Know & Grow


Know & Grow � Know & Grow �
Your daily source of awareness, insights, and knowledge that empower you to think s

🇮🇳 भारत में मेडिकल सेवाएं कमजोर क्यों हैं? एक कड़वी सच्चाईहम अक्सर सुनते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा डॉक्टर प्रोड्यू...
31/03/2026

🇮🇳 भारत में मेडिकल सेवाएं कमजोर क्यों हैं? एक कड़वी सच्चाई

हम अक्सर सुनते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा डॉक्टर प्रोड्यूस करने वाला देश है, फिर भी आम लोगों को सही इलाज क्यों नहीं मिल पाता? 🤔

💡 कुछ मुख्य कारण:

🔹 डॉक्टरों की कमी (Doctor-Patient Ratio)
भारत में मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है, लेकिन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर्याप्त नहीं हैं।

🔹 ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी
शहरों में अच्छे अस्पताल हैं, लेकिन गांवों में आज भी बेसिक हेल्थ सुविधाएं नहीं पहुंच पातीं।

🔹 महंगा इलाज (High Cost of Treatment)
प्राइवेट अस्पतालों में इलाज इतना महंगा है कि आम आदमी के लिए अफोर्ड करना मुश्किल हो जाता है।

🔹 सरकारी अस्पतालों पर ज्यादा दबाव
फ्री या सस्ते इलाज के कारण सरकारी अस्पतालों में भीड़ बहुत ज्यादा होती है, जिससे क्वालिटी प्रभावित होती है।

🔹 इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनेजमेंट की समस्या
कई जगहों पर मशीनें, बेड, दवाइयां और सही मैनेजमेंट की कमी देखने को मिलती है।

---

⚠️ लेकिन समाधान भी संभव है:
✔️ हेल्थ बजट बढ़ाना
✔️ गांवों में अस्पताल और डॉक्टर बढ़ाना
✔️ डिजिटल हेल्थ और AI का उपयोग
✔️ सस्ती और क्वालिटी हेल्थकेयर पर फोकस

---

🧠 सच्चाई ये है:
मेडिकल सिस्टम खराब नहीं है, लेकिन ओवरलोड और असमानता के कारण आम लोगों तक सही सेवा नहीं पहुंच पा रही।

---

💬 आपके हिसाब से सबसे बड़ी समस्या क्या है? अपनी राय जरूर शेयर करें।

🔥 TRALIS POLE AVAILABLE 🔥High quality tralis poles now available for your agriculture & fencing needs 🚜✅ Strong & durabl...
19/03/2026

🔥 TRALIS POLE AVAILABLE 🔥

High quality tralis poles now available for your agriculture & fencing needs 🚜

✅ Strong & durable material
✅ Perfect for farm use
✅ With Guarantee / Free Replacement

📍 Location: Theog, Himachal Pradesh

📞 Contact Now: +91 88949 60047

💥 Limited stock available
👉 Book now and claim special discount

03/03/2026

सलाम इन पंजाबी भाई को जो सभी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघ करते हिमाचल में दिख रहे है।
ना हेलमेट, न किसी का डर!

एक सलाम हिमाचल पुलिस को जिन को ये लोग दिख नि रहे

दोस्तो इस वीडियो को शेयर करो हिमाचल को पंजाब मत बनने दो । पहले ही हिमाचल चिटे से झुझ रहा है।


मैं एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी हूँ।मेरी सैलरी ₹1,50,000 प्रति माह है — यानी ₹18,00,000 सालाना।सबसे पहल...
27/02/2026

