WCD Tikamgarh

WCD Tikamgarh महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)

पोषण भी पढ़ाई भी (चरण 1) - 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश से प्राप्त निर्देशानुसार एवं...
03/06/2026

पोषण भी पढ़ाई भी (चरण 1) - 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश से प्राप्त निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, टीकमगढ़ श्री उदल सिंह ठाकुर एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, निवाड़ी श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में संयुक्त रूप से अप्रशिक्षित रही कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढ़ाई भी (चरण 1) 3 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया।

प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी, बच्चों के समग्र विकास, शाला पूर्व शिक्षा की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रथम दिवस पोषण विषय पर केंद्रित रहा, द्वितीय दिवस पढ़ाई एवं बच्चों के समग्र विकास पर, तृतीय दिवस में पोषण भी पढ़ाई भी को एक साथ समाहित करते हुए कैसे बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जाए इस विषय पर विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स अपना सिंह परिहार, प्रियंका खरे, पुष्पा अहिरवार, कांति यादव, ममता यादव, प्रेरणा दांगी एवं FMCH संस्था से सचिन धाकड़ और रॉकेट लर्निंग से प्रोग्राम मैनेजर श्री अनिवेश चतुर्वेदी द्वारा प्रशिक्षण को पूर्ण कराया गया।

प्रशिक्षण में निवाड़ी जिले से 3 एवं टीकमगढ़ जिले से 2 कार्यकर्ताओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण के उपरांत कार्यकर्ताओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।



Directorate Women and Child Development, MP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
PRO Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Niwari Collector Tikamgarh Udal Singh Singh Rocket Learning

02/06/2026

पीएम केयर्स योजना के बच्चों को वित्तीय साक्षरता का दिया गया प्रशिक्षण
--
कलेक्टर श्री विवेक श्रोतीय के निर्देशन एवं श्री ऊदल सिंह ठाकुर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आज पीएम केयर्स योजना अंतर्गत लाभान्वित बच्चों को डाक विभाग के सहयोग से वित्तीय साक्षरता संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्ट मास्टर श्री हरचरण कुम्हार एवं लेखपाल श्री वीरेंद्र पटेरिया द्वारा बच्चों को बैंकिंग एवं बचत संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बचत खाते, डिजिटल भुगतान, डाकघर की विभिन्न बचत योजनाएं, धन के सुरक्षित उपयोग तथा भविष्य की वित्तीय योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पोस्ट मास्टर ने बच्चों को नियमित बचत की आदत विकसित करने एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय साक्षरता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में आर्थिक प्रबंधन की समझ विकसित होगी तथा वे भविष्य में अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।
कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं पीएम केयर्स योजना के बच्चे उपस्थित रहे।



विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर - मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला एवं बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्र...
02/06/2026

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर - मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला एवं बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री विवेक श्रोतिय के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री उदल सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन एवं संवेदना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम मुहारा हरिजन बस्ती, सेक्टर-ए, परियोजना जतारा में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला एवं बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, इससे जुड़ी भ्रांतियों एवं झिझक को दूर करना तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। सैनिटरी पैड बैंक पहल के अंतर्गत जरूरतमंद किशोरियों एवं महिलाओं को निःशुल्क बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड वितरित किए गए।

यह पहल न केवल मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देती है, बल्कि किशोरियों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मासिक धर्म के कारण होने वाले स्कूल ड्रॉपआउट को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस दौरान शाला त्यागी बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए ग्राम सरपंच द्वारा निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम में बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

#विश्व_मासिक_धर्म_स्वच्छता_दिवस


#बालिका_शिक्षा #सैनिटरी_पैड_बैंक
PRO Tikamgarh PMO India Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Collector Tikamgarh Udal Singh Singh Directorate Women and Child Development, MP Samvedna Foundations

29/05/2026

बाल विवाह रोकथाम को लेकर बड़ा फैसला

✳️ मध्यप्रदेश में ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे ‘बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी’

Dr Mohan Yadav

28/05/2026

मध्यप्रदेश में ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे “बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी”

✳️जिला कलेक्टर से लेकर पटवारी तक की जवाबदेही तय

बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अभियानों को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने पूर्व में जारी अधिसूचना को निरस्त करते हुए अब जिला से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को “बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी” के रूप में अधिसूचित किया है। यह निर्णय बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 16 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत लिया गया है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे बाल विवाह की रोकथाम, निगरानी और त्वरित कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

जिला कलेक्टर से पटवारी तक की जवाबदेही तय

इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब बाल विवाह रोकने के लिए एक बेहद मजबूत और त्रि-स्तरीय से भी बड़ा प्रशासनिक तंत्र काम करेगा। जिला स्तर पर इसकी कमान जिला कलेक्टर, अपर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संभालेंगे, जबकि अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह तहसील स्तर पर तहसीलदार और सभी नायब तहसीलदारों को कानूनन सशक्त बनाया गया है। ब्लॉक स्तर पर मोर्चा संभालते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सेक्टर स्तर पर निगरानी रखने के लिए सभी राजस्व निरीक्षकों और महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव जमीनी स्तर पर करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे पटवारी को और शहरी क्षेत्रों में नगर पालिक निगमों के जोनल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारियों को इस कानून को लागू करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा छोटे शहरों की नगर पालिका परिषदों और नगर परिषदों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, उप राजस्व निरीक्षक और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया गया। ग्राम स्तर तक प्रशासनिक जवाबदेही तय होने से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों को बेहतर संरक्षण मिलेगा।

