02/08/2026
■शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सजा रक्तदान शिविर,
■युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
■सितारगंज। शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को शहीद ऊधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरवीर सिंह ने बताया कि संस्था पिछले छह वर्षों से निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस दौरान संस्था 48 रक्तदान शिविर आयोजित कर सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करा चुकी है। उन्होंने कहा कि संस्था केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित मरीजों को रक्त एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, आपातकालीन रक्तदान की व्यवस्था करने तथा नियमित रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कार्य भी कर रही है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कानूनी सहायता तथा मानवाधिकार संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में रक्तदाताओं का संस्था की ओर से सम्मान भी किया गया। इस रक्तदान शिविर में समाजसेवी हैप्पी सिंह , दर्जाराज मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, ब्लाक प्रमुख उपकार सिंह बल, नगरपालिक अध्यक्ष सुखदेव सिंह, जिला पंचायत भास्कर सम्मल, गुरनाम सिंह, किसान नेता बलजिंदर सिंह मान, प्रधान रेशम सिंह, प्रदीप सिंह राना आदि मौजूद रहे