Govt. District Library Tikamgarh

Govt. District Library Tikamgarh 30,000 books are preserved in this library. The Government District Library also has rare handwritten texts which are about 250 to 300 years old.

�Welcome to the (computerized) Government district library Tikamgarh. �
30000 books are preserved in this library, which includes history, politics, economics, geography, Hindi literature, English literature, Urdu literature, sports etc. The Government District Library is the only computerized library in Tikamgarh district.

*एक जाग्रत देवस्थान :- कुंडेश्वर*                 बुंदेलखंड के अति प्राचीनतम देव स्थानों की बात करें तो कुंडेश्वर का महा...
04/10/2025

*एक जाग्रत देवस्थान :- कुंडेश्वर*
बुंदेलखंड के अति प्राचीनतम देव स्थानों की बात करें तो कुंडेश्वर का महादेव मंदिर उन गिने चुने देवस्थानों में से एक है जिसका उल्लेख पौराणिक ग्रंथो में प्राप्त होता है. सनातन धर्म के मूलाधार शिवलिंग की आराधना, उपासना और भक्ति यहां शताब्दियों से की जा रही है. कुंडेश्वर का महादेव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था, विश्वास, श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म का केंद्र है बल्कि यहां लोक संस्कृति की विविधता के दर्शन भी होते हैं.
यह देवस्थान (कुंडेश्वर), टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ललितपुर रोड पर स्थित है. नदी कुंड के निकट स्थापित होने के कारण इस देवस्थान को कुंडेश्वर कहते हैं.
एक प्रचलित प्राचीन लोककथानुसार जिस स्थान पर अभी शिवलिंग स्थापित है उस स्थान पर प्राचीन काल में एक स्त्री ओखली में धान कूट रही थी. मूसल से धान कूटते-कूटते उसकी ओखली से अचानक रक्त धारा प्रवाहित होने लगी. यह देख स्त्री घबरा गई उसने ओखली को कूंड़े से ढक दिया और बस्ती के लोगो को इकट्ठा किया. उन लोगों ने देखा ओखली से शिवलिंग आकार का एक पत्थर बाहर निकल आया है जिसके सर पर कूंड़ा रखा हुआ है. लोगों को यह चमत्कार लगा, उन्होंने इस स्थान को कूंड़ादेव संबोधित किया और किसी अदृश्य शक्ति से प्रेरित होकर यहां शिवालय का निर्माण कराया. इसीलिए कुंडेश्वर को कूंड़ादेव भी कहते है.
एक अन्य प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार अतिप्राचीन काल में बानपुर (जिला ललितपुर, उ.प्र.) का राजा बाणासुर इस भूभाग पर राज किया करता था. बाणासुर की पुत्री राजकुमारी उषा महादेव की अनन्य भक्त थी. राजकुमारी उषा बानपुर से नित्य प्रतिदिन कुंडेश्वर आकर मंदिर के निकट से बहने वाली जमड़ार नदी पर बने कुंड में स्नान कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया करती थी. तभी से इस कुंड का नाम उषा कुंड पड़ गया.
कुंडेश्वर महादेव मंदिर का स्वयंभू शिवलिंग अलौकिक और आश्चर्य से परिपूर्ण है. इस शिवलिंग पर सर्पाकार उभरी आकृतियां आश्चर्य जनक है. लोक विश्वास है कि इस दिव्य शिवलिंग का आकार प्रतिवर्ष एक चावल के दाने बराबर बढ़ रहा है. टीकमगढ़, कुमेडी कॉलोनी मे रहने वाली 70 वर्षीय श्रीमती बीना श्रीवास्तव जी कहती हैं "जब हम बचपन में कुंडेश्वर जाते थे तब शिवलिंग का आकार छोटा था किंतु अब यह अप्रत्याशित रूप से काफी बड़ा हो गया है. आश्चर्यजनक है"
शताब्दियों से इस स्वयंभू शिवलिंग पर जल चढ़ाया जा रहा है किंतु आश्चर्य है और शोध का विषय भी की इसका तिल मात्र भी क्षरण नहीं हुआ हैं. टीकमगढ़ के महाराजा वीर सिंह जूदेव (द्वितीय) ने 1930 के दशक में इस शिवलिंग के चारों ओर नीचे तक खुदाई करवाई थी किंतु शिवलिंग का अंत प्राप्त नहीं हो सका था अंत में खुदाई बंद करवा कर इसके ऊपर विशाल छतरी का निर्माण करवाया था.
इतिहासकार श्री राम गोपाल रैकवार जी कहते हैं "मंदिर प्रांगण में स्थापित नंदी की मूर्ति संभवत मदन वर्मा (चंदेल कालीन) के समय की है. यह आहार के मदनेश्वर मंदिर के भग्नावेशों से प्राप्त कर यहां पर स्थापित की गई थी. इस नंदी की मूर्ति पर संवत 1202 अंकित है."
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो भूगर्भीय हलचल या संपीडन से शिवलिंग का आकार लगातार बढ़ सकता है. कुछ भी हो लोक मान्यता और विश्वास के आगे विज्ञान भी नतमस्तक है. सुदूर क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में स्त्री, पुरुष और बच्चे कुंडेश्वर के महादेव मंदिर में आते हैं और अपने आराध्य को पूजते हैं. यहां लोगों की प्रार्थनाएं, इच्छाएं और कामनाएं पूर्ण होती है. लोग सहज भाव से दान पुण्य भी करते हैं. यह देवस्थान पूरे बुंदेलखंड में तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है.
कुंडेश्वर शिवालय के नजदीक से बहती जमड़ार नदी का सौंदर्य शिशिर ऋतु में चरम पर होता है. नदी में प्रवाहित स्वच्छ व निर्मल जल, स्नान को प्रेरित करता है. जमड़ार नदी और इससे सटे लगे मधुवन का सौंदर्य और सम्मोहन ही था कि प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार पंडित बनारसी दास चतुर्वेदी और यशपाल जैन जी यहां वर्षों तक साहित्य साधना करते रहे.
कुंडेश्वर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थापित है. यहां जिले का एकमात्र नवोदय विद्यालय संचालित है. शिवालय के पास ही प्रसिद्ध पापट संग्रहालय भी स्थापित है.
प्रतिवर्ष मकर संक्रांति और शिवरात्रि पर्व पर कुंडेश्वर मे विशाल मेले का आयोजन किया जाता है. कुंडेश्वर शिवालय के चारों ओर मनमोहक विशाल प्रांगण का निर्माण कराया गया है. यहां कुंडेश्वर के महादेव मंदिर का वातावरण धर्म, अध्यात्म और आनंद की अनुभूति से परिपूर्ण है.

