06/09/2026
🚨 महत्वपूर्ण सूचना एवं सार्वजनिक अपील 🚨
सभी सम्मानित नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि “सिवान भाजपा बिहार” के नाम से बनाई गई किसी भी ऐसी फेसबुक आईडी/पेज से भारतीय जनता पार्टी, सिवान का कोई संबंध नहीं है।
यह आईडी/पेज किसी व्यक्ति द्वारा भाजपा सिवान की छवि को धूमिल करने एवं संगठन को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
अतः सभी लोगों से अपील है कि इस आईडी से प्रसारित किसी भी पोस्ट, कमेंट, बयान या अन्य सामग्री को भाजपा सिवान का अधिकृत बयान न मानें और ऐसी भ्रामक सामग्री पर विश्वास या उसे साझा न करें।
यदि उक्त फर्जी आईडी द्वारा किसी व्यक्ति के विरुद्ध कोई पोस्ट, कमेंट अथवा आपत्तिजनक/भ्रामक सामग्री प्रसारित की जाती है, तो संबंधित व्यक्ति उसके विरुद्ध नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।
🙏 सावधान रहें, सतर्क रहें और भ्रामक प्रचार से बचें। 🙏
भारतीय जनता पार्टी, सिवान