26/07/2026
अंबेडकर भवन टिब्बी में धम्म भूमि शाखा टिब्बी द्वारा 26 जुलाई 2026 रविवार को शाहूजी महाराज जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 51 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के पश्चात गत माह कबीर जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 4 में कंचन , 5 में पायल, 6 में अतुल , 7 में प्रींस, 8 में अनुराज , 9 में लक्ष्यदीप , 11 में मनसा, 12 में अमनजोत स्नातक प्रथम वर्ष में कोमल संपूर्ण प्रतियोगिता में तृतीय खुशदीप, द्वितीय ऐश्वर्या व प्रथम सुमन रहे। इस अवसर पर सेवा निवृत्त अध्यापक पूर्णमल लाखटिया, पत्रकार प्रभुराम मेहरड़ा , कनिष्ठ सहायक शिवमंगल सिंह सुमन, राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल अजय कुमार सोलड़ा उपस्थित थे। परीक्षा प्रभारी मांगीलाल ने बताया कि आगामी परीक्षा 30 अगस्त, 2026 रविवार को आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने भाग लेना हो वो 25 अगस्त, 2026 तक अपना नाम लिखा सकते हैं।