14/05/2023
!! कर्नाटक के चुनाव में विजयी होने पर रामगढ़वा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री राजनारायण शुक्ला के द्वारा कार्य करता के साथ खुश होकर मिठाईयाँ बांट कर खुशी का इजहार किया गया और साथ ही उनहोंने यह भी कहा कि अब भाजपा का पतन होना शुरू हो गया है !!
इस अवसर पर सुगौली विधानसभा क्षैत्र-11 के कार्यकर्ताओं ने आकर श्री शुक्ला से आग्रह किया कि श्री बिपिन बिहारी शुक्ल (अधिवक्ता, सरकारी एडिशनल पी पी, बार एसोसिएशन मोतिहारी के संयुक्त सचिव के पद से इस्तीफा दे कर राजस्व विभाग, बिहार सरकार में वर्तमान में कार्यरत है।) कार्यकर्ताओं ने अनुरोध किया की उनके अनुपस्थिति में आप स्वयं पूरे सुगौली विधान सभा का भ्रमण कर कांग्रेस पार्टी को इस क्षेत्र में आप मजबूत करें। हम सब कांग्रेसी जन ऐसी स्थिति में असहज महसूस कर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री शुक्ला ने
कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की शीघ्र ही बैठक कर पूरे सुगौली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनो से विचार विमश कर श्री राहुल गांधी के द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो अभियान के तहत "नफरत छोड़ो मोहब्बत की दुकान खोलो" उनके संदेश को इस क्षेत्र में घर घर जा कर प्रचारित एवम परशारित करने का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर सुगौली प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर पांडे , जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अजय झा, श्री सत्येन्द्र सिंह , सुगौली प्रखण्ड के पूर्व युवा अध्यक्ष श्री बबलू पांडे , पूर्व जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अमेरिका यादव, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री सचिन सिंह, अधिवक्ता श्री सुजीत झा, पूर्व मुखिया बक्सा पंचायत श्री तुफैल अहमद, एवम पूर्व मुखिया श्रीपुर पंचायत श्री समसूदीन मिया, रामगढ़वा प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय पांडे , अधिवक्ता सह प्रोफेसर श्री संजय सिंह ,श्री रेवती रमण शुक्ला, श्री वकील सिंह, श्री कामेश्वर मिश्रा, श्री जीवन दुबे,श्री मुन्ना उपाध्याय, श्री विकाश कुमार शुक्ला, श्री सियाराम ठाकुर, श्री रिशु तिवारी, श्री रमेश प्रसाद, श्री गिरिशदेव ओझा, श्री बालकिशोर प्रसाद, श्री चंद्र किशोर सिंह, श्री ऋषि प्रसाद, श्री सुरेश सिंह, श्री उपेन्द्र झा, श्री भगवान जी प्रसाद, श्री अरविंद सिंह, श्री आफताब आलम, श्री नुरैन आलम एवम श्री हसनैन अंसारी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे ।