31/08/2026
मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ओरछा में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने सूबे की सियासत में खासी हलचल मचा दी है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में इमरती देवी बेहद आत्मीय अंदाज में राज्यमंत्री कृष्णा गौर को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। गले मिलने के दौरान ही इमरती देवी ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'रामराजा सरकार आपको मुख्यमंत्री बना दें।' उनकी यह बात सुनकर कृष्णा गौर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाईं और मुस्कुराती हुई नजर आईं। हालांकि, यह कोई औपचारिक राजनीतिक बयान नहीं था, बल्कि दो महिला नेत्रियों के बीच की सहज बातचीत थी, लेकिन भाजपा नेताओं के बीच इस तरह की दुआ ने राजनीतिक गलियारों मेंचर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
इस पूरे वाकये के बाद दोनों नेत्रियों के सियासी सफर और पृष्ठभूमि की चर्चा भी तेज हो गई है। कृष्णा गौर राजधानी भोपाल की हाई-प्रोफाइल गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता स्वर्गीय बाबूलाल गौर की बहू हैं। गोविंदपुरा सीट को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, और कृष्णा गौर साल 2023 के चुनाव में दूसरी बार यहां से विधायक चुनी गई थीं।
जय शिवाजी - जय पटेल