मैं एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी हूँ।
मेरी सैलरी ₹1,50,000 प्रति माह है — यानी ₹18,00,000 सालाना।
सबसे पहले मेरी कमाई पर नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स काटा जाता है।
ठीक है, देश चलाना है — टैक्स देना पड़ेगा।
लेकिन उसके बाद क्या होता है?
मैं खेती के उपकरण खरीदता हूँ — 18% GST।
मैं कुछ लग्ज़री सामान खरीदता हूँ — फिर 18% GST।
बीज और कीटनाशक लेता हूँ — वहाँ भी GST।
यानी एक ही कमाई पर:
कमाने पर टैक्स
खर्च करने पर टैक्स
ज़रूरी सामान पर टैक्स
खेती जैसे उत्पादन के साधनों पर भी टैक्स
तो सवाल सीधा है —
एक ही आय पर बार-बार टैक्स क्यों?
अगर कमाई पर टैक्स ले रहे हैं,
तो खर्च पर फिर से टैक्स क्यों?
और अगर खर्च के आधार पर टैक्स लेना है,
तो कमाई पर पहले ही टैक्स क्यों?
मध्यमवर्गीय वेतनभोगी इंसान न कोई बड़ी छूट ले सकता है, न टैक्स प्लानिंग के बड़े रास्ते उसके पास होते हैं।
वह ईमानदारी से कमाता है, ईमानदारी से टैक्स देता है —
फिर भी हर मोड़ पर उसी से वसूली।
क्या यही संतुलित कर व्यवस्था है?
या फिर यह एक ऐसा चक्र है जिसमें आम नौकरीपेशा व्यक्ति ही सबसे आसान निशाना बन जाता है?
सवाल विरोध का नहीं है —
सवाल निष्पक्षता का है।
एक आय… कितनी बार टैक्स?

मेरा पर्सनल विचार है , आप का क्या कहना है ?अगर ये आदमी कभी भारत देश का प्रधान मंत्री बन तो क्या कर सकता है ! राघव चड्ढा ...
27/02/2026

मेरा पर्सनल विचार है , आप का क्या कहना है ?

अगर ये आदमी कभी भारत देश का प्रधान मंत्री बन तो क्या कर सकता है !

राघव चड्ढा

20/02/2026

आज हिमाचल में क्या चल रहा है सब फंड्स के बारे में बात कर रहे है ओर ये

ये वीडियो देख के मुझे भी आश्चर्य हुया । गंदी राजनीति का प्रचलित दृश्य
https://www.facebook.com/share/r/1bcsBbrnKS/

19/02/2026

IGMC शिमला (New OPD, 7वीं मंज़िल – Medicine Ward) में मरीजों की परेशानी

पिछले 3 दिनों से एक ही समस्या देख रहा हूँ।
सुबह लंच से पहले टोकन सिस्टम सही तरीके से चलता है – परची मिलती है, टोकन मिलता है और लोग बैठकर अपनी बारी का इंतज़ार करते हैं।
लेकिन लंच के बाद अचानक टोकन देना बंद कर दिया जाता है।
उसके बाद सभी मरीजों को लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
सोचिए — अगर कोई बुज़ुर्ग, गंभीर बीमार या कमजोर व्यक्ति 1–2 घंटे खड़ा नहीं रह सकता, तो वह क्या करे?
अगले दिन फिर सुबह टोकन सिस्टम शुरू…
आख़िर एक ही दिन में नियम क्यों बदल जाते हैं?
प्रशासन से निवेदन है कि:
✔️ टोकन सिस्टम पूरे दिन नियमित चले
✔️ मरीजों को अनावश्यक लाइन में खड़ा न रखा जाए
✔️ व्यवस्था स्पष्ट और पारदर्शी हो
सरकारी अस्पताल आम जनता के लिए होते हैं। मरीजों को सम्मान और सुविधा मिलनी चाहिए।

18/02/2026

“नमस्ते! चलिए अपनी आँखों का फोकस बढ़ाते हैं।
पहला 1 मिनट – वीडियो देखें ओर सेंटर में फोकस करे।
अब 1 मिनट का ब्रेक – दूर की चीज़ों पर नजर डालें।
तैयार? फिर से 1 मिनट देखें।
यही तरीका अपनाएँ और रोज़ अपनी आँखों को स्वस्थ बनाएं।”

🌧️ भारी बारिश और हमारी सड़कें – 2023 & 2025 की कहानी 🌧️2023 और 2025 की बारिश ने हमारे क्षेत्र में बहुत नुकसान किया।भूमि ...
10/02/2026

