26/07/2025
एक सम्मानजनक अपील
शेरशाहबादी समाज के सभी सम्मानित बुजुर्गों, युवाओं, साथियों एवं शुभचिंतकों से मेरा सादर निवेदन है—
हाल ही में एक राष्ट्रीय समाचार चैनल पर प्रसारित बहस के दौरान, पूर्व विधायक श्री गोपाल अग्रवाल द्वारा हमारे समाज के विरुद्ध “बांग्लादेशी”, “तालिबानी” जैसे अमर्यादित, असत्य एवं अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया गया। यह बयान न केवल झूठ और बेबुनियाद है, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, सामाजिक पहचान और ऐतिहासिक अस्तित्व पर एक सीधा प्रहार है।
हमारा मौन अब अन्याय की ताकत बन गया है।
अब समय आ गया है कि हम शांति, अनुशासन और आत्मसम्मान के साथ अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करें।
इस अन्यायपूर्ण बयान के विरोध में एक विशाल जनप्रतिरोध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है —
📍 स्थान: मदरसा दारुल उलूम, पावर हाउस भैंसलोटी, ठाकुरगंज
🗓 तारीख: रविवार, 03 अगस्त 2025
⏱ समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे
आप सभी से आग्रह है कि समय पर पहुँचें, एकजुट होकर शांति और मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करें। यह सिर्फ विरोध नहीं, हमारी इज़्ज़त, पहचान और हक़ की रक्षा की शुरुआत है।
आपका सहयोग, समाज की शान है।
सदैव आपके साथ,
मो० आज़ाद सलफी
प्रखंड अध्यक्ष – ऑल बिहार शेरशाहबादी एसोसिएशन, ठाकुरगंज (किशनगंज, बिहार)
मो० 087576 93107