25/12/2022
#मैट्रिक- #इंटर_परीक्षार्थियों_में_जोश_भरेगा_अर्जुन_फाउंडेशन
#प्रतिभावान बच्चों को 22 जनवरी 2023 को सम्मानित करेगा अर्जुन फॉउंडेशन
#परीक्षा पूर्व बच्चों की तैयारियां परखने को होगा #प्रतियोगिता_का_आयोजन
#जल्द पंजीकरण के लिये पहुँचे अर्जुन फाउंडेशन चांडी बाजार
#पंजीकरण में लगने वाले दस्तावेज:-
1) आधार कार्ड की छायाप्रति
2)10वीं/12वीं का पंजीकरण पत्र की छायाप्रति
3) पासपोर्ट साइज दो फ़ोटो
4) मोबाइल नंबर
#पंजीकरण_शुक्ल:- मात्र ₹20( नगद या ऑनलाईन)
सिवान। आगामी वर्ष 2023 में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की तैयारी परखने को अर्जुन फाउंडेशन 22 जनवरी 2023 को प्रतिभा प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। इसकी खासियत यह है कि सम्मानित होने वाले बच्चों को उनकी परीक्षा पूर्व तैयारी परखने का भी मौका मिलेगा। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा। अन्य बच्चों को भी मेडल और प्रमाण पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की जाएगी ताकि मैट्रिक इंटर की परीक्षा में वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसको लेकर रविवार को बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत तरवारा के चांडी बाजार में संचालित बीएसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूरी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता के लिए
22 जनवरी 2023 की तिथि तय की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि
प्रथम, दूसरे एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले को क्रमशः ₹ 23000 हजार, ₹ 18000 हजार एवं ₹ 13000 हजार रुपये तक का कंप्यूटर कोर्स एवं साइकिल मुफ्त देने का निर्णय लिया गया।
बड़हरिया प्रखंड के चांडी बाजार स्थित अर्जुन फॉउंडेशन में हुई बैठक में क्षेत्र के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। बैठक फाउंडेशन सदस्य शशिकांत कुमार ने सभी पहलु पर ध्यान आकर्षित कराया। वहीं उपस्थित सभी शिक्षकों से मार्गदर्शन लिया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी 2023 दिन रविवार को प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन अर्जुन फाउंडेशन, चांडी बाजार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्टूडेंट को 20रूपये मामूली शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा| इस प्रतियोगिता में दसवीं स्तर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं 12वीं के स्टूडेंट के लिए 12वीं स्तर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की शुरुआत कर दी गई है जिसकी अंतिम तिथि 17 जनवरी है। इस मौके पर प्राचार्य शौकत अली, प्राचार्य अमित कुमार यादव
शहजादा समीर, बाबुजान, हबीब अहमद अंसारी,आजाद जी, मुराद, बुलेट जी,नदीम जी, सिकन्दर खान, सुधीर कुमार,पप्पू कुमार, संजीव कुमार, एजाज सर,धीरजेश चौधरी, मोनू सर, चंदन सर, प्रेमचंद सर, महेश सर, नीरज सर आदि उपस्थित रहे।