घनसाली उक्रांद समर्थक सिपाही मंच

  • Home
  • India
  • Tehri-Garhwal
  • घनसाली उक्रांद समर्थक सिपाही मंच

घनसाली उक्रांद समर्थक सिपाही मंच Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from घनसाली उक्रांद समर्थक सिपाही मंच, Political Party, Tehri-Garhwal.

यह पेज उत्तराखंड क्रांति दल के समर्थकों द्वारा संचालित एक गैर-आधिकारिक (Non-Official) मंच है।
इसका उद्देश्य संगठन की विचारधारा, कार्यक्रमों एवं जनहित मुद्दों की जानकारी साझा करना है।
यह पेज आधिकारिक पार्टी पेज का प्रतिनिधित्व नहीं करता।

सत्य न्यूज़ का सर्वे बढ़ा रहा दिल्ली के दलों की चिंता!उत्तराखंड की सियासत में सत्य न्यूज़ द्वारा किए गए सर्वे ने राजनीति...
21/08/2026

सत्य न्यूज़ का सर्वे बढ़ा रहा दिल्ली के दलों की चिंता!

उत्तराखंड की सियासत में सत्य न्यूज़ द्वारा किए गए सर्वे ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। सर्वे के सामने आने के बाद दिल्ली में बैठे राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

क्योंकि इस बार उत्तराखंड की जनता केवल चेहरे और बड़े-बड़े वादे नहीं, बल्कि अपना हक, अपनी पहचान और अपने भविष्य की राजनीति तलाश रही है।

26 वर्षों से भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता का खेल देख चुकी जनता अब तीसरे विकल्प पर भी गंभीरता से विचार कर रही है।

अगर सर्वे में उभरता जनरुझान चुनावी परिणाम में बदल गया, तो 2027 का उत्तराखंड विधानसभा चुनाव दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों को बदलने वाला साबित हो सकता है।

अब सवाल सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं है—
सवाल है उत्तराखंड की राजनीति उत्तराखंड के लोगों के हाथ में कब आएगी?

जय पहाड़, जय पहाड़ी!
जय उत्तराखंड! 🇮🇳

#उत्तराखंडक्रांतिदल #उक्रांद #उत्तराखंड #जयपहाड़ #जयपहाड़ी

घनसाली में उक्रांद की नई ऊर्जा, नया संकल्प! ✊अनुज लाल शाह एवं विनोद लाल शाह की जोड़ी के साथ घनसाली में उत्तराखंड क्रांति...
19/08/2026

घनसाली में उक्रांद की नई ऊर्जा, नया संकल्प! ✊

अनुज लाल शाह एवं विनोद लाल शाह की जोड़ी के साथ घनसाली में उत्तराखंड क्रांति दल का परचम और मजबूती से लहराएगा।
युवा नेतृत्व, जनहित की आवाज़ और उत्तराखंड के स्वाभिमान के लिए संघर्ष—यही हमारा संकल्प है।

जय पहाड़! जय पहाड़ी! जय उत्तराखंड!
उत्तराखंड क्रांति दल — आपकी अपनी क्षेत्रीय पार्टी।

#उक्रांद #उत्तराखंडक्रांतिदल #घनसाली #जयपहाड़ #जयपहाड़ी #जयउत्तराखंड

घनसाली में उक्रांद को मिला युवा शक्ति का साथघनसाली के संघर्षशील, शिक्षित एवं प्रखर युवा नेता श्री विनोद लाल शाह जी ने आज...
18/08/2026

घनसाली में उक्रांद को मिला युवा शक्ति का साथ
घनसाली के संघर्षशील, शिक्षित एवं प्रखर युवा नेता श्री विनोद लाल शाह जी ने आज उत्तराखंड क्रांति दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

श्री विनोद लाल शाह जी का उत्तराखंड क्रांति दल परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 💐🙏

हमें विश्वास है कि आपके संघर्षशील विचार, अनुभव एवं सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

आइए, मिलकर जल, जंगल, जमीन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करें।

जय उत्तराखंड!
जय पहाड़, जय पहाड़ी!
जय उक्रांद! 🚩

#उत्तराखंडक्रांतिदल #उक्रांद #घनसाली #विनोदलालशाह #जयउत्तराखंड #जयपहाड़

उत्तराखंड आंदोलन के अग्रदूत, पहाड़ के गांधी एवं उत्तराखंड की अस्मिता के महान प्रहरी, अपने संपूर्ण जीवन को पहाड़ और पहाड़...
18/08/2026

उत्तराखंड आंदोलन के अग्रदूत, पहाड़ के गांधी एवं उत्तराखंड की अस्मिता के महान प्रहरी, अपने संपूर्ण जीवन को पहाड़ और पहाड़ की जनता के संघर्ष के लिए समर्पित करने वाले स्वर्गीय श्री इन्द्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏💐

“संघर्ष ही जीवन है।”

आपके विचार, आपका संघर्ष और उत्तराखंड के प्रति आपका समर्पण सदैव हमारी प्रेरणा बने रहेंगे।

इन्द्रमणि बडोनी जी अमर रहें!
जय पहाड़, जय पहाड़ी!
जय उत्तराखंड!

जन्म: 24 दिसंबर 1925
महाप्रयाण: 18 अगस्त 1999

उत्तराखंड क्रांति दल घनसाली ईकाई

हलचल तो होगी ही क्योंकि उक्रांद लोट रहा है...!
18/08/2026

हलचल तो होगी ही क्योंकि उक्रांद लोट रहा है...!

