22/07/2026
📢 ग्राम पंचायत गौरा-2, वार्ड संख्या-9 की आवाज़
पंचायत चुनाव की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं।
कई बुद्धिजीवी और नेता सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। कभी किसी बड़े नेता के साथ तस्वीरें, तो कभी राजनीतिक मंचों पर अपनी उपस्थिति दिखाते नज़र आते हैं।
लेकिन एक सवाल ग्राम पंचायत गौरा-2 के हर जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार व्यक्ति से—
क्या आपने अपने ही पंचायत की सबसे बड़ी बुनियादी समस्या को दूर करने के लिए उतनी ही गंभीरता दिखाई है?
ग्राम पंचायत गौरा-2, वार्ड संख्या-9, जहाँ से वर्तमान मुखिया जी भी आते हैं, आज भी बरसात के समय NH-28 से लगभग कट जाता है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण लोगों को पंचायत भवन, सरकारी कार्यालय, स्कूल, अस्पताल और रोज़मर्रा के कार्यों के लिए लगभग 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
जब संविधान प्रत्येक नागरिक को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा का अधिकार देता है, तो आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह समस्या क्यों बनी हुई है?
यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने गाँव और पंचायत के विकास के लिए एक जन-आवाज़ है।
नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाने से पहले, अपने गाँव की सड़क बनवाने की पहल कीजिए।
जनता को वादे नहीं, विकास चाहिए।
ग्राम पंचायत गौरा-2, वार्ड संख्या-9 की सड़क बने, NH-28 से स्थायी संपर्क हो—यही हमारी माँग है।
#गौरा2 #वार्ड9 #सड़क_हमारा_अधिकार #जनहित #ग्राम_विकास #पंचायत_चुनाव