🌧️ भारी बारिश और हमारी सड़कें – 2023 & 2025 की कहानी 🌧️

2023 और 2025 की बारिश ने हमारे क्षेत्र में बहुत नुकसान किया।
भूमि धंसने और सड़कों के टूटने जैसी समस्याएं सामने आईं।

✅ (Bright Side):

PWD विभाग ने कठिन परिश्रम किया और हर सड़क को बहाल करने की कोशिश की।

यही वजह है कि 2023 और 2025 में कुछ सड़कें फिर भी चलने लायक रही। 🙏💪

⚠️(Dark Side):
1️⃣ 2023 में सड़क किनारे डंप किए गए मलबे अब भी वहीं पड़े हैं।
2025 में और मलबा डाला गया।
लगता है सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट दिया, लेकिन ठेकेदार ने काम नहीं किया। 😡

2️⃣ अधिकांश सड़क की दीवारें (डेंग) टूट चुकी हैं।
पानी की निकासी अभी भी अवरुद्ध है क्योंकि मलबा हटाया नहीं गया। 🌊❌

3️⃣ सवाल ये है – जवाबदेही किसकी?
लगता है कुछ सरकारी कर्मचारी सिर्फ ठेकेदार से अपना हिस्सा लेने में ही रुचि रखते हैं, जनता की सेवा में नहीं। 🏛️💸

⚠️ भविष्य का खतरा:
अगर बारिश 2026 में उसी तरह से हुई जैसे 2023 या 2025 में हुई,
तो अधिकांश सड़कें ढह सकती हैं क्योंकि पानी का प्रवाह अभी भी बंद है।

🙏 कृपया इसे शेयर करें।
आशा है कि कोई ईमानदार PWD कर्मचारी इसे देखे और सावधानीपूर्वक तैयारी करे। 💪👷‍♂️

🌧️ “बारिश आने पर निकासी का काम नहीं हो सकता, अभी शुरू करेंगे तो शायद खत्म भी हो जाए।” ⚠️

💰 “प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है, पर PWD में कर्मचारी तो अभी भी हैं, उनसे काम लिया जाना चाहिए।” 🏗️

आजकल पुलिस विभाग द्वारा चिट्टा (नशा) के मामलों में पकड़े गए आरोपियों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है। पोस्ट ...
03/02/2026

आजकल पुलिस विभाग द्वारा चिट्टा (नशा) के मामलों में पकड़े गए आरोपियों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है। पोस्ट में उनका नाम, पता और केस की पूरी जानकारी दी जाती है, लेकिन फोटो में उनका चेहरा छुपा दिया जाता है।
सवाल यह उठता है कि जब अपराधी समाज के बीच खुलकर घूमते हैं और कई बार जमानत पर छूटकर फिर से वही काम शुरू कर देते हैं, तो क्या उनका चेहरा छुपाना सही है?
अगर चेहरा सामने आएगा तो आम लोग उन्हें पहचान सकेंगे। इससे समाज सतर्क रहेगा और अगर ऐसे लोग दोबारा संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दें तो जनता पुलिस की मदद कर सकती है। नशे जैसी समस्या सिर्फ कानून से नहीं, बल्कि समाज और जनता की जागरूकता से भी खत्म हो सकती है।
हालांकि यह भी जरूरी है कि किसी भी व्यक्ति को अपराध साबित होने से पहले दोषी घोषित न किया जाए और कानून व मानवाधिकारों का पूरा सम्मान रखा जाए।
लेकिन नशे के खिलाफ लड़ाई में पारदर्शिता और सख्ती दोनों जरूरी हैं।

During today’s tour, we stopped at Narkanda for lunch. We asked a local person for a food suggestion, confirmed it prope...
27/01/2026

During today’s tour, we stopped at Narkanda for lunch. We asked a local person for a food suggestion, confirmed it properly, and followed his recommendation.
Honestly… we were shocked 🤯
The food we had for just ₹120 was more tasty than what we ate in 5-star restaurant.
📍 Place: OK’s Pahadi Zaika
📌 Location: Above UCO Bank, Narkanda
Simple food, normal prices, but best in taste ❤️
If you ever get a chance to visit Narkanda, don’t miss this place.
Highly recommended! 👌

Address

Theog
171201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Know & Grow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category