मांग पूरी हुई या सिर्फ प्रचार? मांग पूरी होने के नाम पर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर टीआरपी बटोरने और वाहवाही लूटने...
15/08/2026

मांग पूरी हुई या सिर्फ प्रचार? मांग पूरी होने के नाम पर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर टीआरपी बटोरने और वाहवाही लूटने का खूब प्रयास किया गया।

लेकिन अब चर्चा है कि जिस सुविधा को पहले निःशुल्क देने का दावा किया गया था, उसके लिए अब किराया वसूला जाएगा।
तो सवाल सीधा है—
पहले जनता को निःशुल्क सुविधा का लालच क्यों दिया गया?
और यदि अब किराया ही लिया जाना है तो विधायक शक्तिलाल शाह जी अपने पहले के बयान से क्यों मुकर रहे हैं?

जनता को प्रचार नहीं, स्पष्ट जवाब चाहिए।
वादे और घोषणाएं नहीं, जमीनी हकीकत चाहिए।

उक्रांद घनसाली विधानसभा इकाई जनता के इस सवाल का जवाब मांगती है।

जय उत्तराखंड!
जय पहाड़, जय पहाड़ी!

#उत्तराखंडक्रांतिदल #उक्रांद #घनसाली #जनताकासवाल

उत्तराखंड क्रांति दल घनसाली कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश ...
15/08/2026

उत्तराखंड क्रांति दल घनसाली कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हम सभी संकल्प लें कि उत्तराखंड के विकास, स्वाभिमान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

🇮🇳 जय हिन्द!
🏔️ जय उत्तराखंड!

— उक्रांद घनसाली विधानसभा इकाई

🇮🇳 15 अगस्त के पावन अवसर पर उक्रांद परिवार में नया जुड़ाव 🇮🇳आज 15 अगस्त के शुभ अवसर पर राज्य आंदोलनकारी आदरणीय श्री कमल ...
15/08/2026

🇮🇳 15 अगस्त के पावन अवसर पर उक्रांद परिवार में नया जुड़ाव 🇮🇳

आज 15 अगस्त के शुभ अवसर पर राज्य आंदोलनकारी आदरणीय श्री कमल सिंह रावत जी ने उत्तराखंड क्रांति दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

राज्य आंदोलन के समय रावत जी मुंबई प्रवासी थे। उस दौर में आदरणीय दिवाकर भट्ट जी के नेतृत्व में मुंबई प्रवासी उत्तराखंडियों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आज केन्द्रीय संगठन महामंत्री, आईटी प्रकोष्ठ, आदरणीय भीम सिंह रावत जी ने उन्हें उक्रांद की टोपी पहनाकर विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई।

आदरणीय कमल सिंह रावत जी का उक्रांद परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 💐

आइए, राज्य आंदोलन की भावना और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर जल, जंगल, जमीन और उत्तराखंड के स्वाभिमान की लड़ाई को आगे बढ़ाएँ।

जय पहाड़! जय पहाड़ी!
जय उत्तराखंड! 🇮🇳
उत्तराखंड क्रांति दल जिंदाबाद!

#उत्तराखंड_क्रांति_दल #उक्रांद #राज्य_आंदोलनकारी िंह_रावत #भीम_सिंह_रावत ्तराखंड

15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! 🇮🇳
देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन। 🙏
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा एवं सशक्त उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लें।
जय हिंद 🇮🇳
जय भारत 🇮🇳
जय पहाड़ | जय पहाड़ी | जय उत्तराखंड
भीम सिंह रावत
केन्द्रीय संगठन महामंत्री (आईटी प्रकोष्ठ)
उत्तराखंड क्रांति दल
#स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #उत्तराखंडक्रांतिदल #जयउत्तराखंड #जयपहाड़ #जयपहाड़ी #जयभारत

छात्रों की मैराथन प्रतियोगिता में उत्तराखंड क्रांति दल घनसाली की टीम ने की सहभागिताघनसाली। ससा एकेडमी द्वारा आयोजित छात्...
13/08/2026

छात्रों की मैराथन प्रतियोगिता में उत्तराखंड क्रांति दल घनसाली की टीम ने की सहभागिता

घनसाली। ससा एकेडमी द्वारा आयोजित छात्रों की मैराथन प्रतियोगिता में उत्तराखंड क्रांति दल, घनसाली की टीम ने पहुंचकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। दल के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और खेलों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सुनीता रावत, केंद्रीय सचिव, महिला प्रकोष्ठ, भीम सिंह रावत, केंद्रीय संगठन महामंत्री, आईटी प्रकोष्ठ, उक्रांद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता विनोद शाह, उक्रांद युवा प्रकोष्ठ ब्लाक उपाध्यक्ष किशन सिंह पंवार तथा कुलदीप सिंह रावत, बूथ सहप्रभारी, ग्राम पंचायत चौंरा सहित अन्य उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्रांद पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उत्तराखंड क्रांति दल सदैव युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों के साथ खड़ा रहेगा।

उत्तराखंड क्रांति दल, घनसाली ने ससा एकेडमी के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जय पहाड़! जय पहाड़ी! जय उत्तराखंड!

Address

Tehri-Garhwal
249125

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when घनसाली उक्रांद समर्थक सिपाही मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share