Dcrust NSUI Team

Dcrust NSUI Team Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dcrust NSUI Team, Political organisation, Sonipat.

आज दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय मुरथल में विभिन्न विभागों के छात्र - छात्राओं ने शहीद-ए-आजम सरद...
28/09/2018

आज दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय मुरथल में विभिन्न विभागों के छात्र - छात्राओं ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र अंकुश ढाका ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार से भगत सिंह अपने बाल्यकाल से ही अपने देश के प्रति समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे। एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि भगत सिंह महज सात वर्ष की आयु में अपने खेत मे हथियार छुपा रहे थे, तब उनके चाचा की नज़र उन पर पड़ी और अनायास ही पूछ बैठे, " भगत सिंह ये तुम क्या कर रहे हो ? " तब भगत सिंह ने बड़ी मासूमियत से जवाब देते हुए कहा कि चाचा में हथियार बो रहा हूँ। कल को यही हथियार दो गुने - चार गुने होंगें और अपने देश के दुश्मनों को ढेर करूँगा। उनके चाचा ये बात सुनकर आश्चर्यचकित हुए और यही वाकिया उनकी बाल्यकाल से ही देशभक्ति को दर्शाता है। जलियांवाला बाग की बर्बरतापूर्ण घटना ने भगत सिंह को अंदर से झकझोर के रख दिया था। नम आंखों से भगत सिंह ने संकल्प लिया की जनरल डायर को उसके इन निहत्थे लोगों पर किये गए अत्याचारों का मुहतोड़ जवाब दूंगा। भगत से बटुकेश्वर दत्त के साथ मिलकर असेम्बली में बम फेंके और अपने संकल्प को पूरा करते हुए जनरल डायर को उसी की सरजमीं पर ढेर किया। वहां उपस्तिथ अभय दहिया, मोंटी अंतिल , नैंसी ने छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि आज के समय मे भगत सिंह की नीतियों का अनुसरण करते हुए देश को गुलाम बना के देश को खंडित करने वाली ताक़तों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। इस अवसर पर प्रवीण घनघस, सचिन हुड्डा, राहुल दहिया, विकास धायल, मोहित राणा, आशीष खत्री, विनोद, शक्ति सिंह, अंकुश डागर, परविंदर, नवनीत देशवाल, अंदीप सांगवान, शुभम गुलिया, दीपक यादव, मोहम्मद शाहजहां, कनिष्क, कुलदीप राव, नीतीश मलिक, साहिल दहिया, संजय भोरिया, मोहित, प्रवेश, ज्योति खत्री, स्नेहा, स्वीटी बूरा, पूजा चहल, नीतू कुंडू, लिशा सांगवान, चैरी, अवंतिका, अनामिका, प्रीति चहल, जैस्मिना आदि प्रमुख रूप से उपस्तिथ रहे।

हमारी एकता ही हमारी पहचान है ये जो संघर्ष हमने शुरू किया है अब विजयी होने इसी तरह से छात्र हित के लिए लड़ते रहेंगे -TEAM ...
21/09/2018

हमारी एकता ही हमारी पहचान है ये जो संघर्ष हमने शुरू किया है अब विजयी होने इसी तरह से छात्र हित के लिए लड़ते रहेंगे -TEAM NSUI

सभी छात्रों का धन्यवाद जो इस लड़ाई मैं कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े हैं उनकी मेहनत और संघर्ष का परिणाम हम उनके हित मैं काम कर के देंगे एक बार फिर सभी छात्रों को समर्थन के लिए धन्यवाद- TEAM NSUI

प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए एनएसयूआई का मुरथल विवि में जोरदार प्रदर्शन।आज दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्यो...
21/09/2018

प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए
एनएसयूआई का मुरथल विवि में जोरदार प्रदर्शन।

