DM Tehri

DM Tehri Official Facebook Account of DM Tehri.
(2)

IAS Nitika Khandelwal is currently serving as the 57th District Magistrate of Tehri Garhwal, for citizens related problems.

"myScheme पोर्टल से घर बैठे जानें अपने लिए उपयुक्त सरकारी योजनाओं की जानकारी"भारत सरकार द्वारा नागरिकों को विभिन्न सरकार...
20/08/2026

"myScheme पोर्टल से घर बैठे जानें अपने लिए उपयुक्त सरकारी योजनाओं की जानकारी"

भारत सरकार द्वारा नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से myScheme पोर्टल एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय डिजिटल मंच के रूप में कार्य कर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी पात्रता के आधार पर अपने लिए उपयुक्त सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं।

myScheme पोर्टल नागरिकों को विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को खोजने, उनकी पात्रता एवं लाभ की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन प्रक्रिया समझने में सहायता करता है। इससे नागरिकों को अलग-अलग सरकारी विभागों एवं वेबसाइटों पर जाकर जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता कम होती है।

पोर्टल की विशेषता यह है कि नागरिक अपनी व्यक्तिगत पात्रता संबंधी जानकारी के आधार पर अपने लिए लागू योजनाओं की पहचान कर सकते हैं। इसके माध्यम से कृषि, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक नागरिक myScheme पोर्टल का उपयोग कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्र होने पर संबंधित योजना का लाभ उठाएं।

myScheme का उद्देश्य है—सही योजना की जानकारी, सही व्यक्ति तक, सरल एवं डिजिटल माध्यम से पहुंचाना।

पोर्टल: myScheme – सरकारी योजनाओं की जानकारी का एकीकृत मंच

लिंक:

myScheme is a National Platform that aims to offer one-stop search and discovery of the Government schemes.

"मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत टिहरी में आयोजित होंगी एमयूवाई चौपाल, ग्रामीण उद्यमियों के लिए सुनहरा मौका"मुख्यमंत्...
20/08/2026

"मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत टिहरी में आयोजित होंगी एमयूवाई चौपाल, ग्रामीण उद्यमियों के लिए सुनहरा मौका"

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी विकासखण्डों में एमयूवाई चौपाल का आयोजन किया जाएगा, चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं हुनर को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में बदलने तथा ग्रामीण उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन, तकनीकी जानकारी और विभिन्न विभागीय योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

एमयूवाई चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिनांक 21 अगस्त को प्रातः 11 बजे देहरादून में किया जायेगा इसके साथ ही जनपद स्तर पर भी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा तथा आईईसी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा, 21 अगस्त से 6 सितम्बर तक जनपद के सभी विकास खण्डों में नामित नोडल अधिकारी की देख-रेख में आयोजित किया जायेगा।

एमयूवाई चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांवों में उद्यमिता का ऐसा मजबूत वातावरण तैयार करना है, जहां स्थानीय युवा, महिलाएं, स्वयं सहायता समूह तथा अन्य ग्रामीण उद्यमी अपने हुनर और स्थानीय संसाधनों के आधार पर नए व्यवसाय शुरू कर सकें और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग एक ही मंच पर मिल सके। चौपाल के माध्यम से संभावित उद्यमियों की पहचान कर उन्हें व्यवसाय की अवधारणा तैयार करने, बाजार की समझ विकसित करने, उत्पाद की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग, ब्रांडिंग, वित्तीय प्रबंधन तथा बाजार से जोड़ने जैसी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध प्राकृतिक, कृषि एवं स्थानीय संसाधनों की पहचान कर उनके बेहतर उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन, बाजार संपर्क, डिजिटल माध्यमों के उपयोग, वित्तीय साक्षरता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं संस्थागत सहायता की जानकारी उद्यमियों तक पहुंचाई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी गति मिलेगी।

