30/01/2025
प्रेस नोट थाना महिला थाना श्रीनगर
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को स्कूल कालेजो में जाकर छात्र छात्राओ को लगातार जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में आज दिनांक 30-01-2025 को महिला थाना श्रीनगर की पुलिस टीम व यातायात श्रीनगर पुलिस टीम यातायात उ0नि0 नीरज शर्मा व विवेक भण्डारी व अ0उ0नि0 कैलाश कडाकोटी व का मनोज भट्ट द्वारा भगवती मैमोरियल स्कूल श्रीकोट में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों व नशा उन्मूलन व नशे के दुष्प्रभावो के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी, महिला सम्बन्धी अपराधों व उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी,गुड चट बैड टच, सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम,ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि से संबंधित साइबर अपराधों से बचाव, साइबर हेल्पलाइन-1930, और उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की सहायता के लिए प्रेरित किया गया किसी भी समय पुलिस सहायता हेतु डायल 112 की जानकारी दी गयी ।
महिला थाना पुलिस टीम-
1-अ0उ0नि0 कैलाश कडाकोटी
2- का0 177 नापु मनोज भट्ट
यातायात पुलिस टीम
1-यातायात उ0नि0 नीरज शर्मा
2-का0 विवेक भण्डारी