✍️.........

https://online.fliphtml5.com/dleii/wpax/ शासकीय ज़िला पुस्तकालय टीकमगढ़ द्वारा प्रकाशित ईपत्रिका “युवा विमर्श” वर्ष 01 अ...
08/10/2024

https://online.fliphtml5.com/dleii/wpax/
शासकीय ज़िला पुस्तकालय टीकमगढ़ द्वारा प्रकाशित ईपत्रिका “युवा विमर्श” वर्ष 01 अंक 03, 2024
संपादक- डॉ. विनीता नाग

ई पत्रिका युवा विमर्श वर्ष 01 अंक 03 जुलाई-सितंबर 2024संपादक- डॉ विनीता नागप्रकाशक-शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ म.प्...

Thank you madia
30/07/2024

Thank you madia

शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ द्वारा प्रकाशित शैक्षिक और प्रेरक आलेखों से युक्त युवाओं की ईपत्रिका *युवा विमर्श* वर्ष 01...
06/07/2024

शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ द्वारा प्रकाशित शैक्षिक और प्रेरक आलेखों से युक्त युवाओं की ईपत्रिका *युवा विमर्श* वर्ष 01, अंक 02
संपादक- डॉ. विनीता नाग
प्रकाशक शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ https://online.fliphtml5.com/dleii/jdbb/index.html
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ द्वारा प्रकाशित शैक्षिक और प्रेरक आलेखों से युक्त युवाओ की ईपत्रिका युवा विमर्श

03/06/2024

एक शाम संगीत के नाम
दिनांक 01.06.2024

03/06/2024

एक शाम संगीत के नाम
दिनांक 01.06.2024

03/06/2024

*एक शाम संगीत के नाम*
जिला पुस्तकालय द्वारा दिनांक 01.06.2024 को आयोजित *एक शाम संगीत के नाम* कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देने के लिए-
श्री सात्विक खरे, श्री आदिल साहू और उनकी टीम
श्री नवनीत यादव,
श्री करण आहूजा,
श्री प्रशांत जैन,
श्री सुदीप सोनी,
कु. यशी चौरसिया,
श्री पवन सोनी,
श्री रोहित कुमार,
श्री अंकित,
श्री वीरेंद्र चंसौरिया जी और उन सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं जिन्होंने अपनी सामूहिक प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया.

भारतीय संविधान, चुनाव प्रणाली और हिंदी साहित्य के प्रश्नों पर आधारित *ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024*            ...
15/04/2024

भारतीय संविधान, चुनाव प्रणाली और हिंदी साहित्य के प्रश्नों पर आधारित
*ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024*

हमें खुशी है, हम सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, साहित्यकारों व आमजन के लिए भारतीय संविधान, चुनाव प्रणाली और हिंदी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों से संयोजित एक ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं. यह प्रतियोगिता निःशुल्क है और सभी के लिए ओपन है. प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को जिला पुस्तकालय की ओर से आकर्षक प्रमाण पत्र व ग्लोब प्रदान किए जाएंगे.
प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 22.04.2024 है. इसके बाद लिंक बंद कर दी जाएगी
इस लिंक पर क्लिक करें और प्रतियोगिता में भाग लें.👇👇👇👇👇👇👇
https://forms.gle/9RwGvgQgTPxhbKDY7
*क्विज सभी आयु वर्ग के लिए ओपन है.*
प्रतियोगिता के परिणाम दिनांक 23.04.2024 (विश्व पुस्तक दिवस) को शाम 5:00 बजे जिला पुस्तकालय में घोषित किए जाएगे.

