Collector Tikamgarh

Collector Tikamgarh Official handle of Collector Tikamgarh, Government of Madhya Pradesh

भारत सरकार द्वारा फसल बीमा करने की अंतिम तिथि  31 जुलाई को बढ़ाकर 17 अगस्त की गई-कृषकों को अधिक से अधिक फसल बीमा का लाभ द...
06/08/2026

भारत सरकार द्वारा फसल बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई को बढ़ाकर 17 अगस्त की गई
-
कृषकों को अधिक से अधिक फसल बीमा का लाभ दिलाये जाने के लिये प्रचार रथों को किया गया रवाना
-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कृशकों को अधिक से अधिक फसल बीमा का लाभ दिलाये जाने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले में 2 रथों को सर्किट हाउस से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। स्थानीय सर्किट हाउस से श्रीमती सरोज राजपूत, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, उप संचालक कृषि श्री मनोज कश्यप, जिला प्रतिनिधि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लि. जिला टीकमगढ़ श्री शिवाजी परमार, प्रभा. वरिश्ठ कृषि अधिकारी विकासखण्ड टीकमगढ़ श्री कैलाश प्रसाद अहिरवार, अन्य कृषि विभाग के अधिकारी एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा हरीझंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया।
कृषक जागरूकता रथ 17 अगस्त तक जिले के सभी विकासखण्डों, तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ऑडियो संदेश, पम्पलेट एवं अन्य प्रचार -प्रसार सामग्री के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ, बीमा प्रक्रिया तथा उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रदाय की जायेगी। अऋणी कृषक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायत में स्थित कॉमन सर्विस सेन्टर, जिले के समस्त बैंक एवं स्वयं किसान फसल बीमा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीयन 17 अगस्त 2026 तक कर सकते है। खरीफ मौसम में सभी अधिसूचित फसलों हेतु बीमित राशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम कृषकों के द्वारा देय है।
अऋणी कृषकों हेतु भू-अधिकार पुस्तिका की छायाप्रति,आधारकार्ड,बैकं पासबुक की छायाप्रति,बुआई, प्रमाण-पत्र की प्रति (स्वप्रमाणित), मोवाईल नम्वर दस्तावेज आवश्यक हैं। कृषकों से अपील की है कि वर्तमान में एल-नीनो के प्रभाव के कारण विपरीत मौसम की संभावना होने से फसल क्षति के नुकसान से बचने के लिये 17 अगस्त 2026 से पहले फसलों का बीमा कराना सुनिश्चित करें।



महेंद्रसागर वेटलैंड क्षेत्र में अमृत हरित अभियान अंतर्गत कल रोपित किए गए पौधों के संरक्षण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक...
05/08/2026

महेंद्रसागर वेटलैंड क्षेत्र में अमृत हरित अभियान अंतर्गत कल रोपित किए गए पौधों के संरक्षण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
-
फेंसिंग, मिट्टी भराव एवं नियमित सिंचाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ महेंद्रसागर वेटलैंड क्षेत्र का निरीक्षण कर यहां अमृत हरित अभियान अंतर्गत किए गए पौधारोपण उपरांत पौध संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एक दिन पूर्व बच्चों एवं युवाओं के उत्साहपूर्ण सहभागिता से लगाए गए जामुन एवं अर्जुन के पौधों का पुनः अवलोकन किया तथा पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए नगर पालिका द्वारा किए जा रहे फेंसिंग कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पौधे के आसपास पर्याप्त मिट्टी भराव कराया जाए, पौधों को मजबूती से सहारा देकर सुरक्षित रखा जाए तथा नियमित सिंचाई एवं निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर पालिका द्वारा लगाए गए पौधों के बेहतर संरक्षण के लिए उनके चारों ओर मिट्टी भरने, पौधों को व्यवस्थित ढंग से ढकने तथा सुरक्षा फेंसिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिससे पौधों की वृद्धि के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो सके।

