29/08/2026
📍लखनऊ
जय मातृ भूमि परिवार
भावी विधायक तरबगंज 299
[अजय सिंह डायरेक्टर मातृभूमि ग्रुप लखनऊ]
अक्सर हमसे लोग पूछते हैं,
“सर, आप जीवन में बड़े-बड़े रिस्क लेते आए हैं, क्या आपको कभी डर नहीं लगा?”
सच कहूँ तो डर हमें भी लगा है। शुरुआती दिनों में कई बार मन में सवाल उठता था कि अगर हम वह हासिल नहीं कर पाए, जिसका सपना देखा है, तो क्या होगा?
लेकिन ऐसे हर मौके पर हमारे पूज्य पिता जी से सुनी एक संस्कृत की कहावत याद आती थी...।
“वीर भोग्या वसुंधरा।”
अर्थात यह धरती वीरों और साहसी लोगों के लिए है। जो व्यक्ति चुनौतियों से घबराता नहीं, मेहनत से पीछे नहीं हटता और अपने लक्ष्य के लिए पूरी ईमानदारी से मैदान में डटा रहता है, वही अंततः अपनी पहचान बनाता है।
वहीं से मिले अनुभव और विचारों ने आगे की कई संभावनाओं के दरवाजे खोले।
यही जिंदगी है।
हर सौदा आपके पक्ष में नहीं होगा।
हर फैसला सही साबित नहीं होगा।
हर कोशिश पहली बार में सफल नहीं होगी।
लेकिन अगर आपकी नीयत साफ है, मेहनत सच्ची है और सीखने का जज़्बा जिंदा है, तो कोई भी असफल नहीं होगा Ajay Singh भावी विधायक 299 Ajay Singh Tarabganj Ajit Pratap गोपाल सिंह योगी सेवक