21/09/2020
21सितंबर 2020 दिन रविवार, स्थान अवध पब्लिक स्कूल टाण्डा अम्बेडकर नगर में सामाजिक संस्था ताना बाना द्वारा एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जो कि बुनकर सेवक कमरूज्जमा अंसारी की अध्यक्षता , मास्टर मो० तारिक अंसारी साहब के संचालन तथा सगीर बज्मी अंसारी साहब के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम आयोजन का प्रमुख उद्देश्य लाकडाउन व सरकार द्वारा फ्लैट रेट व्यवस्था को खत्म कर देने के कारण मजदूर बुनकर समाज के समक्ष उतपन्न हुई आर्थिक संकट से निपटने की योजना पर गहन मंथन कर समस्या का निराकरण करना था।।
उपलब्ध संसाधनो के मद्देनजर बैठक में उपस्थित सम्मानित सदस्यों ने तय किया कि संस्था जन कल्याण से सम्बंधित तीन विषयों ( शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार)को प्राथमिकता देगी।।
कार्यक्रम में कुल 35 सदस्यों ने हिस्सा लिया और भविष्य में हर सम्भव मदद देने का वायदा किया।
इसमें मुखयतः नजरूल इस्लाम, लारैब मोमिन, इस्तियाक नेता, इन्तेज़ार, शाह फैसल, साकिब मास्टर, मो० जाहिद, जमाल अख्तर, जमाल अख्तर, शहबाज़ गांधी, मो० कहफ, नौनिहाल अहमद , अमजद खान व अन्य मौजूद रहे।।