🙏

Vijay Mehra
https://forms.gle/9RwGvgQgTPxhbKDY7

"इस प्रतियोगिता का परिणाम (विश्व पुस्तक दिवस) दिनांक 23.04.2024 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।" आवश्यक दिशा निर्देश- 1. अपनी व...

शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ प्रकाशित शैक्षिक और प्रेरक आलेखों से युक्त-ई-पत्रिका युवा विमर्शसंपादक- डॉ विनीता नागप्रका...
01/04/2024

शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ प्रकाशित शैक्षिक और प्रेरक आलेखों से युक्त-
ई-पत्रिका
युवा विमर्श
संपादक- डॉ विनीता नाग
प्रकाशक- शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ (म.प्र.)

Vijay Mehra

08/02/2024

*पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी जी ने पुस्तकालय मे किया छात्र-छात्राओं को संबोधित*

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अध्यनरत छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन देने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक सम्माननीय श्री रोहित काशवानी जी दिनांक 7.02.2024 को जिला पुस्तकालय में सादर आमंत्रित थे. पुस्तकालय सदस्यों, पाठकों, साहित्यकारों और पुस्तकालय स्टाफ की ओर से श्री काशवानी जी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया.
2017 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री काशवानी जी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा से लेकर भारतीय पुलिस सेवा में चयन होने तक की संपूर्ण यात्रा छात्र-छात्राओं को सुनाई. भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी करते समय आई कठिन समस्याओं, परेशानियां से भी परीक्षार्थियों को अवगत कराया. श्री रोहित काशवानी जी आईआईटी रुड़की पास आउट है, उन्हें विदेश से रिसर्च/शोध करने का ऑफर भी प्राप्त हुआ था. उन्होंने बताया कि व्यावसायिक क्षेत्र में न जाकर उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा को प्राथमिकता दी.
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी जी ने लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही, उन्होंने कुंठा, अवसाद और हतोत्साहित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने को कहा. उन्होंने सोशल साइट पर अत्यधिक समय व्यतीत करना दिग्भ्रमित होने जैसा बताया.
श्री रोहित काशवानी जी ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए श्री रोहित काशवानी जी ने कहा कि उपलब्ध संसाधन का समुचित उपयोग और समय का प्रबंधन किसी भी परीक्षा में सफलता का मूल आधार होते हैं.
श्री काशवानी जी ने पुस्तकालय की उपयोगिता और उसके महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कोचिंग संस्थानो की उपयोगिता से भी परीक्षार्थियों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि स्वयं के बनाए गए नोटस से अध्ययन, अध्ययन में निरंतरता, अनावश्यक तनाव से बचाव एक स्वस्थ प्रतियोगी की निशानी होती है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट ने सब कुछ उपलब्ध करा दिया है अब आप गांव में रहकर भी भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं.
श्री काशवानी जी ने प्रतियोगिता परीक्षा के पाठ्यक्रम अनुरूप टाइम मैनेजमेंट को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित अध्ययन और मानसिक तनाव से स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती है इनसे बचाव के लिए प्राणायाम, योग, आनंददायी कार्य और शौक के द्वारा अपने आप को ऊर्जावान बनाए रखा जा सकता है.
श्री काशवानी जी ने युवाओं को एकाग्रता के साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते रहना, नियमों का पालन करना और सामाजिक कार्यों में संलग्न रहने का संदेश भी दिया.
कार्यक्रम के अंत में शाल, श्रीफल देकर जिला पुस्तकालय की ओर से सम्माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रोहित काशवानी जी का सम्मान किया गया.
जिला पुस्तकालय में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में श्री फूलचंद जैन, श्रीमती डाँ विनीता नाग, करन अहूजा, पवन सोनी, पलक मिरचंदानी, निकिता सेन, श्री कृष्णानंद राय, प्रशांत जैन, अरविंद अहिरवार, आरती दुबे, नंदिनी दुबे सहित पुस्तकालय के सदस्य गण उपस्थित रहे.

बहुत बहुत धन्यवाद श्रीमती डाँ विनीता नाग मेम

Address

Nagar Bhavan Tikamgarh
Tikamgarh
472001

Opening Hours

Monday 8am - 11:30am
4:30pm - 8pm
Tuesday 8am - 11:30am
4:30pm - 8pm
Wednesday 8am - 11:30am
4:30pm - 8pm
Thursday 8am - 11:30am
4:30pm - 8pm
Friday 8am - 11:30am
4:30pm - 8pm
Saturday 8am - 11:30am
4:30pm - 8pm

Telephone

+919893997657

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. District Library Tikamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Govt. District Library Tikamgarh:

Share