Thana Lamgaon Police

Thana Lamgaon Police This is the official page of Lambgaon police station area of ​​Tehri Garhwal. For any emergency call 112
मित्रता,सेवा,सुरक्षा

आप सभी को घुघुतिया, उत्तरायणी पर्व, मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल और इस पावन मास में हमारी भारतीय संस्कृति में मनाये जाने...
14/01/2025

आप सभी को घुघुतिया, उत्तरायणी पर्व, मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल और इस पावन मास में हमारी भारतीय संस्कृति में मनाये जाने वाले सभी त्योहारों और उत्सवों की हार्दिक शुभकामनायें। जैसे उत्तरायण को हमेशा सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, ये उत्तरायण सबके जीवन में नई उम्मीद, नई आशाओं का, नव ऊर्जा का और खुशियों का निरंतर संचार करे। Happy Ghughutiya

आमतौर पर हम पर्यटन स्थलों पर जाते हैं और कूड़े को वहीं छोड आते है। स्वच्छ पर्यटन हम सबकी जिम्मेदारी है, जिस शांति और सकू...
05/01/2025

आमतौर पर हम पर्यटन स्थलों पर जाते हैं और कूड़े को वहीं छोड आते है। स्वच्छ पर्यटन हम सबकी जिम्मेदारी है, जिस शांति और सकून के लिए हम यहां जाते हैं आने वाले अन्य पर्यटकों के लिए भी उस स्थान की स्वच्छता, पवित्रता एवं शांति बनाये रखें। कूड़े को सही प्रकार से कूड़ेदान में डालें।

प्रेस नोट थाना   जनपद टिहरी गढ़वाल मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 व ...
05/01/2025

प्रेस नोट थाना जनपद टिहरी गढ़वाल

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 व जनपद में नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया नई टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदाथों एवं अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु थाना लमगांव पुलिस द्वारा ग्राम भेनगी से दिनांक 01.01.2025 को अभियुक्त रैपाल सिंह के कब्जे से 56 पव्वे अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू नाजायज बरामद की गई बरामदगी के आधार पर थाना लंबगांव में मु0अ0स0 01/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्त
1- रैपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह पट्टी रेका, ग्राम भेंनगी,थाना लमगांव जिला टिहरी गढ़वाल उम्र 52 वर्ष

बरामदगी विवरण
1- 56 पव्वे से अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू नाजायज

*आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 10/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
2. मु0अ0स0 13/2024 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम चालानी थाना लमगांव जिला टिहरी गढ़वाल

*थाना लंबगांव टीम*
1- अपर उप निरीक्षक बाबू खां थाना लमगांव जिला टिहरी गढ़वाल
2- हेड कांस्टेबल 127 नीरज कुमार
4-कांस्टेबल 143 कर्ण सिंह
5-का0 संदीप गिरी

प्रेस नोट थाना    जनपद टिहरी गढ़वाल मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 व...
05/01/2025

प्रेस नोट थाना जनपद टिहरी गढ़वाल

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 व जनपद में नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढवाल के निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया नई टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदाथों एवं अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु थाना लमगांव पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत दिनांक 30.12.24 को ग्राम ओखला पट्टी रेका से अभियुक्ता /महिला के कब्जे से 5 लीटर कच्ची नाजायज शराब बरामद की गई बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्ता-
1- श्रीमती कविता देवी पत्नी स्वर्गीय चतर सिंह निवासी ग्राम ओखला पट्टी रेका थाना लमगांव जिला टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष

बरामदगी विवरण
1- 05 लीटर कच्ची शराब नाजायज

*आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 11/2020 धारा 60(2)/63 आबकारी अधिनियम, धारा 188 आईपीसी, धारा 51ख आपदा प्रबंधन अधि0 थाना थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल ।

*थाना लंबगांव टीम*
1- उप0नि0 शांति प्रसाद चमोली थानाध्यक्ष लंबगांव
2- उ0नि० संजीत कुमार थाना लंबागांव
3- हेड कांस्टेबल अनुभव रावत
4-हे0का0 91 अरविंद कुमार
5-का0 01 नीरज कुमार

Uttarakhand Police Thana Lamgaon Police Tehri Police Uttarakhand

*थाना लम्बगाव जनपद टिहरी गढवाल दिनांक 20-12-2024**************************☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️ *खोये हुए 01 अदद मोबाइल को लम...
21/12/2024

*थाना लम्बगाव जनपद टिहरी गढवाल दिनांक 20-12-2024*
*************************
☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️

*खोये हुए 01 अदद मोबाइल को लम्बगाव पुलिस द्वारा बरामद कर उनके स्वामी के सुपुर्द किया!*
***********************

