29/07/2025
झालावाड़ की भीषण त्रासदी के आंसू अभी सूखे भी नहीं कि अब जैसलमेर से एक और दर्दनाक स्कूली हादसा सामने आया है।
जैसलमेर के पूनमनगर में सरकारी स्कूल का प्रवेश द्वार गिरने से एक मासूम की मृत्यु की ख़बर अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।
प्रदेश की सरकार ने झालावाड़ जैसी दुखांतिका से ना तो कोई सबक लिया, और ना ही कोई ठोस और सख्त कदम उठाए। शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की घोर लापरवाही और उपेक्षा का परिणाम है कि एक और मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी।
स्कूलों में बार-बार ऐसे हादसे सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है। राज्य के स्कूलों की जर्जर हालत सुधारने के नाम पर सरकार ज़मीनी स्तर पर कुछ नहीं कर पा रही है।
चिंताजनक बात यह है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी इस गंभीर स्थिति को लेकर संवेदनशील नहीं है। उनके गैरजिम्मेदाराना बयान बेहद शर्मनाक हैं।
हादसे में घायल हुए शिक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
CMO Rajasthan