एमयूवाई चौपाल में स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमों को बढ़ावा देने, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को बाजार से जोड़ने, वित्तीय एवं तकनीकी सहायता की जानकारी देने तथा विभिन्न विभागों और सहयोगी संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चौपाल में सफल उद्यमियों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे, ताकि नए उद्यमियों को व्यावहारिक जानकारी और प्रेरणा मिल सके।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विकासखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आईईसी वैन के माध्यम से भी विकासखंडों में भ्रमण कर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी तथा इच्छुक उद्यमियों को योजना से संबंधित जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमयूवाई चौपाल से जानकारी प्रदान करने ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक उद्यमिता को बढ़ावा देने जैसे प्रभावी कार्य किया जाए तथा इच्छुक ग्रामीणों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हुए उन्हें संबंधित विभागों एवं योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

एमयूवाई चौपाल के माध्यम से गांव में ही अवसर, हुनर को व्यवसाय और स्थानीय संसाधनों को आजीविका का आधार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

19/08/2026

दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी चुनावी सेवाओं को आसान और सुलभ बनाने की दिशा में ECINET एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

SIR, मतदाता पंजीकरण, Voter ID से जुड़ी सेवाओं के साथ व्हीलचेयर सुविधा जैसी सहायता के लिए ECINET का उपयोग करें।




19/08/2026
19/08/2026

*पूल्ड एवं नॉन-पूल्ड आवासों की मरम्मत एवं मौकरी कूड़ा स्थल के संबंध में बैठक आयोजित*

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में पूल्ड हाउस एवं नॉन-पूल्ड हाउस आवासों की मरम्मत में आ रही कठिनाइयों के निस्तारण तथा मौकरी कूड़ा स्थल के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासों की मरम्मत, आवंटन एवं कूड़ा स्थल से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि टाइप-वन के जितने भी आवास बंद अथवा सील पड़े हैं, उनका नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाए। साथ ही पुनर्वास विभाग की जिन बिल्डिंगों की मरम्मत अथवा ध्वस्तीकरण किया जाना है, उनकी सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को रेवेन्यू एवं रेंट से संबंधित सूची भी तैयार करने को कहा।

मौकरी कूड़ा स्थल के संबंध में जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका वासुदेव डंगवाल को निर्देश दिए कि सर्वप्रथम स्थल से लिगेसी वेस्ट हटाने की कार्रवाई की जाए। इसके पश्चात लोक निर्माण विभाग चंबा द्वारा वहां सुरक्षा दीवार (वॉल) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा को आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में अनावश्यक विलंब न करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
DM Tehri

19/08/2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर — जागरूक मतदाता की सक्रिय भागीदारी। 📸

SIR के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 है।



18/08/2026

SIR के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण का चरण जारी है।

14 जुलाई से 11 सितंबर तक मतदाता समय रहते अपने दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण सुनिश्चित करें और मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।




18/08/2026

‎*विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा*

‎टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने रविवार को कैंप कार्यालय से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की समस्त छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की।

‎बैठक में आलेख्य प्रकाशन के उपरांत अर्ह नागरिकों एवं निर्वाचकों से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के नियमानुसार निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रारूप-6, 7 एवं 8 के माध्यम से प्राप्त दावे-आपत्तियों की प्रारंभिक जांच, डिजिटाइजेशन एवं निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही दावे-आपत्तियों के संबंध में संबंधित पक्षों को नोटिस प्रेषित करने, सुनवाई करने तथा सुपर चेकिंग की कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

‎उन्होंने कहा कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा लिए गए अंतिम निर्णय से असंतुष्ट निर्वाचक अथवा अर्ह नागरिक द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली अपील की प्रक्रिया के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।

‎जिलाधिकारी ने वर्तमान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सभी चरणों को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों में शुद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
Chief Electoral Officer, Uttarakhand

Address

Office Of District Magistrate
Tehri-Garhwal
249001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DM Tehri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DM Tehri:

Shortcuts

Share