18/06/2026
जिला विकास अधिकारी महोदय, सुल्तानपुर के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 17.06.2026 को विकास खंड कूरेभार की ग्राम पंचायत कूरेभार में सोशल ऑडिट के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु जागरूकता कार्यक्रम/बैठक का आयोजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, कूरेभार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सोशल ऑडिट के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।