Indian National Congress - Sonipat Rural

Indian National Congress - Sonipat Rural Official Page of District Congress Committee Sonipat Rural

आज सोनीपत सचिवालय के पास धरना दे रहे पटवारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना तथा उनके संघर्ष में अपना औ...
25/08/2026

आज सोनीपत सचिवालय के पास धरना दे रहे पटवारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना तथा उनके संघर्ष में अपना और कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

पटवारियों द्वारा उठाई जा रही मांगें जायज़ हैं। सरकार को संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए और सॉफ्टवेयर एवं तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए, ताकि पटवारियों के साथ-साथ आम जनता को भी अनावश्यक परेशानी न हो।

जनता और कर्मचारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाना हमारी जिम्मेदारी है।



Indian National Congress Indian National Congress - Haryana Rahul Gandhi Bhupinder Singh Hooda Sanjay Dutt Deepender Singh Hooda Rao Narender Singh Satpal Brahmchari

13/08/2026

📢 *अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम AICC और PCC के दिशानिर्देश अनुसार*

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल के कथित “शुद्धिकरण” के विरोध में एवं *कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के समर्थन में मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित* किया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रीगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व प्रत्याशीगण, पूर्व पदाधिकारियों, PCC, DCC, BCC, सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, NSUI, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, OBC विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, लीगल सेल, KKC, AIPC तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी सम्मानित साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की विनम्र अपील है।

कार्यक्रम विवरण:
🗓️ *तिथि* : 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार)
⏰ *समय* : सायं 6:00 बजे
📍 *स्थान* : गांधी चौक से अंबेडकर पार्क (नियर बस स्टैंड), सोनीपत

अतः सभी साथियों से अनुरोध है कि समय पर साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं। 🙏

निवेदक:
आपका अपना
संजीव दहिया
जिलाध्यक्ष (ग्रामीण)
जिला कांग्रेस कमेटी, सोनीपत

गांव फरमाना में लोकसभा सांसद श्री Deepender Singh Hooda जी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी में भोला पहलवान जी को जिला उपाध्यक...
27/07/2026

गांव फरमाना में लोकसभा सांसद श्री Deepender Singh Hooda जी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी में भोला पहलवान जी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित साथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई। भोला पहलवान जी को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी कर्मठता और समर्पण से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

मजबूत कांग्रेस संगठन ही जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का सबसे सशक्त माध्यम है।

नरेन्द्र नगर, रूप नगर, गोविन्द नगर एवं चमन नगर के निवासियों की वर्षों पुरानी सीवर समस्या अब असहनीय हो चुकी है। आज नरेला ...
22/07/2026

नरेन्द्र नगर, रूप नगर, गोविन्द नगर एवं चमन नगर के निवासियों की वर्षों पुरानी सीवर समस्या अब असहनीय हो चुकी है। आज नरेला रोड स्थित सर्विस सेंटर के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया।

कांग्रेस पार्टी जनता की हर जायज़ मांग के साथ मजबूती से खड़ी है। जब तक सीवर की इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करे।

आज सोनीपत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला उपायुक्त, सोनीपत के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के ...
22/07/2026

आज सोनीपत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला उपायुक्त, सोनीपत के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, दमनात्मक कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।

लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर संवेदनशीलता और निष्पक्षता से विचार किया जाना चाहिए।

Address

Congress Bhawan, Subhash Chowk, Near PWD Rest House
Sonipat
131001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Congress - Sonipat Rural posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share