25/11/2025
🐄 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना
राजस्थान सरकार की नई पहल, अब पशुपालकों को मिलेगा निःशुल्क पशु बीमा!
🔹 कौन-कौन से पशु शामिल?
गाय, भैंस, ऊँट, भेड़, बकरी
🔹 बीमा राशि
• गाय/भैंस/ऊँट – ₹40,000
• भेड़/बकरी – ₹4,000
🔹 लाभ क्या-क्या?
• प्राकृतिक आपदा, आग, दुर्घटना, बीमारी, बिजली गिरना आदि से मृत्यु का कवर
• पोस्ट-मार्टम के बाद 21 दिनों में भुगतान
• पशुपालक को कोई प्रीमियम नहीं देना
🔹 पात्रता आयु
• गाय: 3–12 वर्ष
• भैंस: 4–12 वर्ष
• बकरी/भेड़: 1–6 वर्ष
• ऊँट: 2–15 वर्ष
🔹 कैसे करें आवेदन?
👉 MMPBY मोबाइल ऐप या
👉 mmpby.rajasthan.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
🔹 खास बात
• पहले किसी अन्य बीमा में शामिल पशु लाभ नहीं ले सकेंगे
• अधिक आवेदन पर चयन लॉटरी सिस्टम से होगा
✨ पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा देने की राज्य सरकार की बड़ी पहल!