R Y A Tajpur Town

R Y A Tajpur Town Asif Hoda Roomi

मतदाता सूची से दलित-गरीबों अकलीयतों का नाम काटने की साजिश बंद करो ।आसिफ होदा RYA जिला अध्यक्ष समस्तीपुर
09/07/2025

मतदाता सूची से दलित-गरीबों अकलीयतों का नाम काटने की साजिश बंद करो ।
आसिफ होदा RYA जिला अध्यक्ष समस्तीपुर

09/07/2025

#वोटबंदी_के_खिलाफ_बिहार_बंद इंडिया गठबंधन के आह्वान पर मताधिकार की रक्षा के खातिर आज संपूर्ण बिहार के साथ ताजपुर का चक्का जाम रहा।
आसिफ होदा RYA जिला अध्यक्ष समस्तीपुर

29/04/2025

*जुलूस निकालकर वक्फ संशोधन कानून रद्द करने की मांग की*

*पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया*

*सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाए, पूरा देश सरकार के साथ*

*प्रदर्शन के माध्यम से मुख्य न्यायाधीश के नाम संबोधित स्मार पत्र बीडीओ को सौंपा*

*3 मई को चीनी मिल चौक से 9.30 बजे निकलने वाले वक्फ कानून विरोधी प्रदर्शन में शामिल हों- सुरेंद्र प्रसाद सिंह*

ताजपुर/समस्तीपुर
29 अप्रैल 2025

वक्फ संशोधन कानून रद्द करने की मांग को लेकर वक्फ कानून रद्द करो संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर बघौनी चौक से जुलूस निकालकर प्रखंड पर प्रदर्शन के बाद सभा के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र बीडीओ गौरव कुमार को सौंपा।
मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग शाहपुर बघौनी चौक पर जुटकर अपने-अपने हाथों में "वक्फ संशोधन कानून रद्द करो", "पहलगाम आतंकी हमला के आतंकियों पर कारवाई करो" आदि नारे लगाते हुए जुलूस एलकेवीडी कालेज रोड, अस्पताल चौक, चांदनी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, एकबाल जाफरी, नुरूज्जोहा कमाल, कारी अनवार, मसूद जावेद की 5 सदस्यीय अध्यक्षमंडली ने की। संचालन आसिफ होदा ने किया। अरमान सदरी, मुर्शिद अहमद, मसुद जावेद, नाज बाबु, मो० तबरेज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, अब्दुल मालिक, मो० नुर आलम, मिंटू बाबू, नसरुद्दीन फैजी, मो० आफताब, मो० अय्याज, मो० मुराद, मो० अनिस, ईफराद आलम, डा० मजहर आलम, गुलाब प्रिंस, आकिब जाबेद, सफिउर रजा, मो० फैयाज, मो० साकिर, मो० हसरत, सज्जाद मंजर, मो० अफरोज आदि ने सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए बारी- बारी से आसिफ होदा एवं एकबाल जाफरी ने कहा कि आज हमारा मूल्क गहरे संकट के दौर से गुजर रहा है। अंग्रेजी निजाम के खिलाफ मूल्क की आजादी में सांझा संघर्ष के दौरान, सांझी शहादत-सांझी विरासत से जो गंगा-जमुनी तहजीब और सांझी संस्कृति कायम हुई थी, आज भाजपा और आरएसएस उसे तार-तार कर रही है जिस वजह से मुल्क की जम्हूरियत और आईन खतरे में है। हमारे मुल्क में बैठी फासीवादी निजाम देश के आवाम की खुशहाली, आपसी भाईचारा और अमन-चैन को मटियामेट करने पर आमादा है। वक्फ संशोधन बिल का करोड़ों आवाम और विपक्ष के विरोध के बाबजूद सत्ता में बैठी नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, चंद्राबाबू नायडू के सहयोग से भाजपा पास कराने में सफल हो गई है जो आईन के अनुच्छेद 26 का गंभीर उलंघन है। वक्फ संशोधन कानून के जरिए अकलियतों के दस्तूर की बुनियाद के तसव्वुरात को खत्म कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मुसलमानों के पहचान को मिटाकर द्वितीय श्रेणी का नागरिक बनाने के लिए यह कानून लाया गया है।
भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिल्ली किसान आंदोलन की तरह वक्फ संशोधन कानून रद्द होने तक अनवरत आंदोलन चलाने की घोषणा तालियों के गड़गड़ाहट के बीच करते हुए 3 मई को 9.30 बजे से समस्तीपुर शहर के चीनी मिल चौक से निकलने वाले वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जुलूस में शामिल होकर सफल बनाने की अपील उपस्थित हजारों लोगों से की।
अंत में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम संबोधित 10 सूत्री स्मार पत्र बीडीओ गौरव कुमार द्वारा जनता के बीच आकर लेने के साथ ही कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

