BJP4Tikamgarh

BJP4Tikamgarh भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश - जिला टीकमगढ़

🚩 || मन चंगा तो कठौती में गंगा || 🚩संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर संपूर्ण टीकमगढ...
26/08/2026

🚩 || मन चंगा तो कठौती में गंगा || 🚩

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर संपूर्ण टीकमगढ़ जिले में सामाजिक समरसता की बयार बह रही है। इसी कड़ी में आयोजित "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत निकाली जा रही भव्य कलश वंदन यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

जहां भी यह यात्रा पहुंची, वहां ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर, कलश पूजन कर और गुरुदेव के जयकारों के साथ इसका अभूतपूर्व स्वागत किया।

25 अगस्त 2026 को बुडेरा मंडल से यह पावन यात्रा baldevgarh मंडल के ग्राम नारायणपुर, डुंडाखैड़ा, अहार, लड़वारी, करमासन घाट, वैसा राजनगर, वैसा उगड़, झिनगुवां, दुर्गानगर, चन्दूली, डुम्बार ग्राम पंचायत होते हुए आज बल्देवगढ़ पहुंची।

इस यात्रा का मूल उद्देश्य गुरु रविदास जी के विचारों (जाति-पाति और ऊंच-नीच से परे एक समान समाज) को जन-जन तक पहुंचाना और जिले में आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर टीकमगढ़ भाजपा जिला अध्यक्षा श्रीमती सरोज राजपूत जी के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष श्री राम गोपाल चौरसिया जी, बल्देवगढ़ जनपद सदस्य श्रीमती माया राजपूत जी, बल्देवगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री बारेलाला नंदू चौरसिया जी, कुड़ीला मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र लोधी जी, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री श्री राकेश अहिरवार जी, बल्देवगढ़ मंडल महामंत्री दूई श्री मुन्ना लाल वंशकार जी, डॉ सी पी सुडेले जी, श्री दिनेश राजपूत जी, श्री बिट्टू रैकवार जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

आइए, हम सब मिलकर इस पावन यात्रा का स्वागत करें, गुरुदेव के चरणों में नमन करें और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।

#समरसता_संकल्प_अभियान #गुरु_रविदास_जयंती650 ंदन_यात्रा #सामाजिक_समरसता #संत_रविदास

🚩 || मन चंगा तो कठौती में गंगा || 🚩संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर संपूर्ण टीकमगढ...
25/08/2026

🚩 || मन चंगा तो कठौती में गंगा || 🚩

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर संपूर्ण टीकमगढ़ जिले में सामाजिक समरसता की बयार बह रही है। इसी कड़ी में आयोजित "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत निकाली जा रही भव्य कलश वंदन यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

20 अगस्त 2026 को टीकमगढ़ के ऐतिहासिक नजरबाग से प्रारंभ होकर यह पावन यात्रा पहाड़ी खुर्द, हीरानगर बाबरी, मऊघाट, बड़ोरा घाट, बोरी, हनुमान सागर, मानिकपुर, गणेशगंज, कुंडेश्वर, मिनोरा, हरपुरा मडिया, खिरिया नाका, हरपुरा, अस्तौन, पहाड़ी तिलवाहन, पपौरा, माडूमर, पठा, समर्रा, अजनौर, डूंडा, हैदरपुर, अन्तौरा, बड़ागांव धसान और भदौरा होते हुए कल ग्राम पंचायत बुडेरा पहुंची।

जहां भी यह यात्रा पहुंची, वहां ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर, कलश पूजन कर और गुरुदेव के जयकारों के साथ इसका अभूतपूर्व स्वागत किया।

आज यह मंगलमयी कलश वंदन यात्रा ग्राम पंचायत बुडेरा से प्रस्थान कर जिले की विभिन्न अन्य ग्राम पंचायतों की ओर आगे बढ़ेगी।

इस यात्रा का मूल उद्देश्य गुरु रविदास जी के विचारों (जाति-पाति और ऊंच-नीच से परे एक समान समाज) को जन-जन तक पहुंचाना और जिले में आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर टीकमगढ़ जिला अध्यक्षा श्रीमती सरोज राजपूत जी के निर्देशानुसार जिला महामंत्री एवं इस यात्रा के प्रभारी श्री अश्विनी चढ़ार जी, बड़ागांव मंडल अध्यक्ष श्री सुनील रैकवार जी, कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष श्री हरीश अहिरवार जी, बुडेरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रामा रजक जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

आइए, हम सब मिलकर इस पावन यात्रा का स्वागत करें, गुरुदेव के चरणों में नमन करें और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।

#समरसता_संकल्प_अभियान #गुरु_रविदास_जयंती650 ंदन_यात्रा #सामाजिक_समरसता #संत_रविदास

Address

टीकमगढ़
Tikamgarh

Telephone

+19179903655

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP4Tikamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to BJP4Tikamgarh:

Shortcuts

Share