Sma- Surat Mercantile Association

Sma- Surat Mercantile Association स्थापना - 27-09-2020
सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन व्यापारी की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर है।

11/07/2026
27/06/2026
🇮🇳🇮🇳🇮🇳           *सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन, सुरत*सप्रेम हरि स्मरण,              सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन की 219वीं *नियमित...
27/06/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन, सुरत*
सप्रेम हरि स्मरण,
सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन की 219वीं *नियमित मासिक समस्या समाधान मिटिंग* का आयोजन व्यापारी भाईयों की निस्वार्थ सेवा में दिनांक 21 जून 2026 रविवार को प्रातःकाल 09/30 से 10/30 बजे तक *माहेश्वरी भवन, पहला माला,बोर्डरुम, सीटी लाइट के प्रांगण में "एस एम ए" प्रमुख नरेन्द्र साबू व उनकी पूरी पंच पैनल एवं कोर कमेटी टीम* की अगुवाई में आयोजित की गई है।
इस सप्ताह की मिटिंग में 118 व्यापारी भाईयों एंव समाज के अग्रणीय गणमान्य की सादर उपस्थिति रही और 6 आवेदन पत्र समस्या समाधान हेतु पर सुनवाई हुई जिसमें से 1आवेदन का समाधान तुरंत बातचीत द्वारा किया तथा बकाया आवेदन मामलें पंच पैनल एवं लीगल टीम को सौंप दिये गये हैं जो की समयानुसार समाधान प्रक्रिया में आ जायेंगे।

आज मीटिंग के प्रारंभ में काफी व्यापारिक चर्चा हुई वित्तीय वर्ष के प्रथम क्वार्टर अप्रैल से जून में जो बिक्री है वह करीबन 30% जैसी पिछले वर्ष से कम है और जो दक्षिण भारत का aadi साले पीरियड होता है वह जो अभी चल रहा है उसको देखते लगता है 50% जैसा कमजोर जाएगा। व्यापारियों की खरीद शक्ति बिल्कुल कम है और लेट पेमेंट होने की वजह से सूरत के व्यापारियों ने भी हाथ रोक कर माल दे रहे हैं।
सूरत में कपड़े का व्यापार 50 साल से चल रहा है। एक समय सूरत का स्वर्णिम काल भी था लेकिन आज अभी सबसे कमजोर समय चल रहा है। इसका मुख्य कारण उधार है। अभी *दक्षिण भारत* का पेमेंट चार महीने से शुरू होता है ओर 6 महीना 1 साल तक कोई हिसाब नहीं है।
व्यापार बचाने का सिर्फ एक मात्र उपाय है कि आप नगद में व्यापार करें। *समय की मांग है कि व्यापार को ऑफलाइन प्लेटफार्म के साथ-साथ आनलाइन पर डाइवर्ट करें।*

बढे हुए मिल प्रिंटिंग चार्ज का विरोध करना चाहिए। आज मशीन प्रिंट बहुत महंगा हो गया है जबकि उससे सस्ता बाजार में डिजिटल प्रिंट छप रहा है। सबको डिजिटल प्रिंट की तरफ जाना चाहिए उसका काम क्वांटिटी छपता है और माल भी सफाई से छपता है यह ध्यान रखना चाहिए।

सूरत में प्रोसेस हाउस मालिकों से विशेष अपील है आपने जो नया रेट बढ़ाने का परिपत्र जारी किया है 15 जून से, उसे रोकिए अभी लागू मत करिए। टैक्सटाइल ट्रेडर्स नई रेट बढ़ोतरी के बिल्कुल पक्ष में नहीं है।

*आज की मीटिंग समाज की एक बहुत महत्वपूर्ण सामाजिक समस्या के सन्दर्भ में भी रखी गई है।*

उपरोक्त समस्या पर चर्चा एंव विचार-मंथन हेतू शहर के व्यापारी समाज सहित विभिन्न समाज के सामाजिक अग्रणीय एंव समाजसेवी लोग जुड़े हैं।
मुख्यता अग्रवाल समाज, जैन समाज, माहेश्वरी समाज, पंजाबी समाज और सिंधी समाज आज सभी के अग्रणियों को सादर आमंत्रित किया गया है। इनके साथ जो लोग शादी-ब्याह और मैरिज ब्यूरो का दायित्व संभालते हैं उनको भी आमंत्रित किया है।