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि महेंद्रसागर वेटलैंड क्षेत्र को विकसित कर समृद्ध हरित एवं जैव-विविधता क्षेत्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है। इस दिशा में लगाए गए पौधों का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे भविष्य में यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन तथा नागरिकों के लिए आकर्षक प्राकृतिक स्थल के रूप में विकसित हो सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका टीकमगढ़ की प्रभारी अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, इंजीयर श्री दीपक विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




05/08/2026

LIVE: कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'शिक्षकों के साथ संवाद' कार्यक्रम

05/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद

एकीकृत बागवानी विकास मिशन की जिला मिशन समिति की बैठक संपन्न-टीकमगढ़ में आधुनिक मशरूम उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र विकसित ...
04/08/2026

एकीकृत बागवानी विकास मिशन की जिला मिशन समिति की बैठक संपन्न
-
टीकमगढ़ में आधुनिक मशरूम उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के दिए निर्देश
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्यानिकी मिशन समिति (डीएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में नियमित निरीक्षण करते हुए किसानों को समूह आधारित जैविक खेती, बागवानी यंत्रीकरण, पीएमएफएमई सहित उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र किसानों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आवेदन प्रक्रिया, अनुदान (सब्सिडी) एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में आधुनिक मशरूम उत्पादन, स्पॉन (बीज) लैब, प्रशिक्षण एवं मूल्य संवर्धन आधारित परियोजना स्थापित किए जाने को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।मशरूम घटक की डीपीआर तथा एमआईडीएच योजना के अन्य घटकों के अनुमोदन पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि मशरूम उत्पादन इकाई की स्थापना के बाद टीकमगढ़ प्रदेश में एक उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित हो सकता है। उन्होंने आवश्यक अधोसंरचना विकसित कर प्रशिक्षण परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक मशरूम उत्पादन इकाई, स्पॉन लैब, प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रसंस्करण एवं विपणन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना का उद्देश्य किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं युवाओं को वैज्ञानिक तकनीक से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
कृषि वैज्ञानिक श्री आरके प्रजापति ने बताया कि मशरूम उत्पादन कम भूमि, कम पानी और कम समय में अधिक आय देने वाला व्यवसाय है। यदि परियोजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया तो टीकमगढ़ प्रदेश में मशरूम उत्पादन का एक उत्कृष्ट मॉडल बन सकता है। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जायेंगे तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के समन्वय से स्व-सहायता समूहों, एफपीओ एवं इच्छुक किसानों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
परियोजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर गुणवत्तायुक्त स्पॉन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, उत्पादन लागत में कमी आएगी तथा मशरूम के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और महिला समूहों की आर्थिक भागीदारी भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, उप संचालक कृषि श्री मनोज कश्यप, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री बी.एस. किरार एवं आरके प्रजापति, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री अजय रोहित, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव, सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।



महेंद्र सागर तालाब परिसर में अमृत हरित महाभियान अंतर्गत 10 हजार पौधों का हुआ वृहद पौधारोपण-कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,...
04/08/2026

महेंद्र सागर तालाब परिसर में अमृत हरित महाभियान अंतर्गत 10 हजार पौधों का हुआ वृहद पौधारोपण
-
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों , समाज सेवी संस्थाओं एवं नागरिकों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित अमृत हरित मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में आज जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा सागर बायपास स्थित महेंद्र सागर तालाब परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान लगभग 10 हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जनभागीदारी का प्रभावी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री के.के. श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी, श्री विकास यादव,कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य श्री सुनील श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ , मीडिया प्रतिनिधी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान अतिथियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। जनसहभागिता के साथ संपन्न यह अभियान जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बना।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। पौधे केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
महेंद्र सागर तालाब परिसर में आयोजित यह वृहद पौधारोपण अभियान हरित टीकमगढ़ के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों तथा नगरवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Jansampark Madhya Pradesh



जन विश्वास अभियान अंतर्गत पहले शिविर की तैयारियों में जुटें सभी विभाग-सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयसीमा में करें निराकर...
03/08/2026

