Supaul College of Engineering

Supaul College of Engineering A Govt Engineering College runs under Dept. of Science & Technology, Govt of Bihar and recognized by AICTE.

सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजितसुपौल, 25 अगस्त 2026। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्ष...
25/08/2026

सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित

सुपौल, 25 अगस्त 2026। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासनिक पदाधिकारी श्री गयानंद यादव उपस्थित रहे।

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत एवं सुझाव दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि वे अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं तथा उनकी स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर में बताया गया कि विद्यार्थियों की शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर अंतिम निस्तारण किए जाने का प्रावधान है। संस्थान में कियोस्क के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा, छात्रावास, पेयजल, शौचालय, कैंटीन सहित अन्य समस्याओं के संबंध में शिकायत एवं सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार शीघ्र समाधान किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों और संस्थान के बीच संवाद मजबूत होगा तथा पारदर्शी एवं प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar

सात निश्चय-3 के अधीन "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के अंतर्गत "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का 25 अगस्त, 2026 को होगा शुभार...
25/08/2026

सात निश्चय-3 के अधीन "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के अंतर्गत "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का 25 अगस्त, 2026 को होगा शुभारंभ। यह शिविर हर माह के चौथे मंगलवार को लगेगा। छात्र-छात्राओं से निवेदन है कि वे अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में पधारें।

A dedicated platform for addressing student concerns.Under Saat Nischay-3, the “Vidyarthi Sahayog Shivir” will be launched on 25 August 2026 under the “Sabka Samman, Jeevan Aasaan”.

The initiative aims to provide students with a structured platform to register their complaints, suggestions and concerns, ensuring timely redressal and improved student support services.

The camp will be held on the fourth Tuesday of every month.

Students are encouraged to participate in large numbers and make the most of this opportunity.

Date- 25.08.2026
Venue- seminar hall
Time- 10 am onwards
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar

23/08/2026

Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar

सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में दिनांक 15 अगस्त 2026 एवं 16 अगस्त 2026 को छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों के बीच बैडम...
17/08/2026

सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में दिनांक 15 अगस्त 2026 एवं 16 अगस्त 2026 को छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों के बीच बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया l
प्रतिभागी टीमें:
छात्र वर्ग: 6 टीमें
छात्रा वर्ग: 2 टीमें
फैकल्टी वर्ग: 2 टीमें
छात्र वर्ग से 3 टीमों और फैकल्टी की 1 टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए। फाइनल में छात्र टीम "टीम हिमांशु" और फैकल्टी टीम के बीच मैच होना था, परंतु खराब मौसम के कारण मैच नहीं हो सका। उपस्थित फैकल्टी सदस्यों की कमेटी ने "टीम हिमांशु" को विजेता घोषित किया।
सेमीफाइनल में छात्र वर्ग की "टीम आयुष" ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें उप-विजेता का खिताब प्रदान किया गया।
छात्रा वर्ग में "टीम मुस्कान" और "टीम तनीषा" के बीच अत्यंत रोमांचक मैच हुआ। इस मैच में "टीम मुस्कान" ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
प्राचार्य महोदय डॉ. A. N. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "प्रत्येक खेल से हम अनुशासन, टीम मैनेजमेंट एवं लीडरशिप सीखते हैं। आप सभी छात्र-छात्राओं को इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के साथ-साथ अनुशासन के साथ खेलना चाहिए।"
इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब के प्रोफेसर इंचार्ज श्री अर्जुन कुमार महतो एवं श्री मोहम्मद बारिश सेनान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टूर्नामेंट के दौरान SAC इंचार्ज श्री आनंद प्रकाश एवं फैकल्टी सदस्यगण श्री सौरभ निराला, श्री नवीन कुमार, श्री जय कुमार, श्री आशीष आनंद, श्री कुमार अनुकूल, श्री अभय कुमार, श्री सुनील साहू, श्री ओमप्रकाश सिंह एवं डॉ.चंद्रशेखर कुमार भी उपस्थित रहे और खेल का आनंद लिया।
छात्र स्पोर्ट्स क्लब से अमन कुमार, अनुराग पांडे, आयुष, प्रशांत, साकेत एवं अन्य सभी जूनियर छात्रों ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया l
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भव्य झंडोत्तोलन समारोहसुपौल, 15 अगस्त 2026— 80वें स्वतंत्रता द...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भव्य झंडोत्तोलन समारोह