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढवाल* के आदेशानुसार तथा *श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी* महोदय के दिशा- निर्देश एवं *श्रीमान क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदया* के पर्यवेक्षण मे थाना लम्बगाव पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त खोये मोबाइल के सन्दर्भ मे 01 अदद मोबाइल फोन कंपनी itel कीमत 9999/- को खोजकर व बरामद कर उनके स्वामी के सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी द्वारा पुलिस के उक्त कृत्य की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी।

*पुलिस टीम*
1. C 15 AP राहुल पांडे
2. SOG team

15/12/2024

केंद्र सरकार द्वारा नया पैन कार्ड संस्करण PAN 2.0 जारी करने की घोषणा की गई है अतः साइबर अपराधी भी सक्रिय हो जायेंगे इसलिए सावधान रहें: पैन कार्ड अपडेट के लिए किसी भी फोन, मैसेज या मेल का जवाब न दें, न ही कोई जानकारी या ओटीपी दें। नहीं मतलब नहीं। सावधान रहें, साइबर धोखाधड़ी से बचें। थोड़ा शेयर करके सबको सतर्क करें। जय हिन्द 🇮🇳 जय भारत Uttarakhand Police Thana Lamgaon Police

यह प्राकृतिक सुंदरता जहां एक ओर लोगों को आनंदित करती है, वहीं दूसरी ओर यह कई चुनौतियाँ भी लेकर आती है। ऐसे में जब बर्फ़ ...
10/12/2024

यह प्राकृतिक सुंदरता जहां एक ओर लोगों को आनंदित करती है, वहीं दूसरी ओर यह कई चुनौतियाँ भी लेकर आती है। ऐसे में जब बर्फ़ गिरती है, तो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और भी चुनौतीपूर्ण होती है, एक ऐसा ही दृश्य श्री बद्रीनाथ में देखने को मिला जब बर्फ़बारी के कारण मंदिर परिसर में पुलिस के जवान अपने कर्तव्यों का पालन करते नजर आए।
Uttarakhand Police

 ्राम  #अवैध  े_साथ  #टिहरीपुलिस_ने_किया_दो_अभियुक्तों_को_गिरफ्तार 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳माननीय मुख्यमंत...
10/12/2024

्राम #अवैध े_साथ #टिहरीपुलिस_ने_किया_दो_अभियुक्तों_को_गिरफ्तार 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रचलित 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत श्री आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नई टिहरी के पर्यवेक्षण में शान्ति प्रसाद चमोली थानाध्यक्ष लम्बगांव के नेतृत्व मे दिनांक 09-12-2024 को थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री की रोकथाम हेतु अभियान के अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को क्रमशः 255 ग्राम व 250 ग्राम कुल 505 ग्राम अवैध चरस के साथ चवर्गढ़ तिराह से गिरफ्तार किया गया ।
🔴जिस संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 38/ 2024 धारा 08/20 NDPS ACT पंजीकृत किया किया गया है।

🔴नाम पता अभियुक्त
1-साधु पुत्र महा सिंह निवासी मकान नंबर 1685 देशराज कॉलोनी खजूर नगर निकट कवर किराना स्टोर थाना तहसील कैंप जिला पानीपत हरियाणा

2-राकेश पुत्र कर्मवीर निवासी मोतीराम कॉलोनी नूरवाला थाना तहसील कैंप जिला पानीपत हरियाणा

🔴बरामद माल
अभियुक्त साधु के कब्जे से 255 ग्राम अवैध चरस
अभियुक्त राकेश के कब्जे से 250 ग्राम अवैध चरस
🔴 कुल 505 ग्राम अवैध चरस

🔴गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:–
1-शान्ति प्रसाद चमोली थानाध्यक्ष लम्बगांव
2-उप निरीक्षक संजीत कुमार थाना लम्बगांव
3-अपर उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह थाना लम्बगांव
4-कां0 -01 ना०पु० नीरज कुमार थाना लम्बगांव
Uttarakhand Police Thana Lamgaon Police


#गिरफ्तार #नशामुक्त

थाना लंबगांव जनपद टिहरी गढवाल*********☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️ खोये हुए 02 मोबाइल को लंबगांव पुलिस द्वारा बरामद कर उनके स्वामियो...
05/12/2024

थाना लंबगांव जनपद टिहरी गढवाल
*********
☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️

खोये हुए 02 मोबाइल को लंबगांव पुलिस द्वारा बरामद कर उनके स्वामियो के सुपुर्द किया
*********

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढवाल के आदेशानुसार तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी महोदय के दिशा- निर्देश एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदया के पर्यवेक्षण मे थाना लंबगांव पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त खोये मोबाइल के सन्दर्भ मे दो मोबाइलो को खोजकर व बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियो द्वारा पुलिस के उक्त कृत्य की प्रशंसा की गयी।

Address

Lambgaon
Tehri-Garhwal
249165

Telephone

+919412077450

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thana Lamgaon Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Thana Lamgaon Police:

Share