जिसका मुख्य कारण हिंदू समाज में पारिवारिक व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ रही है शादी के लायक बच्चों की शादियां बहुत लेट हो रही है। अभी जो समय चल रहा है हिंदू सनातनी समाज में पारिवारिक व्यवस्थाएं बिगड़ रही है जिसकी मुख्य वजह है बच्चे बच्चियों की लेट शादी पहले व्यापारी भाइयों के बच्चों की शादी 22 से 25 साल में हो जाती थी लेकिन अभी स्थिति यह हो रही है 27 से 28 साल में लोगों को शादी करने की सोचते हैं और यह सिलसिला 30 से 35 साल तक जा रहा है जो बहुत चिंता का विषय है। अपने लोग खुद एक पीढ़ी को गवा चुके हैं।

*विवाह में देरी से सामाजिक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। बढ़ती उम्र के साथ सही जीवनसाथी मिलने में कठिनाई, प्रजनन क्षमता से जुड़ी चिंताएं और बढ़ते मानसिक तनाव,व्यापारिक गतिरोध आदि प्रमुख दुष्परिणाम हैं।*

आज इन्ही समस्याओ पर समाज के विभिन्न समाज के गणमान्य प्रतिष्ठित मेहमान जो कि समाज में वैवाहिक सम्बंध कराने में विशेष रूचि ओर महारत हासिल है, आपको सादर आमंत्रित किया है ताकि इस सामाजिक समस्या पर व्यापक चर्चा की जा सकें।

हमारी मीटिंग के मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज, जैन समाज, माहेश्वरी समाज, पंजाबी समाज और सिंधी समाज के अग्रणी है जो शादी के लायक बच्चे और बच्चियों की संपूर्ण जानकारी रखते हैं।

इस मीटिंग में पांचो समाज के अग्रणी जो शादी के लायक बच्चे और बच्चियों की जानकारी रखते हैं और आप लोग यह सभी सेवाएं निशुल्क दे रहे हैं। संगठन का मकसद है आप जो यह सेवा दे रहे हैं उसे पूरे व्यापारी वर्ग में प्रसारित करना ताकि लोग आपकी सेवा का लाभ ले सके।

यह आयोजन करने का मकसद खास है यानि आज जब व्यापारी भाइयों के पास आगे उनकी संतान ही नहीं होगी तो व्यापार कैसे करेंगे ? और इस कारण परिवार में अशांति का माहौल रहता है, अगर परिवार अशांत रहेगा तो व्यापार नहीं चल सकता, इसलिए परिवार को बचाना जरूरी है। इसको देखते हुए यह आयोजन किया गया है।

*आमंत्रित मेहमान की सुचि इस प्रकार है.....*

1.*अग्रवाल समाज - श्रीमान सुभाष जी अग्रवाल और श्रीमान राजेश जी टिबडेवाल* आप लोग रोज नियमित अग्रवाल समाज को बहुत बड़ी सेवा दे रहे हैं। आपके पास हजारों लड़के और लड़कियों की जानकारी है। जिसका लाभ व्यापारी भाई ले सकते हैं। आप यह सब सेवा निशुल्क देते हैं।
2.*माहेश्वरी समाज - श्रीमान राजेंद्र जी सोमानी और श्रीमान राम अवतार जी साबू,* आप लोग माहेश्वरी समाज की अग्रणी है, आपके पास बहुत बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियों की जानकारी है। श्रीमान राजेंद्र जी सोमानी महीने में तीन बार बच्चे और उनके माता-पिता से मुलाकात करते हैं।
3.*जैन समाज- श्रीमान महेंद्र जी मेहता,* आपके पास जैन समाज के बच्चे और बच्चियों की बहुत बड़ी संख्या में जानकारी है, आप इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
4.*पंजाबी समाज- श्रीमान भरत भाई भाटिया जी,* आपके पास पंजाबी समाज की शादी के लायक लड़के और लड़कियों की बहुत बड़ी संख्या में जानकारी है, आप उनकी सेवा का लाभ ले सकते हैं।
5.*सिंधी समाज- श्रीमान Devendas Nebhnani Ji,* आप और आपकी टीम के पास सिंधी समाज के शादी के लायक लड़की और लड़कियों की बहुत बड़ी संख्या में जानकारी है, आप उनकी सेवा का लाभ ले सकते हैं।