आज दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय में प्रदेश के उच्चतर शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ के प्रत्यक्ष चुनावों की बहाली के लिए
एनएसयूआई छात्र संगठन द्वारा विवि में पैदल-मार्च करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पैदल-मार्च में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव गौरव तुशीर, प्रदेश प्रभारी बिट्ठल शर्मा, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने प्रमुख तौर पर शिरकत की और अतिथियों का विवि में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया । वक्ताओं ने विवि में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अप्रत्यक्ष चुनाव करवाकर कहीं न कहीं युवाओं के अधिकारों पर कुठाराघात करने की फिराक में है। ऐसा कर के सरकार अपने छात्र संगठन को फायदा पहुंचाना चाहती है जोकि अलोकतांत्रिक है और छात्रों को कतई बर्दाश्त नही होगा। विवि की एनएसयूआई टीम की ओर से अभय दहिया, मोंटी अंतिल,भारत नांदल आदि ने बताया कि छात्रों की सरकार से यही मांग है कि प्रदेश में पंजाब विश्विद्यालय, दिल्ली विश्विद्यालय की तर्ज पर छात्रसंघ के चुनाव जल्द से जल्द बहाल किये जायें अन्यथा आज के युवा छात्र-छात्राएं अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतारने से गुरेज नही करेगी।
इस अवसर पर प्रवीण घनघस, राहुल दहिया, सचिन हुड्डा, नवनीत देशवाल, विपुल सिसवालिया, मोहित राणा, प्रणय बाल्यान, आशीष खत्री,लकी, हन्नी, विकास धायल, परविंदर, दीपक यादव,हैप्पी डागर, मोहित अत्रि, शुभम गुलिया, अंकित जागलान, विपुल कौशिक, साहिल त्यागी, अंदीप सांगवान, अविनाश बैनीवाल, आदित्य नांदल,शक्ति सिंह, हर्ष, मोहम्मद शाहजहां, नीतीश मलिक, प्रशांत, ज्योति खत्री, चैरी, खुसबू,निशा, मनीषा, नैंसी, वर्णीता, पूजा चहल, साक्षी दहिया, मोनिका, सोनम, स्नेहा,जैस्मिना,सपना आदि मौजूद रहे।

प्रदेश के उच्चतर शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ के प्रत्यक्ष चुनावों की बहाली हेतु दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगि...
21/09/2018

प्रदेश के उच्चतर शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ के प्रत्यक्ष चुनावों की बहाली हेतु दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय में विवि की एनएसयूआई टीम द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विवि के विभिन विभागों के अनेक छात्र-छात्राओं ने अपने हकों की लड़ाई की आवाज को बुलंद करते हुए हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। एनएसयूआई की ओर से अभय दहिया ने बताया कि प्रदेश सरकार छात्रों की आवाज़ को दबाते हुए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।प्रदेश की भाजपा सरकार की छात्रसंघ चुनावों को लेकर मंशा साफ नही है।अप्रत्यक्ष चुनाव करवाकर सरकार अपने छात्र संगठन एबीवीपी को फायदा पहुँचाना चाहती है। प्रदेश सरकार के प्रत्यक्ष चुनाव करवाने के लिखित आश्र्वासन को लगभग एक वर्ष बीतने को है। सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। सरकार से यही मांग है कि पंजाब विश्विद्यालय, दिल्ली विश्विद्यालय की तर्ज पर प्रत्यक्ष चुनाव करवाये जाएं अन्यथा प्रदेश में छात्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे और भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे ।इस अवसर पर प्रवीण घनघस,राहुल दहिया, मोंटी अंतिल, अंकुश डागर,विपुल कौशिक, मोहित राणा, आशीष खत्री,हन्नी, साहिल त्यागी, परविंदर, राहुल दहिया, दीपक यादव, विकास धायल, भारत नांदल, हर्ष गोयल, राहुल सिंह,दीपक लोहचब, मनीष, ज्योति, खुसबू, मनीषा, चैरी, नैंसी,शीतल,सीमा,वर्णीता,गुरविंदर सिंह,हर्षिता आदि मौजूद रहे।

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय मुरथल में एनएसयूआई छात्र संघठन द्वारा विश्विद्यालय परिसर में पौधार...
21/09/2018

