23/07/2026
आज दिनांक 23-07-2026 को पंचायत समिति धनोटू में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ समस्त पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उप-प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसडीएम सुंदर नगर, श्री अमर नेगी जी ने श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (RGSSY) चरण-IV के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस योजना की जानकारी प्रत्येक पात्र बेरोजगार युवा तक पहुँचाना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर उप रोजगार कार्यालय, सुंदर नगर से प्रभारी श्री लाल सिंह जी तथा JOA (IT) श्री बबलू ने भी बैठक में भाग लिया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की।