Garhwal Tech Group Muktibodh

Garhwal Tech Group Muktibodh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Garhwal Tech Group Muktibodh, Social service, Dang Srinagar Garhwal, Srinagar Garhwal.

24/09/2022
24/09/2022
04/09/2022

The attitude of helping without any selfishness....

Happy Harela festival.... Today our team and jai ho student organisation celebrate Harela parv with plantation program a...
16/07/2022

Happy Harela festival.... Today our team and jai ho student organisation celebrate Harela parv with plantation program at dang Aithana roadside area. Thanks to Mohan kant dobhal, Pushpendra panwar, Ankit Rawat, amit, happy , anoop dhoundiyal ji, and all the team mates.

गढ़वाल टैक मुक्तिबोध ग्रुप द्वारा महिलाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्कूलों में किए जा रहे कार्यक्रम के...
26/09/2021

गढ़वाल टैक मुक्तिबोध ग्रुप द्वारा महिलाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्कूलों में किए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वीत में छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गढ़वाल विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला स्वास्थ्य पर सबसे अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है। और महिला स्वास्थ्य पर खुलकर बोलने की आवश्यकता है ताकि समाज में जागरूकता और खुलापन आए। सेनेटरी पैड महिला स्वास्थ्य में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जोकि सभी महिलाओं की प्राथमिक जरूरत है लेकिन आज भी इसे केवल लेकर समाज में शर्म और झिझक का भाव है, जिसका प्रभाव महिला स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। आज हमें जरूरत है की इन सभी विषयों पर महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच में विचारों का आदान प्रदान हो ताकि समाज के प्रत्येक स्तर पर जागरूकता पैदा हो।
स्कूल की छात्राओं ने कार्यक्रम में खुलकर बातचीत की और कहा इसे लेकर समाज में भेदभाव को लेकर भी जागरूक करने की कोशिश करेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंकित उछोली ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए हमें स्वयं आगे आने की जरूरत है। हम से ही समाज में बदलाव की शुरुआत हो सकती हैं और यह बदलाव हम अपने आसपास इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके सुनिश्चित करना चाह रहे हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है तभी समाज स्वस्थ हो सकता है।

इस कार्यक्रम में गढ़वाल टेक मुक्तिबोध संस्था द्वारा विद्यालय को दो पंखे भी दिए गए इसे विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा स्वीकृत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर संस्था का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, रोबिन असवाल, मनोजकान्त उनियाल, शिवानी कठैत, राकेश मोहन कंडारी, पुष्पा दानू, जया बहुगुणा, पीयूष धस्माना, वर्षा रावत, अंजली, निशा आदि मौजूद रहे।

अभियान रूद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ गांवो तक पहुंचा।प्राथमिक विद्यालय के छात्रों तक अध्ययन किट पहुंचाने के अभियान के अंतर्...
08/09/2021

अभियान रूद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ गांवो तक पहुंचा।
प्राथमिक विद्यालय के छात्रों तक अध्ययन किट पहुंचाने के अभियान के अंतर्गत रूद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र स्यूर बांगर के प्राथमिक विद्यालय स्यूर तल्ला,प्राथमिक विद्यालय स्यूर मल्ला, प्राथमिक विद्यालय चौंड, प्राथमिक विद्यालय चमचूड़ी के सभी छात्रों को संस्था की ओर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली द्वारा अध्ययन किट वितरित की गई।
इस पूरे अभियान को संस्था के उपाध्यक्ष अधिवक्ता विकास कठैत कॉर्डिनेट कर रहे हैं।

गढ़वाल टैक ग्रुप मुक्तिबोध संस्था की ओर से गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली ने अपनी टीम के साथ र...
03/09/2021

गढ़वाल टैक ग्रुप मुक्तिबोध संस्था की ओर से गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली ने अपनी टीम के साथ रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ा के छात्रों को अध्ययन किट का वितरण किया।
अंकित उछोली ने बताया कि भविष्य में विभिन्न जिलों के अन्य विद्यालयों को चिन्हित कर वहां भी इस अभियान को चलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विक्रम सिंह रावत, ग्राम प्रधान नरेंद्र उछोली, पंकज उछोली, महेंद्र उछोली, दिगपाल उछोली, रविन्द्र उछोली,अनूप राणा, नवीन उछोली, भूपेंद्र उछोली, सहित विद्यालय के सभी अध्यापक व छात्र मौजूद रहे

आप सभी लोगो से अनुरोध है की हमारे इस अभियान को सफल बनाने मे हमारा सहयोग करे । आप जिस रूप मे गांव के बच्चो की शिक्षा के ल...
31/08/2021

आप सभी लोगो से अनुरोध है की हमारे इस अभियान को सफल बनाने मे हमारा सहयोग करे । आप जिस रूप मे गांव के बच्चो की शिक्षा के लिए हमारी सहयता करना चाहते हो वो हमे स्वीकारिया है। अगर आप बच्चो के लिए शिक्षा सामग्री भी देना चाहते हो तो आप हमे सम्पर्क कर सकते है।

आप सभी लोगो की सहायता से हम उत्तराखंड के हर बच्चे तक शिक्षा सामाग्री वितरित कर सकते है 🙏🙏

धन्यवाद अमर उजाला।
29/08/2021

धन्यवाद अमर उजाला।

अभियान लगातार बढ़ रहा है!आज पौड़ी के दुगड्डा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी व राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्य...
27/08/2021

अभियान लगातार बढ़ रहा है!
आज पौड़ी के दुगड्डा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी व राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्यालनी के सभी छात्रों को संस्था के सदस्य Ayush Kukreti द्वारा संस्था की ओर से अध्ययन किट दी गई। जल्द ही दुगड्डा के कुछ अन्य विद्यालयों के छात्रों तक अध्ययन किट पहुंचाई जाएगी।
अभियान में सहयोग के लिए आयुष कुकरेती जी का शुक्रिया💐💐

गढ़वाल टैक ग्रुप मुक्तिबोध द्वारा विभिन्न वर्षों की भांति इस बार भी कोरोनकाल में अलग अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसी क्...
25/08/2021

गढ़वाल टैक ग्रुप मुक्तिबोध द्वारा विभिन्न वर्षों की भांति इस बार भी कोरोनकाल में अलग अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसी क्रम में संस्था द्वारा विभिन्न जिलों के गांवों को चिन्हित करके वहाँ के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को उनकी पढ़ाई के लिए सामग्री की किट देने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय किरोड़ा में गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली द्वारा सभी छात्रों को अध्धयन किट देकर हुई, उसके बाद चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के सभी छात्रों को संस्था के विभिन्न सदस्यों द्वारा अध्ययन किट दी गई।
आज इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत में माध्यमिक के सभी छात्रों को संस्था द्वारा अध्ययन किट दी गई , जिसमें छात्रों को 4 कॉपियां, पेंसिल,रबड़,कटर सहित अध्ययन सामग्री दी गई। इस कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष विकास कठैत,सचिव पंकज घिल्डियाल , गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित उछोली, छात्र नेता अतुल सती, रॉबिन असवाल, नीरज पंचोली सहित ,राइंका स्वीत के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह रावत, मनोजकान्त उनियाल, शिवानी कठैत, राकेश मोहन कंडारी, पुष्पा दानू, जया कंडारी सहित माध्यमिक के सभी छात्र उपस्थित थे।
संस्था के उपाध्यक्ष विकास कठैत ने बताया कि ये अभियान गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी,टिहरी जिलों में चलाया जा रहा है, अभी तक 35 प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को ये किट दी गयी है, भविष्य में भी गढ़वाल के दूरस्थ जिलों के प्राथमिक विद्यालयों में ये अभियान ले जाया जाएगा। ये अभियान लगातार जारी रहेगा व आगे भी गरीब छात्रों की मदद की जाएगी।
संस्था के सचिव पंकज घिल्डियाल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के छात्रों तक अध्ययन किट पहुंचाने के इस अभियान में लोगों से भी सहयोग की अपील की है व साथ ही उन्होंने ये बताया कि इस अभियान के बाद संस्था द्वारा महिलाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

संस्था के सदस्य व अभियान को विभिन्न जिलों में अध्ययन किट को पहुंचाने में लगे गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली ने बताया कि अध्ययन किट पहुंचाने के इस अभियान में इस बार एक नई पहल की गई है, जो भी कॉपियां इस अभियान में दी जा रही है उन कॉपियों के कवर पेज पर उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी हुई चीजों के बारे में जानकारी भी छपी हुई है इससे दूरस्थ हिस्सों के छात्र भी अपनी संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे ।

Address

Dang Srinagar Garhwal
Srinagar Garhwal

Telephone

+919897237812

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Garhwal Tech Group Muktibodh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Garhwal Tech Group Muktibodh:

Share

Category