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय मुरथल में एनएसयूआई छात्र संघठन द्वारा विश्विद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न विभागों के सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पौधे रोपित कर विद्यार्थियों,टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के सदस्यों ने पर्यावरण के प्रति अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए अपना अहम योगदान दिया। एनएसयूआई विवि अध्यक्ष अभय दहिया और कार्यक्रम संयोजक प्रवीण घनघस ने बताया कि प्रकृति को संरक्षित कर इसे हरा भरा बनाना हम सब का कर्तव्य है।
हम सभी का इस कार्यक्रम में शामिल होना बेहद खास बात है। विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं। जिसका खामियाजा भी हमे ही भुगतना पड़ रहा है। भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। इसलिए पर्यावरण को संरक्षित करना ही होगा। इस अवसर पर प्रवीण घनघस, सचिन हूड्डा, अंकित जागलान,विकास धायल,विपुल कौशिक, मोहित राणा,आशीष खत्री, हन्नी,साहिल त्यागी,योगेंद्र गहलोत, अंकुश डागर, परविंदर, शक्ति सिंह, विक्रम तुशीर,मोहम्मद शाहजहां, कनिष्क, प्रवीन, राहुल दहिया,चेरी,अनामिका,खुशबू,शुभम गुलिया,संदीप, दीपक यादव,सतगुरु,प्रवेश, साहिल दहिया, संजय, पुनीत आदि मौजूद रहे।

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय मुरथल में पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में शिक्षक, गैर-शिक्षक संघ सह...
21/09/2018

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय मुरथल में पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में शिक्षक, गैर-शिक्षक संघ सहित छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने विभिन विभागों के छात्र-छात्राओं को साथ लेकर रोष प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के साथ लगती प्रस्तावित साइंस सिटी की जमीन पर नगर निगम सोनीपत द्वारा शहर का कचरा डाला जा रहा है। डंपिंग यार्ड से बड़ी भयंकर दुर्गंध के साथ साथ मच्छर-मक्खियों पनप रहे हैं। जिस कारण विश्विद्यालय परिसर में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यह काम निगम के उच्च अधिकारियों के साथ संबंधित विभाग की मंत्री की शह तले पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर धडल्ले से किया जा रहा है।आंदोनलकारी विश्विद्यालय परिसर में रोष प्रदर्शन करते हुए कुलपति महोदय के कैम्प-कार्यालय पहुंचे औऱ उनको इस गंभीर समस्या से अवगत करवाया गया। कुलपति प्रो. राजेन्द्र कुमार अनायत ने बहुत जल्द इस समस्या के समाधान करवाने का आश्र्वासन देते हुए आंदोनलकारियों का साहस बढ़ाते हुए कहा कि ये मसला हम सभी के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है इसलिए मैं भी निगम के खिलाफ इस मुहिम में आप के साथ हूँ। इस अवसर पर एनएसयूआई विवि अध्यक्ष अभय दहिया,प्रवीण घनघस, सचिन हुड्डा, विपुल कौशिक, अविनाश बेनीवाल, आदित्य नांदल, विकास धायल, हर्ष, राहुल दहिया, अंकुर मलिक, अवनीश त्यागी, मोहम्मद शाहजहां, अवंतिका, अनामिका, चेरी,अदिति वत्स, वर्णीता, मोनिका शर्मा, नविता बूरा,प्रीति सिवाच, स्वीटी,सलोनी राय,नीतू कुंडू, ज्योति,स्नेहा,सुलेखा,अन्नू कुमारी आदि मौजूद रहे।

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के प्रत्यक्ष चुनाव करवाने के लिए संयुक्त छात्र संघर्ष समिति जिसमें मुख्यतः एन...
21/09/2018

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के प्रत्यक्ष चुनाव करवाने के लिए संयुक्त छात्र संघर्ष समिति जिसमें मुख्यतः एनएसयूआई और इनसो के कार्यकर्ताओं ने आज दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय मुरथल के कुलपति प्रो. राजेन्द्र कुमार अनायत को ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने छात्रों की प्रत्यक्ष चुनाव करवाने की मांग को जायज ठहराते हुए आश्र्वासन दिया कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री को इस संदर्भ में पत्र लिख अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के लिए एनएसयूआई विवि अध्यक्ष अभय दहिया, प्रवीण घनघस, सचिन हुड्डा, विपुल कौशिक, मोहित राणा, साहिल त्यागी उपस्थित रहे।

Address

Sonipat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dcrust NSUI Team posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share