SIRSA junction

SIRSA junction social services and guidance

07/06/2026

किसान नेता हमारे भाई रवि आज़ाद जी के घर बहल में उनके बेटे अजीज आर्यदित्य आज़ाद,उनके परिवार व सभी साथियों के संग।
साँच को आँच नहीं कोई भी जहान में,जीत होती है हमेशा इस इम्तिहान में! हमारा भाई जिन्होंने हरियाणा के किसान साथियों के हक्कों के लिए दिन रात ख़ून पसीना बहाया जल्द सलाख़ों के बाहर होंगे और सच्चाई,भाई की शराफ़त व बेगुनाही सारी दुनिया के सामने होगी - गोकुल सेतिया (विधायक सिरसा)

05/06/2026
सिरसा पुलिस जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई,जुआ खेल रहे 25 लोग गिरफ्तार, 5.71 लाख रुपये बरामद ।गैर कानूनी धंधा करने वालों के न...
29/05/2026

सिरसा पुलिस जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई,जुआ खेल रहे 25 लोग गिरफ्तार, 5.71 लाख रुपये बरामद ।

गैर कानूनी धंधा करने वालों के नेटवर्क को तोड़ना हमारी पहली प्राथमिकता : एसपी दीपक सहारन

सिरसा......सिरसा पुलिस द्वारा अपराध एवं गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर सिरसा के चंडीगढिया मोहल्ला क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर बड़े स्तर पर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से मकान मालिक सहित कुल 25 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख 71 हजार 105 रुपये की नकद राशि तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम बीती रात गश्त के दौरान आईटीआई चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चंडीगढिया मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ काका पुत्र जय सिंह अपने घर में कई लोगों को इकट्ठा कर बड़े स्तर पर जुआ खिलवा रहा है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 71 हजार 105 रुपये की नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेन्द्र निवासी हिसार, पवन कुमार निवासी सिरसा, ललित कुमार निवासी हिसार, बलजिन्द्र निवासी हिसार, मनोज कुमार निवासी सिरसा, बुधराम निवासी फतेहाबाद, चंद्रगोपाल निवासी हिसार, भीरा सिंह निवासी जींद, अमन निवासी सिरसा, सुनील निवासी हिसार, अनिल निवासी हिसार, शसन निवासी हिसार, प्रिंस निवासी सिरसा, मुकेश निवासी हिसार, सुरेन्द्र निवासी हिसार, सज्जन कुमार निवासी सिरसा, राकेश निवासी हिसार, दीपक निवासी सिरसा, हैप्पी सचदेवा निवासी खारिया, योगेश निवासी सिरसा, सुनील निवासी खारिया, सौरभ चावला निवासी सिरसा, राजेश निवासी हिसार तथा गुरदित्ता निवासी कालांवाली के रूप में हुई है।एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है !

29/05/2026

Sidhu Moose Wala की चौथी बरसी पर पिता Balkaur Singh हुए भावुक! बेटे को याद कर कही दिल छू लेने वाली बात..

Address

Sirsa
Sirsa
125055

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SIRSA junction posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category