TDL GCW Murthal

TDL GCW Murthal College Activities

Proud Moment for Our College We are delighted to share that a Poetry Recitation Competition was successfully organized b...
02/04/2026

Proud Moment for Our College
We are delighted to share that a Poetry Recitation Competition was successfully organized by the Department of English at Tau Devi Lal PG Government Women College, Murthal under the supervision of Principal Dr. Seema Thakran, guided by Dr. Jyoti Raj, and with Mr. Nitin Antil as Event Incharge. The event was conducted under the guidance of the English Language Council, with the aim of promoting Indian languages.
Students showcased their remarkable talent by reciting poems in both Hindi and English, making the event vibrant and inspiring.
Winners (English Poetry Recitation):
1.Meenakshi (M.A. 4th Semester) – First Position
2.Monika (M.A. 2nd Semester) – Second Position
3.Neha (B.A. 2nd Semester) – Third Position
Winners (Hindi Poetry Recitation):
1.Jiya (B.Sc. 2nd Semester) – First Position
2.Nikita – Second Position
3.Nidhi – Third Position
The competition was judged by Assistant Professors Dr. Anukriti and Mr. Nitin Antil.
The event aimed to boost students’ confidence, creativity, and expression skills. Participants impressed everyone with their performances and received great appreciation from the audience.
Congratulations to all winners and participants for their outstanding performances!

ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार ...
02/04/2026

ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
गांव मुरथल की एजुकेशनल एवं स्पोर्ट्स सोसायटी द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में आयोजित विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर दौड़ प्रमुख आकर्षण रही।

मुख्य उपलब्धियां:
काजल ने 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
मटका दौड़ एवं म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सभी विजेता छात्राओं को गणमान्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान के मार्गदर्शन तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुनीता के निर्देशन में छात्राओं ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुरथल एजुकेशनल एवं स्पोर्ट्स सोसायटी के प्रतिष्ठित सदस्य—
बिजेंद्र पहलवान (मुरथल), चौ. बजे सिंह (पूर्व कमांडेंट एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच व खिलाड़ी), श्री नरेंद्र सिंह (पूर्व कुश्ती कोच, भारतीय पुलिस टीम, पूर्व इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान), डॉ. राजेंद्र सिंह, श्री शमशेर सिंह (पूर्व पीजीटी, दिल्ली सरकार) एवं श्री इकबाल सिंह—की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही, आंतिल चौबीसी सम्मान समारोह में विशेष योगदान देने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान तथा शारीरिक शिक्षा इंचार्ज डॉ. सुनीता को मुरथल एजुकेशनल एवं स्पोर्ट्स सोसायटी द्वारा सम्मानित भी किया गया।
महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजन छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
महाविद्यालय परिवार सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।
#खेल_उपलब्धि #महाविद्यालय_गौरव #महिला_सशक्तिकरण #मुरथल #स्पोर्ट्स_स्पिरिट #विद्यार्थी_सफलता

स्वरांजलि प्रतिभागिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभाताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल में दिनांक 11...
25/02/2026

स्वरांजलि प्रतिभागिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल में दिनांक 11-02-2026 एवं 12-02-2026 को आयोजित दो दिवसीय “स्वरांजलि” कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. प्रियंका के कुशल दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता, (पत्नी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली,) उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्या डॉ. सरोज अहलावत तथा सोनीपत से पार्षद श्रीमती बबीता कौशिक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर छात्राओं ने गायन, नृत्य, कविता पाठ तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच तथा सांस्कृतिक चेतना का विकास करना था।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

Dear Alumna,The classrooms still remember your laughter, and the campus awaits your return. Join us for Alumni Meet 2026...
18/02/2026

Dear Alumna,
The classrooms still remember your laughter, and the campus awaits your return.
Join us for Alumni Meet 2026 and relive the golden days with old friends and familiar faces.

Because memories never graduate.
It’s time to go back to campus and relive the memories!
Once a student, always a family.
We look forward to welcoming you!

ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल (सोनीपत),में 02–03 फरवरी 2026 को वार्षिक एथलेटिक्स मीट (सत्र 20...
18/02/2026

ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल (सोनीपत),में 02–03 फरवरी 2026 को वार्षिक एथलेटिक्स मीट (सत्र 2025–26) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
इस खेल महोत्सव का उद्घाटन समारोह 02 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजविंदर सिंह आंतिल(आयकर अधिकारी) रहे।
जिसके पश्चात मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं द्वारा बैज वितरण, ध्वजारोहण, आकर्षक मार्च-पास्ट तथा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान एवं मुख्य अतिथि श्री राजविंदर सिंह आंतिल के प्रेरणादायक उद्बोधनों के पश्चात खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन घोषित किया गया।
इस एथलेटिक्स मीट के आयोजक सचिव के रूप में श्री रोहित कुमार (सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य) एवं डॉ. नितिन आंतिल (सहायक प्राध्यापक, अंग्रेज़ी) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन हेतु सजावट समिति, निर्णायक मंडल, ट्रैक अंपायर, स्कोरर, स्टेज सचिवालय, जल व्यवस्था, रिकॉर्ड कीपर्स, एनएसएस व एनसीसी स्वयंसेवकों तथा अनुशासन समिति के सभी सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।
खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।
पुरस्कार वितरण समारोह 03 फरवरी 2026 को अपराह्न 03:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें विजेता एवं उपविजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि श्री राजविंदर सिंह आंतिल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह एथलेटिक्स मीट छात्राओं में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता के विकास में अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

ताऊ देवी लाल पी.जी. राजकीय महिला महाविद्यालय में दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गर...
27/01/2026

ताऊ देवी लाल पी.जी. राजकीय महिला महाविद्यालय में दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक, संवैधानिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान के प्रति सम्मान, कर्तव्यों के पालन तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. की छात्राओं ने अनुशासनबद्ध परेड के माध्यम से सलामी दी, जिससे वातावरण और अधिक प्रेरणादायक हो गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ की सक्रिय एवं गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

दिनांक 16 ,1 ,2026 को ताऊ देवीलाल राजकीय पीजी कॉलेज, मुरथल में सरस्वती महोत्सव 2026 पर क्विज एवं डिक्लेमेशन प्रतियोगिता ...
17/01/2026

दिनांक 16 ,1 ,2026 को ताऊ देवीलाल राजकीय पीजी कॉलेज, मुरथल में सरस्वती महोत्सव 2026 पर क्विज एवं डिक्लेमेशन प्रतियोगिता आयोजित
ताऊ देवीलाल राजकीय पीजी कॉलेज, मुरथल में सरस्वती महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक समिति द्वारा क्विज प्रतियोगिता एवं डिक्लेमेशन (वाद-विवाद) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान, तर्क शक्ति व वक्तृत्व कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान ने की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सरस्वती महोत्सव विद्या और ज्ञान का पर्व है तथा इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताएँ छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को निरंतर सीखने और प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। कॉलेज प्रशासन ने आगे भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

लोढ़ी की पवित्र अग्नि आपके जीवन में नई ऊर्जा जगाए,तिल–गुड़ सी मिठास हर दिल में घुल जाए,फसल कटाई की खुशियाँ घर–आँगन में स...
13/01/2026

लोढ़ी की पवित्र अग्नि आपके जीवन में नई ऊर्जा जगाए,
तिल–गुड़ सी मिठास हर दिल में घुल जाए,
फसल कटाई की खुशियाँ घर–आँगन में समृद्धि भर दें,
और सपनों की लौ आशा व उजाला फैलाए।

ताऊ देवीलाल राजकीय पीजी कॉलेज, मुरथल परिवार की ओर से आप सभी को लोढ़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को कॉलेज में लोढ़ी का पर्व उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सीमा ठाकरान ने पावन अग्नि प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग सदस्यों सहित छात्राओं ने मूँगफली व रेवड़ी की आहुति देकर लोहड़ी की परिक्रमा की और त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।

प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को लोढ़ी के महत्व से अवगत कराते हुए सत्य, मेहनत और सकारात्मक सोच के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी,साथ ही सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।

दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान  की तरफ से  भारत देश की सबसे बड़ी पंचायत सांसद पर  छात्राओं की...
26/11/2025

दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान की तरफ से भारत देश की सबसे बड़ी पंचायत सांसद पर छात्राओं की "मॉक पार्लियामेंट प्रतियोगिता" करवाई

विभाग अध्यक्ष डॉ.धर्मवीर ने बताया कि गई अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है सांसद ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को कितना और कैसे प्राप्त किया है इस " मॉक पार्लियामेंट" के माध्यम से छात्राओं को समझने का सार्थक प्रयास किया गया!

