Dr Ravina Bharat Sankalp Janseva

Dr Ravina Bharat Sankalp Janseva � Nation First | Janseva | Public Voice

आज संसद भवन में Poonamben Maadam जी से मिलने का अवसर मिला।उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनकी सादगी, सकारात्मक सोच और सेवा क...
25/03/2026

आज संसद भवन में Poonamben Maadam जी से मिलने का अवसर मिला।

उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनकी सादगी, सकारात्मक सोच और सेवा के प्रति समर्पण सच में प्रेरणादायक है।

ऐसे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात हमेशा नई ऊर्जा और समाज के लिए बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।

20/03/2026

🚩 श्री राम जन्मोत्सव पालकी शोभायात्रा – सूरत 🚩

भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर
राष्ट्रीय महिला परिषद – पश्चिम विधानसभा द्वारा
भव्य पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाएं और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

🗓 तारीख: 30 मार्च समय:* सुबह 8:30 बजे

आप सभी की उपस्थिति हमारे लिए गौरव की बात होगी।

🚩 जय श्री राम 🚩

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठनकर्ता श्री V. Satish Velankar जी से मुलाकात करने का अवसर मिला।इस सार्थक ...
19/03/2026

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठनकर्ता श्री V. Satish Velankar जी से मुलाकात करने का अवसर मिला।

इस सार्थक संवाद के दौरान ऑर्गेनिक फार्मिंग, ग्रामीण विकास और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

भारत की असली ताकत उसके गांव, किसान और प्राकृतिक संसाधनों में बसती है। यदि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए, तो देश का समग्र विकास और आत्मनिर्भर भारत का सपना और भी सशक्त होगा।

Satish Velankar जी का संगठनात्मक अनुभव और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

मजबूत गांव – समृद्ध भारत।

दिल्ली में लोकसभा संसद भवन में माननीय सांसद जी से मुलाकात करने का अवसर मिला।इस मुलाकात के दौरान समाज से जुड़े कई महत्वपू...
14/03/2026

दिल्ली में लोकसभा संसद भवन में माननीय सांसद जी से मुलाकात करने का अवसर मिला।

इस मुलाकात के दौरान समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई — विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका और नशामुक्त समाज के विषय पर।

आज हमारा देश युवाओं की ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। यदि युवाओं को सही दिशा, शिक्षा और अवसर मिले तो वे समाज और राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। उसी तरह महिलाओं का सशक्त होना सिर्फ एक व्यक्ति की प्रगति नहीं, बल्कि पूरे समाज की मजबूती का प्रतीक है।

नशा आज कई परिवारों और युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। इसलिए जरूरी है कि हम सब मिलकर जागरूकता, शिक्षा और सकारात्मक सोच के माध्यम से एक नशामुक्त समाज बनाने का प्रयास करें।

आज की यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विचारों का आदान-प्रदान और एक मजबूत संकल्प भी था।

आशा है कि हम सब मिलकर एक सशक्त महिला, जागरूक युवा और नशामुक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

04/03/2026

🇮🇳 नमस्कार 🙏

एक नए सफर की शुरुआत…

समाज, सकारात्मक सोच और अच्छे कार्यों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास रहेगा।
आप सभी का सहयोग और साथ हमेशा प्रेरणा देता है।

Address

Adajan
Surat
395009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Ravina Bharat Sankalp Janseva posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category