29/07/2024

ताजपुर अंचल दाखिल खारिज करने में घुसखोरी बंद करो अन्यथा 22 अगस्त 2024 को माले करेगा अंचल का घेराव

28/07/2024

#स्मार्ट_मिटर_पर_रोक_लगाओ
जो लोग कहते हैं स्मार्ट मीटर चलाने से कोई नुकसान नहीं है वो वीडियो जरूर देखें और अपने विचार बताएं।

29/01/2024

*मोदी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क और महंगाई पर बात करने से भाग रही- आसिफ होदा*

*भाकपा-माले के बैनर तले राज्यव्यापी संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ जन संकल्प यात्रा के तहत फाजिलपुर से मदरसा चौक तक निकली पदयात्रा*

*पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाकर संविधान, लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प*

*गांधी शहादत दिवस पर 30 जनवरी को 11-30 बजे से पदयात्रा ताजपुर फलमंडी से शुरू होकर नीमचौक स्थित गांधी प्रतिमा पर समापन- सुरेंद्र*

*ताजपुर/समस्तीपुर*
*29 जनवरी 2024*

भाकपा माले के राज्यव्यापी संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जन संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को प्रखंड के फाजिलपुर से मदरसा चौक तक आरवाईए जिलाध्यक्ष आसिफ होदा, माले नेता मो० एजाज़, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता पर्चा वितरण करते रहे। केंद्र सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ नारे लगाते रहे।
मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेताओं ने कहा कि चुनाव पूर्व भाजपा ने महंगाई कम करने, कालाधन वापस लाने, भ्रष्टाचार रोकने, 2023 तक सभी को पक्का मकान देने, दो करोड़ नौजवानों को प्रति वर्ष नौकरी देने आदि लोकलुभावने वादे किये थे लेकिन सत्ता मिलते ही जनता के साथ वादाखिलाफी कर बैठी। मोदी सरकार देश में नरफत और विभाजन की राजनीति कर रही है। इससे संविधान, लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्षता खत्म किया जा रहा है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला तेज कर दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क और महंगाई के सवाल पर मोदी सरकार बात करने से भाग रही है। मोदी सरकार नौजवानों को रोजगार देने के बजाय हिन्दू-मुस्लिम के बीच झगड़ा करवा कर और समाजिक सौहार्द बिगाड़कर 2024 के लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है जिसे भाकपा माले सफल होने नहीं देगी।
इस मौके पर आरवाईए मो० चांद, साहीद होदा, मो० सोनू, आसिफ नुरैन, अब्दुल रहमान, मो० ओसैद, फरहादुल होदा, मो० सुफैद, फैजानुल होदा, मो० नौशाद, मो० सलमान, मो० सरफराज, सरवर वसीम, मो० नाज, मो० सागीर आदि उपस्थित थे।

Address

Ward Number 10
Tajpur
848131

Telephone

+919279492281

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R Y A Tajpur Town posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share