CPIM Sultanpur

CPIM Sultanpur सीपीआईएम एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो सर्वहारा के लिए संघर्ष करती है और अपनी स्पष्ट समझ रखती है

मुख्य समाचार पत्रों में 1 जून के प्रदर्शन का समाचार।
02/06/2026

मुख्य समाचार पत्रों में 1 जून के प्रदर्शन का समाचार।

बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में सीपीएम ने सौंपा ज्ञापनसुल्तानपुर, 1 जून। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (...
01/06/2026

बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन
सुल्तानपुर, 1 जून। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी, सुल्तानपुर ने बिजली के निजीकरण तथा स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। पार्टी नेताओं ने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सेवा को निजी हाथों में सौंपना जनता के हितों पर सीधा हमला है और इससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राधेश्याम वर्मा, जिला सचिव, सीपीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर कर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की नीति पर काम कर रही हैं। बिजली के निजीकरण से उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिलेगी तथा कर्मचारियों की नौकरी और अधिकार भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि बिजली सेवा को "नो प्रॉफिट-नो लॉस" के सिद्धांत पर संचालित किया जाना चाहिए।

31/05/2026
केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारी पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉम पिनराई विजयन के खिलाफ़ ED का दुरुपयोग करने,केंद्र स...
29/05/2026

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारी पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉम पिनराई विजयन के खिलाफ़ ED का दुरुपयोग करने,केंद्र सरकार की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्यवाही के खिलाफ़ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
ुल्तानपुर

28/05/2026

ईडी को अब समझ मे आया होगा कि जनता के नेता को छेड़ने पर क्या होता है।
#केरल
#विजयन
#सीपीएम

Address

Sultanpur
228001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPIM Sultanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CPIM Sultanpur:

Share