15/01/2026
सुल्तानपुर
*सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की एक और बड़ी सौगात।*
*बार एसोसिएशन और नगर पालिका परिषद के बीच करवाया समझौता।*
*दीवानी चौराहे और उसके आस पास लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज के पीछे बने पार्किंग स्थल पर खड़ी होंगे दो पहिया और चार पहिया वाहन।*
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज नगर वासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। दीवानी न्यायालय के आस पास लगने वाले जाम से अब लोगों को निजात मिल जाएगी। इसके लिए विधायक विनोद सिंह ने एडीएम राकेश सिंह, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी के साथ बार एसोसिएशन का एक लिखित समझौता तय करवाया है। इसके तहत दीवानी के अधिवक्ताओं और वादकारियों के दो पहिया और चारपहिया वाहन अब केशकुमारी राजकीय इंटर कालेज के पीछे बने पार्किंग स्थल पर खड़े हो सकेंगे। हलांकि इस पार्किंग का स्वामित्व नगर पालिका के पास ही रहेगा। बार एसोसिएशन केवल पार्किंग के लिए ही इसका प्रयोग करेगा। इसी को लेकर आज दीवानी के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और दिनेश दूबे सहित अधिवक्ताओं ने विधायक विनोद सिंह एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। वहीं मंच पर बोलते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा के जाम की समस्या को खत्म करने को लेकर वे लंबे समय से प्रयासरत थे,अब इस फैसले से लोगों को जाम की समस्या से निजात तो मिलेगी, साथ ही लोगों का आवागमन भी सुलभ होगा। शुक्रवार से ये पार्किंग अधिवक्ताओं और आमजन के लिए शुरू हो जाएगी। वहीं बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया, साथ ही अधिवक्ताओं से अब पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहन खड़े करने का अनुरोध किया। वहीं चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने भी बार और पालिका के बीच अनुबंध के लिए विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व बार अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह, करुणा शंकर द्विवेदी, राम विशाल तिवारी सहित तमाम सम्मानित अधिवक्ता मौजूद रहे।