भारत विकास परिषद् - शाखा कुशभवनपुर

  • Home
  • India
  • Sultanpur
  • भारत विकास परिषद् - शाखा कुशभवनपुर

भारत विकास परिषद् - शाखा कुशभवनपुर भारत विकास परिषद् - शाखा कुशभवनपुर

*🎂 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎂*भारत विकास परिषद्, शाखा कुशभवनपुर के प्रिय सदस्यडॉ. रवि जायसवाल (डेंटल सर्जन)आपको जन्...
04/09/2026

*🎂 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎂*

भारत विकास परिषद्, शाखा कुशभवनपुर के प्रिय सदस्य
डॉ. रवि जायसवाल
(डेंटल सर्जन)

आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन
स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं यशस्वी रहे और आप निरंतर समाजसेवा के माध्यम से अपना योगदान देते रहें।

🌸 सादर शुभकामनाएँ 🌸
*भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर*

🪷 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪷भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सेआपके जीवन में प्रेम, शांति, सुख एवं समृद्धि का स...
04/09/2026

🪷 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪷

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से
आपके जीवन में प्रेम, शांति, सुख एवं समृद्धि का संचार हो।
आइए, उनके प्रेम, कर्म और धर्म के संदेश को अपने जीवन में अपनाएँ। 🙏

जय श्रीकृष्ण! 🦚💙

भारत विकास परिषद् - शाखा कुशभवनपुर

29/08/2026

🇮🇳 बैठक का राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण समापन 🇮🇳

राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना के साथ आज की बैठक का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। 🇮🇳🙏

🇮🇳 वन्देमातरम् साथियों 🇮🇳दिनांक -29 अगस्त 2026, शनिवारभारत विकास परिषद् – शाखा कुशभवनपुर की सत्र 2026-27 की अगस्त माह की...
29/08/2026

🇮🇳 वन्देमातरम् साथियों 🇮🇳

दिनांक -29 अगस्त 2026, शनिवार

भारत विकास परिषद् – शाखा कुशभवनपुर की सत्र 2026-27 की अगस्त माह की मासिक बैठक 29 अगस्त 2026, शनिवार को रात्रि 8:45 बजे शहर के एक निजी होटल में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं वन्देमातरम् गीत के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 🇮🇳

बैठक में 20 से अधिक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में प्रमुख रूप से—
🔹 आगामी 31 अगस्त को आयोजित होने वाली भारत को जानो प्रतियोगिता की तैयारियों एवं रूपरेखा पर चर्चा तथा सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

🔹 अगस्त माह में परिषद् द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा एवं सितंबर माह में प्रस्तावित कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।

🔹 राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रेरणादायी जीवनी एवं खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान पर परिषद् के सदस्य श्री विवेक श्रीवास्तव जी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

🙏 सुंदर आतिथ्य एवं स्वादिष्ट भोजन के लिए आज की बैठक के आयोजक एवं परिषद् के सदस्य श्री मनोज बरनवाल जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार।

वन्देमातरम् 🇮🇳
भारत विकास परिषद् – शाखा कुशभवनपुर

🎂🌸 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸🎂भारत विकास परिषद्, शाखा कुशभवनपुर के वरिष्ठ सदस्य एवं हम सभी के प्रिय   #डॉ_शैलेंद्र_...
29/08/2026

🎂🌸 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸🎂

भारत विकास परिषद्, शाखा कुशभवनपुर के वरिष्ठ सदस्य एवं हम सभी के प्रिय #डॉ_शैलेंद्र_जायसवाल_जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

पिछले दिनों हुए सड़क हादसे में ईश्वर की कृपा से आपका सुरक्षित बच निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं। 🙏
वह हादसा मानो जीवन को एक नया अवसर देकर गया— *आपका यह जन्मदिन सच में आपके “पुनर्जन्म” का उत्सव है। ❤️*

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर खुशियां प्रदान करें और आपका स्नेह व मार्गदर्शन हम सभी को सदैव मिलता रहे।

जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। 🎉💐

🎂🎉 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर के सदस्य, हम सभी के प्रिय एवं भाजपा के निवर्...
29/08/2026

🎂🎉 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐

भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर के सदस्य, हम सभी के प्रिय एवं भाजपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष/जिला सह कार्यालय मंत्री
#श्री_आकाश_जायसवाल_जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🌸

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें तथा आपका जीवन सदैव समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों से आलोकित रहे।

💐 सादर शुभकामनाओं सहित 💐
भारत विकास परिषद् - शाखा कुशभवनपुर

नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🐍🌿नाग पंचमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान शिव एवं नाग देवता की कृपा...
17/08/2026

नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🐍🌿

नाग पंचमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शिव एवं नाग देवता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य बना रहे।

भारत विकास परिषद् - शाखा कुशभवनपुर

🇮🇳 भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर 🇮🇳द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजनभारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर ...
15/08/2026

🇮🇳 भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर 🇮🇳

द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर द्वारा 15 अगस्त 2026 को तिकोनिया पार्क में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज के नीचे सामूहिक राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री अरुण श्रीवास्तव जी, श्री आलोक कनोडिया जी, श्री ईशू अग्रहरि जी, श्री रवि अग्रहरि जी, श्री प्रशांत टंडन जी, श्री मनोज कसौधन ‘मोनू’ जी, श्री सुनील जायसवाल जी, श्री के. दिनेश कसौधन जी, श्री रवि रस्तोगी जी, श्री अभिषेक बरनवाल जी, श्री विशाल गुप्ता जी, श्री धनंजय मुखर्जी ‘दादा’ जी, श्री अंकित अग्रहरि जी एवं श्री दीपक जायसवाल जी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

सभी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

🇮🇳 वंदे मातरम्।। जय हिन्द।। 🇮🇳

🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर सादर आमंत्रित करता है।स्वतंत्रता दिवस के इ...
14/08/2026

🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026

भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर सादर आमंत्रित करता है।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।

🇮🇳 वंदे मातरम् ।। जय हिन्द ।।

🎂💐 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🎂भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर के सबसे नए एवं ऊर्जावान सदस्य, *श्री ईशु अग्रहरि जी*...
11/08/2026

🎂💐 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🎂

भारत विकास परिषद् शाखा कुशभवनपुर के सबसे नए एवं ऊर्जावान सदस्य, *श्री ईशु अग्रहरि जी* को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। 🎉🌹

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि, सफलता एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे और आपकी युवा ऊर्जा व सकारात्मक सोच परिषद् परिवार को निरंतर नई दिशा एवं शक्ति प्रदान करती रहे।

जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। 🎂💐

Address

कुशभवनपुर
Sultanpur
228001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत विकास परिषद् - शाखा कुशभवनपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category