जन विश्वास अभियान अंतर्गत पहले शिविर की तैयारियों में जुटें सभी विभाग
-
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयसीमा में करें निराकरण
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने टीएल की बैठक में दिये निर्देश
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने आगामी जन विश्वास अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि जतारा जनपद की लिधौरा तहसील अंतर्गत अपने-अपने विभागों के सभी कार्यालयों, संस्थानों एवं सेवा केंद्रों की सूची तैयार करें। साथ ही हॉस्टल, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, निर्माण कार्य, हैंडपंप सहित सभी परिसंपत्तियों की कार्ययोजना तैयार कर रोस्टर के अनुसार विभागवार मैपिंग सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने अभियान के दौरान सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार एवं अधिकारीवार लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया तथा सभी विभागों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयसीमा में शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से 50 एवं 100 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यालय में शिकायतों के निराकरण के लिए कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी निर्धारित करे तथा प्रतिदिन की प्रगति नोडल अधिकारी को सूचित करें। नोडल अधिकारी जिला मुख्यालय स्तर से नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी केंद्र के बंद होने अथवा अनुपस्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
बैठक में पशुपालन विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम, समयसीमा से बाहर लंबित प्रकरणों तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह जनसुनवाई रिपोर्ट का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में श्री श्रोत्रिय ने 7 अगस्त से आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए नगरीय निकाय, पंचायत एवं स्कूल शिक्षा विभाग को पर्याप्त संख्या में राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अविवादित सीमांकन, नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर सभी जनपद सीईओ को लंबित मामलों को शीघ्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मानवाधिकार आयोग एवं कंटेम्प्ट कोर्ट के लंबित प्रकरण, आयुष्मान कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, आंगनवाड़ी केंद्रों में एबीसी केंद्र, पीएमडीडीकेवाई, संबल योजना, एक जिला-एक उत्पाद योजना के प्रस्तावों तथा केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए भूमि अर्जन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल सिंह गौतम, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, एसडीएम जतारा श्री नीरज खरे, एसडीएम बल्देवगढ़ श्री निशांत भूरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी एवं श्रीमती अंजली शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. अनुरागी, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।



कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री...
03/08/2026

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, स्वतंत्रता दिवस, माननीय मुख्य सचिव महोदय की समीक्षा बैठक, CM helpline, NGT wetland compliance, भू अर्जन (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं केन बेतवा लिंक परियोजना), वन अधिकार पट्टे, राजस्व प्रकरण,फार्मर रजिस्ट्री,ई–विकास पोर्टल से खाद वितरण, कृषि विभाग अंतर्गत कृषि वर्ष 2026, PMDDKY, छिर धारा ग्राम योजना, DMF/DATCC की बैठक में दिए गए निर्देश, PMAY, कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण,आयुष्मान भारत योजना, टी एल पत्रों पर की गई कार्यवाही , विगत टीएल बैठक में दिए निर्देशों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री कुशल सिंह गौतम, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, एसडीएम जतारा श्री नीरज खरे, एसडीएम बल्देवगढ़ श्री निशांत भूरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी, श्रीमती अंजली शर्मा तथा निशांत भूरिया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान का हुआ समापन-459 कार्यक्रमों से 2.60 ल...
31/07/2026

आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान का हुआ समापन
-
459 कार्यक्रमों से 2.60 लाख लोग हुए जागरूक, 259 सोशल मीडिया पोस्ट से 4.18 लाख लोगों तक पहुँचा नशामुक्ति का संदेश
-
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का आज 31 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय टीकमगढ़ पर पुलिस लाइन परिसर में गरिमामय समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सागर ज़ोन श्री मिथिलेश शुक्ला, जिला कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समापन समारोह में अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन एवं आमजन की सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
आईजी सागर ज़ोन श्री मिथिलेश शुक्ला का वक्तव्य एवं नशामुक्ति की शपथ
पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए गंभीर चुनौती है। इससे मुक्ति केवल कानून के माध्यम से नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देकर ही समाज को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं नागरिकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने का आह्वान किया एवं उपस्थित सभी बच्चों,पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ’सामूहिक शपथ’ दिलाई गई।
उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विजय खत्री ने कहा कि नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। अभियान के दौरान पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग, सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता ही नशे के विरुद्ध सबसे प्रभावी माध्यम है तथा इस दिशा में सभी को निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल शासन अथवा पुलिस का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से ही युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सकता है। जिला प्रशासन सभी संबंधित विभागों के समन्वय से ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्थापित हो सके।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में 459 जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 2 लाख 60 हजार नागरिक, विद्यार्थी, ग्रामीण, महिलाएँ एवं युवा प्रत्यक्ष रूप से सहभागी बने और नशामुक्ति का संदेश ग्रहण किया।
उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करते हुए 259 सोशल मीडिया पोस्ट एवं वीडियो प्रसारित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 4 लाख 18 हजार लोगों’ तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि अभियान की सफलता पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग, मीडिया, सामाजिक संगठनों एवं आमजन के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। भविष्य में भी जिला पुलिस नशीले पदार्थों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं नागरिकों ने नशामुक्त टीकमगढ़ स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज के संकल्प को दोहराते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने का संकल्प लिया।
जिला पुलिस टीकमगढ़ ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करें तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
SP Tikamgarh


जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न--यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं सड़क सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर की गई चर्चा---...
31/07/2026

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
--
यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं सड़क सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर की गई चर्चा
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, अतिक्रमण नियंत्रण एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि गोस्वामी, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, श्री रानू खरे, श्री विकास यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डीएफओ श्री राजाराम परमार, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री कुशल गौतम, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंजली शर्मा, बलदेवगढ़ एसडीएम श्री निशांत भूरिया, यातायात प्रभारी श्री कैलाश पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में शहर में ऑटो स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथा हॉकर्स ज़ोन विकसित करने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने निर्देश दिए कि इसी सप्ताह मुख्य नगर पालिका अधिकारी, संबंधित जनप्रतिनिधिगण से मार्गदर्शन लेकर संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान चिन्हित करें तथा प्रस्ताव प्रस्तुत करे ताकि ठेला एवं चौपाटी संचालकों के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में नगरीय क्षेत्र के निराश्रित पशुओं के बेहतर प्रबंधन के लिए जिले की गौशालाओं को उनकी क्षमता का आकलन करने पश्चात पशुओं के स्थानांतरण हेतु उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एमपीआरडीसी मार्गों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर की गई कार्यवाही की पुनः संतुष्टि रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नजरबाग परिसर, पुरानी नगर पालिका एवं लकड़खाना क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त करने पर चर्चा की गई।
बैठक में रेलवे स्टेशन रोड के टर्न पर स्पीड ब्रेकर एवं रम्बल स्ट्रिप लगाए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। महावीर स्कूल के सामने स्थित पुलिया के संबंध में चर्चा करते हुए समिति ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुधार एवं चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की साथ ही सड़कों के दोनों ओर रोड मार्किंग सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सीमा के भीतर वाहन खड़े पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में बतख चौराहे का निरीक्षण कर उसके व्यवस्थित संचालन हेतु जीर्णाेद्धार के लिए उपयोगी विकल्पों के चयन के निर्देश दिए गए। साथ ही खनिज अधिकारी को वण्डा नहर के सामने निजी व्यक्तियों द्वारा रेत डंप किए जाने की शिकायत पर स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। झाँसी रोड पर सब्जी मंडी के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथा कलेक्ट्रेट परिसर एवं विद्युत विभाग के सब-स्टेशन के आसपास लगने वाली सब्जी दुकानों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान चयन करने पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बिना नंबर प्लेट संचालित डंपर एवं ट्रकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा चकरा रोड पर लेफ्ट टर्न विकसित करने के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि श्रवण पार्क की अतिरिक्त बाउंड्री को आमजन की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हटाया गया है, जिससे यातायात में पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके।



Address

जिलाधिकारी एवं कलेक्टर संयुक्त कलेक्ट्रेट बिल्डिंग
Tikamgarh
472001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Tikamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Tikamgarh:

Shortcuts

Share