तमकुही राज विधानसभा

तमकुही राज विधानसभा Tamkuhi Raj Darbar, State Highway 64, Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh 274407
(2)

इस पेज का उद्देश्य इस क्षेत्र से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी, जन समस्याएं, सामाजिक मुद्दे, सरकारी योजनाएं, और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है।

यह पेज किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है ।

📢 आपकी खबर, आपकी आवाज़ – हम तक जरूर पहुँचाएं।

05/09/2026

परम पूज्य सद्गुरुदेव रितेश्वर जी महाराज का कुशीनगर की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन । 🙏 Dr. Vijay Kumar Rai Vijay Kumar Dubey

05/09/2026

💔 लाचारी इंसान से क्या-क्या करवा देती है…

रामकोला की यह तस्वीर सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक मां की बेबसी और अपनी बेटी को बचाने की आखिरी उम्मीद की कहानी है।

कुशीनगर में पिछले कुछ दिनों में मोबाइल टावर और पानी की टंकियों पर चढ़ने की कई तस्वीरें सामने आईं। कहीं प्रेमी-प्रेमिका का मामला था, कहीं पति-पत्नी का विवाद, तो कहीं आपसी झगड़ा…

लेकिन रामकोला क्षेत्र में एक मां का अपनी बीमार बेटी के इलाज की चिंता में मोबाइल टावर पर चढ़ जाना इन सबसे बिल्कुल अलग है।

एक मां… जिसकी सबसे बड़ी चिंता उसकी बेटी की जिंदगी है।
जिसके पास इलाज कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं।
जिसकी मदद के लिए ग्रामीणों ने अपनी क्षमता के अनुसार चंदा भी जुटाया, लेकिन बेटी की हालत में सुधार नहीं हुआ।

आखिर उस मां के दिल पर क्या बीत रही होगी? 💔

शायद टावर पर चढ़ना उसका शौक नहीं था…
वह उसकी मजबूरी थी।
उसकी चीख थी।
उसकी बेबसी थी।

कभी-कभी हालात इंसान को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करते हैं, जहां सही और गलत से ज्यादा जरूरी लगने लगता है—किसी अपने की जिंदगी बचाना।

🙏 एक मां की मजबूरी को समझिए, उसकी मदद कीजिए।

#रामकोला #कुशीनगर #मां #मांकीममता #बेबसी #मजबूरी #मानवता #इंसानियत #गरीबी #इलाज #बेटी

⚖️ गलत कार्यों का गलत फल मिलना तय है!तमकुही राज में पूर्व नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा पर मुकदमा दर्ज होने की खबर सामने आई ...
05/09/2026

⚖️ गलत कार्यों का गलत फल मिलना तय है!

तमकुही राज में पूर्व नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा पर मुकदमा दर्ज होने की खबर सामने आई है।

प्रशासनिक पद पर रहते हुए किए गए कथित कार्यों को लेकर यह कार्रवाई चर्चा में है। अब मामले में आगे की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।

कानून से ऊपर कोई नहीं। ⚖️

#तमकुहीराज #कुशीनगर #कुंदनवर्मा #नायब_तहसीलदार #मुकदमादर्ज #प्रशासन #तहसील #उत्तरप्रदेश

05/09/2026

🦚💙 श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक झलकियाँ 💙🦚

नगर पंचायत सेवरही में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। 🙏✨

जय श्री कृष्ण 🙏
राधे राधे ❤️

वीडियो पूरा देखिए और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताइए।
आपको इसमें सबसे अच्छा क्या लगा? 👇

#श्रीकृष्ण #कृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #राधेराधे #सेवरही #नगरपंचायतसेवरही #कुशीनगर

04/09/2026
04/09/2026

कुशीनगर जिला जज के आवासीय परिसर में निकला विशाल अजगर सांप ।

03/09/2026

कुशीनगर की लिड खबर..... नाबालिग बच्चा गोलक मे पैसा जमा किए ले पहुंचा डीएम कार्यालय... बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए

31/08/2026

मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो ।

थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के पुलिस मुठभेड़ में घायल कुछ दिन पहले बहादुरप...
31/08/2026

थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के पुलिस मुठभेड़ में घायल कुछ दिन पहले बहादुरपुर चौकी पर सिपाही को जानबूझकर कुचला था घायल सिपाही का पैर कटना पड़ा था अभी भी ईलाज हो रहा है धन्यवाद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार सर

*🚨🔴 ब्रेक गोपालगंज! 🔴🚨**😭 इस वक्त की बड़ी खबर...**⚠️ शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत की सूचना!**📍 गोपा...
29/08/2026

*🚨🔴 ब्रेक गोपालगंज! 🔴🚨*

*😭 इस वक्त की बड़ी खबर...*

*⚠️ शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत की सूचना!*

*📍 गोपालगंज जनपद के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही पूर्व टोला में दर्दनाक हादसे की सूचना सामने आई है। शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग निकालने के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत की सूचना है।*

*👉 बताया जा रहा है कि चारों मजदूर पड़ोसी गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।*

*🚔 सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।*

*🏥 स्थानीय लोगों द्वारा मजदूरों को अस्पताल पहुंचाए जाने की सूचना है।*

*⚠️ हालांकि, खबर की अभी तक किसी अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।*

*🔴 अधिकारी पुष्टि के बाद ही मौतों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।*

Address

TAMKUHI RAJ
Tamkuhi
274407

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when तमकुही राज विधानसभा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share