31/08/2025
लोकदृष्टि चक्षु बैंक और लायंस क्लब ऑफ सुरत ईस्ट , लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232F2 और सुरत जिला होम गार्ड और सुरत के आंखो के डॉक्टर के एसोसिएशन और दूसरी सहयोगी संस्था के साथ मिलके चक्षु दान जागृति पखवाडिया का आयोजन किया गया था उसके 7 वे दिन आज दिनांक.31/08/2025 , रविवार, सुबह 7.00 बजे वनिता विश्राम स्कूल , गेट नंबर 1 , रिची रिच के पास अठवा गेट सर्कल, सुरत से नेत्रदान जागृति अभियान के लिए एक पदयात्रा वनिता विश्राम स्कूल के पास से प्रस्थान होके कलेक्टर ऑफिस तक गई थी ! इस को प्रस्थान के लिए हरी जंडे के साथ भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री सी आर पाटिल साहेब , लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232F2 के डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन ऑफ विजन रीजयौन 3 & जिला होम कमांडर ऑफिसर लायन डॉ प्रफुल्ल सिरोया साहेब, लायंस रिजियोन 3 के रिजियोन चेयरमेन लायन नवनीत गोपानी, लायंस रिजियोन 3 , जोन 3 के जोन चेयरमेन लायन जगदीश बोदरा , लायंस क्लब ऑफ सुरत ईस्ट के प्रमुख लायन किशोर मांगरोलिया और लोकदृष्टि चक्षु बैंक के उप प्रमुख श्री दिनेशभाई जोगानी की उपस्थिति में हुआ था और पदयात्रा सभी लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232F2 के सभी क्लब के सदस्यों और 300 से ज्यादा सुरत के आंखो के नामांकित डॉक्टर श्री ने भाग लिया था और कलेक्टर ऑफीस तक गए थे , भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री सी आर पाटिल साहेब ने जीते जीते रक्तदान और मरते मरते नेत्र दान का करने का सभी को आहवान किया था. लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232F2 के डिस्ट्रिक गवर्नर लायन मोना देसाई अपने व्यस्त समय के कारण उपस्थित नहीं रह पाए तो उसने अपना शुभेच्छा संदेश भेजा था और लायन क्लब ऑफ सुरत ईस्ट के द्वारा नेत्रदान जागृति पख्वडिया महोत्सव के आयोजन की सराहना की थी. पदयात्रा समापन होने के बाद सभी लोगो ने अल्पाहार किया था करीब 500 से ज्यादा लोगों ने इसका लाभ लिया था