सुपौल, 15 अगस्त 2026— 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए. एन. मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर किया गया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया।

समारोह में एनएसएस क्लब के नेतृत्व में एससीई कैडेट्स द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता और प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

“वंदे मातरम्!” और “भारत माता की जय!” के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति से गूंज उठा।

कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए कल्चरल क्लब एवं लिटरेरी क्लब की ओर से नृत्य, भाषण, निबंध, कविता पाठ, गायन एवं नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा सभी के बीच मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न क्लबों के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मीडिया सेल से अभिषेक कुमार, अमित कुमार एवं आनंद कुमार सिंह, आनंद कुमार ,साक्षी कुमारी ,कल्चरल क्लब से आशुतोष कुमार, आर्या कुमारी एवं सूरज कुमार, एनएसएस क्लब से सनी कुमार, सुजल कुमार एवं रिया कुमारी तथा आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब से तनिष्क कुमार, आदित्य कुमार एवं परिणीता कुमारी ने अपना सहयोग दिया।

सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग और टीम भावना के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

“तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है!” 🇮🇳

जय हिंद! 🇮🇳
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar

15/08/2026

Rangoli and badge competition on the eve of Independence day by Arts Club SCE, Supaul
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar

13/08/2026

BCECE Round 2 counseling is going on at SCE Supaul.
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar

12/08/2026
🇮🇳 सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से गांधी मैदान तक निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैलीसुपौल, 12 अगस्त 2026: देशभक्ति, राष्ट्रीय ...
12/08/2026

🇮🇳 सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से गांधी मैदान तक निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली

सुपौल, 12 अगस्त 2026: देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के NSS क्लब द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, NSS स्वयंसेवकों एवं अन्य सदस्यों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

यह भव्य रैली सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। रास्ते भर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और महत्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्राचार्य डॉ. ए. एन. मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रैली में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के सम्मान के लिए जागरूक किया। प्राचार्य की सहभागिता ने विद्यार्थियों के उत्साह को और बढ़ाया।

इस अवसर पर NSS क्लब के फैकल्टी एडवाइजर श्री अजय आनंद एवं फैकल्टी को-एडवाइजर श्री सुनील कुमार साहू भी रैली में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और रैली को अनुशासित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रैली में NSS क्लब के अध्यक्ष श्री सनी कुमार एवं उपाध्यक्ष श्री सुजल राज ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। दोनों ने विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर रैली को सफल बनाने में योगदान दिया। NSS क्लब के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, व्यवस्था और सहभागिता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रैली के सफल संचालन एवं समन्वय में Coordinator के रूप में सौरभ सागर, आलोक रंजन, प्रभाकर, रिया, मालविका, सुरभि, अपर्णा, राजबीर, स्नेहा, दिव्या, प्रीतम एवं आशिम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी Coordinators ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया तथा रैली को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ जैसे देशभक्ति नारों के माध्यम से वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया। विद्यार्थियों के हाथों में लहराता तिरंगा राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक बनकर दिखाई दिया। छात्र-छात्राओं में देश के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

इस आयोजन का उद्देश्य केवल तिरंगा रैली निकालना नहीं था, बल्कि युवाओं एवं आम नागरिकों को यह संदेश देना भी था कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और देशभक्ति को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की यह तिरंगा रैली विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रही। कॉलेज से गांधी मैदान तक निकली इस रैली ने पूरे मार्ग में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से NSS क्लब की सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी भी स्पष्ट हुई।

रैली ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लोगों को भी देश के प्रति अपने कर्तव्यों और तिरंगे के सम्मान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अंततः यह भव्य रैली देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

🇮🇳 “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।”

🇮🇳 “हर घर तिरंगा — हर दिल तिरंगा।”
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar

Orientation cm induction program on CICSO Netacad at supaul college of engineering for Newly admitted students.Dept. of...
08/08/2026

Orientation cm induction program on CICSO Netacad at supaul college of engineering for Newly admitted students.
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar

Address

Beena Road , Road No. 24
Supaul
852131

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Supaul College of Engineering posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share