भय मुक्त,वातावरण सुनिश्ति करने के लिए “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” अभियान लगातार चलया जा रहा है । अपराध एवं अपराधियों के नैक्सस को तोड़ने व अपराधियों के नैटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस लगातार अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तोबड़-तोड़ कार्रवाई कर रही है । सिरसा पुलिस की इस सक्रियता से न केवल अपराधिक तत्वों की गतिविधयों पर अंकुश लगा है,बल्कि संदिग्ध क्षेत्रों में गहनता से चैकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा है कि नशा तस्करों व अपराधियों का सिरसा से समूल सफाया करना तथा आमजन को सुरक्षित माहौल देना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी । एसपी दीपक सहारन ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगान के लिए “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन काफी कारगर साबित हो रहा है ।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाजों से सावधान :- एसपी दीपक सहारन ।युजर्स किसी अज्ञात व्यक्ति को बैंक ...
08/12/2025

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाजों से सावधान :- एसपी दीपक सहारन ।

युजर्स किसी अज्ञात व्यक्ति को बैंक सबंधित व्यक्तिगत जानकारी सांझा करने से बचें :- एसपी ।

सिरसा............पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन को साइबर फ्रॉड के बारे में आगाह करते हुए कहा है कि आज के इस तकनीकी युग में साइबर क्राइम एक चिंता का विषय है । डिजिटलाजेशन के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति इंटरनेट पर निर्भर हो गया है,इसलिए इंटरनेट तकनीक की बढ़ती उपयोगिता के कारण साइबर ठगी के मामले भी बढ़ रहे है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यूजर्स की नासमझी व लापरवाही के कारण लोग अक्सर साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा बैठते हैं । उन्होने बताया कि साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए डिजिटल अरेस्ट को अपना हथियार बना रहे है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट वॉट्सऐप कॉल पर की जाने वाली ब्लैकमेलिंग शामिल है, साइबर अपराधी पुलिस की वर्दी पहनकर या सरकारी विभाग का अधिकारी जैसा बैकग्राउंड तैयार कर लोगों को इमोशनली और मेंटली टॉर्चर करते हैं । साइबर ठग लोगों को वॉट्सएप के जरिए यकीन दिलाते हैं, कि उनके या उनके किसी रिश्तेदार के साथ कुछ बुरा हो चुका है या होने वाला है । चूंकि सामने बैठा शख्स पुलिस की वर्दी में होता है तो अधिकांश लोग डर जाते हैं,और साइबर अपराधियों के जाल में फंसते चले जाते हैं। डिजिटल अरेस्ट में साइबर ठगों का सबसे बड़ा हथियार वॉट्सऐप है। वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए ही साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसलिए सबसे पहले अपने वॉट्सऐप की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करें, जिससे अगर कोई अनजान नंबर से कॉल आए तो सबसे पहले आपके पास सिर्फ नोटिफिकेशन पहुंचे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि घर में रहने वालीं महिलाएं डिजिटल अरेस्ट की चपेट में ज्यादा आ रही हैं,क्योकिं स्कैमर्स महिलाओं को जल्दी अपने जाल में फसा कर कहते है कि आपका बेटा -बेटी या आपके पति को किसी फ्रॉड में अरेस्ट कर लिया गया है, और उन्हें छोड़ने की एवज में पैसों की डिमांड करते है,या बैंक से संबंधित अकाउंट डिटेल मांग लेते है । महिलाए डर की वजह से पैसे भेज देती है या फिर बैंक से संबंधित डिटेल सांझा कर देती है । इस तरह से साइबर फ्रॉड करने वाले अपने मंसूबो में कामयाब हो जाते है । उन्होने कहा कि बिना वेरिफिकेशन किए किसी भी संदिग्ध/अज्ञात व्यक्ति को अपना या अपने घर के किसी अन्य सदस्य बैंक डिटेल सांझा नही करनी चाहिए और न ही किसी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंक संबंधित जानकारी सांझा करनी चाहिए । उन्होने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता ही बेहतर उपाय है ।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें ।
1. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी निजी जानकारी जैसे घर का एड्रेस, बैंक अकाउंट की डीटेल, आधार कार्ड, पैन कार्ड की जानकारी ना दें।
2. पर्सनल डेटा और किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन एकाउंट्स पर मजबूत पासवर्ड लगाकर रखें।
3. किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर अपनी जानकारी देने की बजाए, पहले सामने वाले की आइडेंटिटी वेरिफाई करें।
4. संदेह होने पर तुरंत फ़ोन काट दें और नंबर ब्लॉक कर दें।
5. साइबर क्राइम होने पर इसकी शिकायत नजदीजी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें।

*लाखों रुपए की 20 ग्राम 68 मिलीग्राम हेरोइन व 31200 रूपए नगदी सहित दो युवक काबू ।*  *"ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन" अभियान क...
08/12/2025

*लाखों रुपए की 20 ग्राम 68 मिलीग्राम हेरोइन व 31200 रूपए नगदी सहित दो युवक काबू ।*

*"ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन" अभियान के सिरसा में काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं :-एसपी दीपक सहारन ।*

Address

Mini Secretariat Office Of Superintendent Of Police Sirsa
Sirsa
125055

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sirsa Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share