गतिविधियों के चित्र:

ताऊ देवी लाल पी.जी. राजकीय कॉलेज, सोनीपत के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शनसोनीपत। 32वें ज...
08/11/2025

ताऊ देवी लाल पी.जी. राजकीय कॉलेज, सोनीपत के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन

सोनीपत। 32वें जिला स्तरीय युवा महोत्सव में ताऊ देवी लाल पी.जी. राजकीय कॉलेज, सोनीपत के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा किरण ने हिन्दी कविता लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।

कॉलेज की प्राचार्या डाॅ. सीमा ठाकरान ने किरण को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं।
सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डाॅ. प्रियंका सहित डाॅ. संजीव, डाॅ. रश्मि, श्रीमती ज्योति, श्रीमती अं‍कित तथा डाॅ. नितिन अंतिल ने विजेता छात्रा को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में और ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

RRC and YRC Units Organize HIV/AIDS Awareness Program at CollegeThe Red Ribbon Club (RRC) and Youth Red Cross (YRC) unit...
29/09/2025

RRC and YRC Units Organize HIV/AIDS Awareness Program at College

The Red Ribbon Club (RRC) and Youth Red Cross (YRC) units of the college jointly organized the screening of an animation video on HIV/AIDS on 12 September 2025 in the Seminar Hall. The objective of the program was to create awareness among students about HIV/AIDS, its causes, prevention, and social implications.

The animation video presented the topic in a simple and engaging manner, using attractive visuals that made it easier for students to understand key facts and preventive measures. Students from different streams attended the session with great enthusiasm and actively participated in the awareness initiative. The program proved to be informative, impactful, and effective in promoting a sense of responsibility among the youth.

On this occasion, Principal Dr. Seema Thakran appreciated the efforts of the RRC and YRC units. She highlighted the importance of such awareness programs in empowering students with knowledge and in shaping them as socially responsible citizens.

ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर सीमा ठाकरान जी की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांग...
29/09/2025

ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर सीमा ठाकरान जी की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में 25 से 27 सितंबर 2025 के बीच एक राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम- "एक दिन, एक घंटा ,एक साथ" आरंभ किया। कार्यक्रम का संयोजन"स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण समिति" की प्रभारी सुश्री संगीता द्वारा किया गया। प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां कि यह सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश को स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिकों से परिपूर्ण करने का एक राष्ट्रीय संकल्प है। हर साल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला यह अभियान स्वच्छता ही सेवा के विचार को व्यवहार में बदलने का माध्यम है। सेवा पखवाड़ा 2025 में इस भाव को और मजबूती मिली है क्योंकि यह वर्ष भारत की आज़ादी के अमृत महोत्सव और पीएम के 75वें जन्मदिन से जुड़ा है। कार्यक्रम संयोजिका संगीता, भूगोल विभाग ने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” — स्वच्छता को आचरण और संस्कार बनाना हैं। इस अभियान की अवधि: 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक रहेंगी और इसका मुख्य फोकस: स्वच्छता ड्राइव, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांग-सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की जागरूकता पर होगा। इस श्रमदान कार्यक्रम में सभी छात्राओं के साथ सभी शिक्षक और गैर शिक्षक गणों ने भी बढ़कर चढ़कर योगदान दिया। प्राचार्या महोदया ने हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय से एक स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली भी रवाना की जिसका उद्देश्य लोगों को उनके दैनिक कार्यों में से कुछ घंटे निकाल कर भारत में स्वच्छता संबंधी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। प्राचार्या महोदया ने सभी गैर शिक्षक गण को महाविद्यालय में सफ़ाई व्यवस्था बनाएं रखने के लिए धन्यवाद किया और इसके साथ ही इस अभियान को सफ़ल बनाने के लिए सभी छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्या द्वारा पौधों को पानी देकर किया गया।

Address

VPO Murthal
Sonipat
131027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TDL GCW Murthal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to TDL GCW Murthal:

Share