Dharmveer tiwari

Call Directions Website Contact the organization

Dharmveer tiwari sewa hi ishwar h...

कोन ब्लॉक के केवाल ग्राम पंचायत निवासी श्री ललित तिवारी जी के पुत्र नितेश तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु ...
08/10/2026

कोन ब्लॉक के केवाल ग्राम पंचायत निवासी श्री ललित तिवारी जी के पुत्र नितेश तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली।
परिजनों के साथ मिलकर प्राथमिकी दर्ज कराई तथा संबंधित अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
दुःख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

जनता का विश्वास, न्याय का संकल्प—यही सुशासन की पहचान है।

 #सेवा_संकल्प_अभियान  #सेवा_ज्योति_यात्रा  #विकसित_भारत  #भाजपा_सोनभद्र  #नरेंद्र_मोदी  #सेवा_ही_संकल्पयात्रा  रॉबर्ट्सग...
07/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_ज्योति_यात्रा #विकसित_भारत #भाजपा_सोनभद्र #नरेंद्र_मोदी #सेवा_ही_संकल्पयात्रा रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन लाइव सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि, प्रदेश मंत्री श्री राकेश बिंद जी के साथ रामलीला मैदान, रॉबर्ट्सगंज से बढ़ौली चौराहे तक विशाल ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई।
यह यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही सर्वोपरि!

आज भारतीय जनता पार्टी, वाराणसी खंड से अधिकृत स्नातक विधान परिषद के प्रत्याशी श्री केदारनाथ सिंह जी के नामांकन कार्यक्रम ...
05/10/2026

आज भारतीय जनता पार्टी, वाराणसी खंड से अधिकृत स्नातक विधान परिषद के प्रत्याशी श्री केदारनाथ सिंह जी के नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित होकर श्री केदारनाथ सिंह जी को विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विश्वास है कि शिक्षित समाज, युवाओं और स्नातक वर्ग की आवाज़ को सदन में मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।
भाजपा की जीत, जनविश्वास की जीत।
कमल खिलेगा, विजय सुनिश्चित होगी।
#केदारनाथसिंह #स्नातकएमएलसी #नामांकन #वाराणसी

03/10/2026

जय श्री राम 🚩
"ॐ हनुमते नमः"
बजरंग बली आप सभी की हर मनोकामना पूरी करें। 🙏

02/10/2026

काँटों का समंदर भी मेरे कदमों को रोक न पाएगा,
हर दर्द मेरी ताकत बनेगा, हर आँसू हौसला बढ़ाएगा।
रास्ते मुश्किल हैं तो क्या, हौसला अभी ज़िंदा है,
मैं गिरकर भी उठूँगा, क्योंकि मेरा संघर्ष ही मेरी पहचान है।
मंज़िल देर से मिलेगी, मगर मेरे जुनून के आगे झुकेगी ज़रूर।

30/09/2026

कसम है सोन की माटी की,
माटी का मान बढ़ाएँगे।
सेवा, संघर्ष और समर्पण से,
सोनभद्र का गौरव बढ़ाएँगे।
.in

28/09/2026

हारा वही है जिसने प्रयास करना छोड़ दिया

आज नगवां ब्लॉक के देवहार गांव में अपने पूर्व कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय दीनबंधु खरवार जी के पुत्र  लक्ष्मी खरवार  के फांसी ...
28/09/2026

आज नगवां ब्लॉक के देवहार गांव में अपने पूर्व कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय दीनबंधु खरवार जी के पुत्र लक्ष्मी खरवार के फांसी लगाने से हुई दुखद मृत्यु की जानकारी होने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमरेश पटेल जी एवं श्री धीरेंद्र पटेल जी के साथ उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी की भूमिका अथवा दोष सामने आता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता/मुआवजा प्रदान किया जाए।
ऐसे संवेदनशील प्रकरण में किसी भी प्रकार की अफवाह, अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना का प्रसार न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। सत्य तथ्यों के आधार पर ही पूरे मामले की जांच और कार्रवाई हो, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Address

Sonebhadra
231216

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dharmveer tiwari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dharmveer tiwari:

Shortcuts

Share