भीम आर्मी भारत एकता मिशन सोनीपत हरियाणा

  • Home
  • India
  • Sonipat
  • भीम आर्मी भारत एकता मिशन सोनीपत हरियाणा

भीम आर्मी भारत एकता मिशन सोनीपत हरियाणा जय भीम जय भारत जय संविधान 🙏🙏🙏
इस ग्रूप का मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज को एकजुट करना है।

गुलामी की सबसे बड़ी पहचान क्या है? | 📚संविधान की आवाज़🇳🇪 #संविधानकीआवाज  #जयसंविधान  #जयभीम    #संविधान  #समानता  #अधिका...
04/09/2026

गुलामी की सबसे बड़ी पहचान क्या है? | 📚संविधान की आवाज़🇳🇪
#संविधानकीआवाज #जयसंविधान #जयभीम #संविधान #समानता #अधिकार #लोकतंत्र #सामाजिकन्याय

निशु के पिता, संजय जी के लिए न्याय की माँग।अगर घायल की हालत इतनी गंभीर थी और 7 टांके लगे थे, तो पुलिस की MLC में चोटे सा...
04/09/2026

निशु के पिता, संजय जी के लिए न्याय की माँग।

अगर घायल की हालत इतनी गंभीर थी और 7 टांके लगे थे, तो पुलिस की MLC में चोटे सामान्य कैसे दर्ज हुई?

अगर धारा 307 लगाने की स्थिति थी, तो आरोपी जेल क्यों नहीं गया?

- सांसद चन्द्रशेखर आजाद

01/09/2026
सामाजिक चिंतक, लेखक व बहुजन साहित्य के प्रचारक पेरियार ललई सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि...
01/09/2026

सामाजिक चिंतक, लेखक व बहुजन साहित्य के प्रचारक पेरियार ललई सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।💐🙏🙏🙏

23/08/2026

लंबे समय से संविधान प्रदत्त हिस्सेदारी की व्यवस्था यानी आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। अब इसी मुहिम को “आरक्षण में सुधार” जैसे शब्दों की आड़ में आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है।

कान खोलकर सुन लो—आरक्षण कोई खैरात नहीं है। यह सदियों से सामाजिक भेदभाव और वंचना झेलते समाज को संविधान द्वारा दिया गया प्रतिनिधित्व का अधिकार है।

भारत सरकार व लखनऊ दरबार में बैठे सत्ताधीशों, कान खोलकर सुन लो—आरक्षण व्यवस्था में किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरक्षण पर हमला यानी सामाजिक न्याय पर हमला है और सामाजिक न्याय से समझौता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) किसी भी कीमत पर नहीं करेगी।

हम यह भी देख रहे हैं कि इस पूरे माहौल को बनाने में मीडिया की बड़ी भूमिका है। हमारे हितों के विपरीत विचार रखने वाले लोगों को बार-बार बुलाकर एकतरफा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

लेकिन याद रखिए—हमारे सब्र का इतना इम्तिहान मत लीजिए। अगर हमारी आवाज को लगातार दबाने और नजरअंदाज करने की कोशिश की गई, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

हम जानते हैं कि मेनस्ट्रीम मीडिया में हमारा पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है, लेकिन हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। मीडिया को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर निष्पक्षता, संतुलन और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।

और आरक्षण का विरोध करने वालों को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) खुली बहस के लिए आमंत्रित करती है।

अगर आपके पास आरक्षण के खिलाफ तर्क और तथ्य हैं, तो सामने आइए। बहस हो—तर्क से, तथ्यों से और संविधान के दायरे में।

जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
जय संविधान! जय आरक्षण!

Address

Sonipat
131001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भीम आर्मी भारत एकता मिशन सोनीपत हरियाणा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share