04/09/2023
राजस्थान राज्य को भारत देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने, समृद्ध और विकसित बनाये जाने की दृष्टि से राज्य सरकार द्वारा ‘‘राजस्थान मिशन 2030’’ प्रारम्भ किया गया है। दिनांक 02.09.2023 शनिवार को राजस्थान मिशन 2030 के संभाग अधिकारी अवि गर्ग, उपनिदेशक क्षेत्रीय बीकानेर व नोडल अधिकारी कैलाश शर्मा, सचिव युआईटी द्वारा नगर परिषद, श्रीगंगानगर के सभाकक्ष में राजस्थान मिशन 2030 के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में श्रीगंगानगर जिले के समस्त निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे थे। बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना में राजस्थान मिशन 2030 के अन्तर्गत फेस टू फेस सर्वे के संबंध में आज दिनांक 04.09.2023 को प्रातः 11.30 बजे नगर परिषद, श्रीगंगानगर के सभाकक्ष में शहरी नरेगा मेट व इनके अधीनस्थ कार्यरत श्रमिक तथा इंदिरा रसोई संचालकों को जनकल्याण एप्प पर रजिस्ट्रेशन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सांय 4.00 बजे एनयूएलएम के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह व परिषद् अधिकारी/कर्मचारियों की भी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उपस्थित कार्य0 आयुक्त राकेश अरोड़ा, एक्सईएन महावीर प्रसाद गोदारा, राजस्थान मिशन 2030 के प्रभारी एटीपी फरसाराम बिश्नोई, सहप्रभारी पैरोकार प्रेम चुघ, जेईएन शिवांगी, नेहा गर्ग, एमआईएस इंजीनियर सुरेन्द्र कुमार, एईएन अमनदीप कौर, एमआईएस मैनेजर सुरेन्द्र वर्मा इत्यादि द्वारा एप्प के रजिस्ट्रेशन व योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा इनके द्वारा एप्प के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कार्यशाला में ही करवाया गया। मेट को 1000 का लक्ष्य दिया गया, तत्पश्चात् मेट द्वारा फिल्ड में जाकर कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यालय स्टाफ व स्वयं सहायता समूह से 550 के लगभग रजिस्ट्रेशन करवाये गये। आयुक्त द्वारा अवगत करवाया गया कि यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।