इनके अलावा सूरत में विवाह मैरिज ब्यूरो कार्यरत है जिसकी प्रमोटर चांदनी बहन दलाल है। आप अभी तक 6500 शादियां करवा चुकी है और आपके पास 35000 से ज्यादा लड़के लड़कियों की जानकारी है। उन्हें भी आमंत्रित किया गया था ताकि वह परिवार उनकी सेवा का लाभ ले सके।

18 जून 2026 को देश मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल के रिजल्ट आए है जिसमें सूरत के 6 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप 50 रैंक में जगह बनाई है जो अपने आप में सूरत समाज के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। इसमें भी हर्ष की बात यह है इसमें से राजस्थानी समाज के पांच बच्चों ने अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
*AIR टॉप 50 में शामिल छात्र.....*
1. *अक्षत जी बेरीवाल-* ऑल इंडिया रैंकिंग- 10, सूरत रैंकिंग-1
2. *राज शाह जी-* ऑल इंडिया रैंकिंग- 33, सूरत रैंकिंग-2
3. *अक्षत जी गोयल-* ऑल इंडिया रैंकिंग- 41, सूरत रैंकिंग-3
4. *कृतिका जी सिंगल-* ऑल इंडिया रैंकिंग- 45, सूरत रैंकिंग-4
5. *भूमिका जी बंसल-* ऑल इंडिया रैंकिंग- 49, सूरत रैंकिंग-5
6. *अमन जी अग्रवाल-* ऑल इंडिया रैंकिंग- 49, सूरत रैंकिंग-5
सूरत के आप सभी 6 गौरवशाली विद्यार्थियों को सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन अपने मंच पर सम्मानित किया है।
*सूरत शहर अब टेक्सटाइल और डायमंड के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट का भी हब माना जाता है यह आज साबित हो गया है।*

सेमिनार की *मुख्य अतिथि Mahika राठौर जी* आप सूरत के सबसे नामचीन और पुराने ब्रांड वर्धमान सिल्क मिल्स के मालिक श्रीमान फूलचंद जी राठौर की पोती है।

यह पूरे सूरत एंव देश के लिए बहुत गौरव की बात है कि आपका Pickleball Sqad World cup -26 प्रतियोगिता वर्ल्ड कप टीम में आपका सिलेक्शन हुआ है।
*अगस्त माह में यह चैंपियनशिप का मैच वियतनाम में होगा।

*मीटिंग का समापन स्वादिष्ट शानदार अल्पाहार के साथ समपन्न हुआ।*

उपरोक्त मिटिंग में "एस एम ए" परिवार के अशोक जी गोयल,महेश जी पाटोदिया,घनश्याम जी माहेश्वरी,मनोज जी अग्रवाल, अरविंद जी जैन,मुकेश जी अग्रवाल,राजेश जी गुरनानी, अशोक जी बाजारी, फूलचंद जी राठौड़ सुरेश जी मालपानी, राम बल्लभ जी चांडक, राजकुमार जी धनानिया, राजेंद्र जी कनोडिया, कविश जी मारू एंव समाज के काफी गणमान्य अग्रणीयों की मौजूदगी में समपन्न हुई है।
*🤝SMA🤝*
*"से कहोगें तो समाधान जरुर होगा"*
*व्यापारी की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर और समर्पित है।।*

Address

A/11/11, UDHNA UDHYOG NAGAR, Road NO. 4
Surat
394210

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sma- Surat Mercantile Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sma- Surat Mercantile Association:

Shortcuts

Share