तुरंत एफआईआर और कार्रवाई

अब अगर कहीं से भी बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो वहां के पटवारी या सेक्टर पर्यवेक्षक कानूनी तौर पर सीधे दखल दे सकेगा और उसे रोकने के लिए अधिकृत होगा। अधिकारियों की इतनी बड़ी चेन होने से अब शादियों के सीजन में 'चाइल्ड मैरिज' पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सकेगी। यह कदम महिला एवं बाल विकास विभाग और राजस्व विभाग के आपसी समन्वय से बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा में एक गेम-चेंजर साबित होगी। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Dr Mohan Yadav

28/05/2026

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के पद के लिये कूटरचित अंकसूचियां चयन पोर्टल पर अपलोड करने वाली आवेदिकाओं के विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज
---
महिला एवं बाल विकास भोपाल के निर्देशानुसार कार्यकर्ता/सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु एम०पी० ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर इच्छुक उम्मीदवारों हेतु निर्धारित योग्यता अनुसार 20 जून से 4 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे।
जिला स्तरीय दावा/आपत्ति निराकरण समिति के निर्णय अनुसार अंकसूचियों के जांच/सत्यापन पश्चात बाल विकास परियोजना बल्देवगढ अंतर्गत 5 आंगनवाडी केन्द्रों में आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका की पद पूर्ति हेतु निम्नानुसार आवेदिकाओं की कक्षा 12 वीं की अंकसूची कूटरचित पायी गयी विवरण निम्नानुसार है -
आंगनवाडी केन्द्र - रमपुरा नजदीक हटा, श्रीमति जयमाला लोधी पति रविन्द्र लोधी निवासी रमपुरा नजदीक हटा तहसील बल्देवगढ़, जिला टीकमगढ़, आंगनवाडी केन्द्र- खुडन सुजानपुरा श्रीमति ममता यादव पति दीपक यादव निवासी-खुडन सुजानपुरा तहसील बल्देवगढ, जिला टीकमगढ़, आंगनवाडी केन्द्र रामगढ दोह चक्र-2- श्रीमति मनीषा विश्वकर्मा पति मनीष विश्वकर्मा निवासी रामगढ़ दोह चक्र-2 तहसील बल्देवगढ, जिला टीकमगढ़, आंगनवाडी केन्द्र चौधरनखेरा कुड्याला श्रीमति नीतू राजपूत पति भरतलाल लोधी निवासी-चौधरनखेरा कुडयाला तहसील बल्देवगढ जिला टीकमगढ़ तथा आंगनवाडी केन्द्र बैरागढ दोह चक्र-2 श्रीमति सुनीता विश्वकर्मा पति रतिराम विश्वकर्मा निवासी बैरागढ दोह चक्र-2 तहसील बल्देवगढ जिला टीकमगढ़।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार कूटरचित अंकसूचियां एम०पी०ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर अपलोड करने वाले आवेदिकाओं के विरूद्ध परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना बल्देवगढ को संबंधित थाने में एफ०आई०आर० दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये गये।



समर कैंप-2026 “स्कूल की तैयारी अभियान” अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजितमहिला एवं बाल विकास विभाग टीकमग...
25/05/2026

समर कैंप-2026 “स्कूल की तैयारी अभियान” अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित

महिला एवं बाल विकास विभाग टीकमगढ़ के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री उदल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में समर कैंप-2026 “स्कूल की तैयारी अभियान” अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के चारों विकासखंड टीकमगढ़, जतारा, पलेरा एवं बल्देवगढ़ की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रथम टीम से लेखन, कृष्णा, स्नेहलता, रहीस, साक्षी एवं आशीष त्रिपाठी एवं टीम द्वारा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन से प्रोग्राम मेनेजर अनिवेश चतुर्वेदी एवं जिला सामन्वयक ओवेश शेख की उपस्थिति रही। प्रशिक्षकों द्वारा स्कूल रेडीनेस मेले की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाई गई। साथ ही बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भाषाई एवं सामाजिक विकास से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर जानकारी दी गई। समुदाय आधारित गतिविधियों एवं खेल-आधारित शिक्षण पद्धति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि स्कूल में प्रवेश से पूर्व बच्चों को सीखने के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे उनमें बुनियादी समझ विकसित होने के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। इसी उद्देश्य से 26 मई 2026 को जिले के टीकमगढ़, जतारा, पलेरा एवं बल्देवगढ़ विकासखंडों के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडीनेस मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में बच्चों की सीखने की तैयारी का आकलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में माताओं एवं अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं घर पर सीखने का सकारात्मक वातावरण तैयार करने संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

Directorate Women and Child Development, MP
PRO Tikamgarh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Udal Singh Singh Anivesh Vishesh Chaturvedi
Pratham Education Foundation Rocket Learning

सैनेटरी पैड बैंक : शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं से जुड़ाव एवं जागरूकता की एक पहलमहिला एवं बाल विकास विभाग, टीकमगढ़ एवं सं...
25/05/2026

सैनेटरी पैड बैंक : शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं से जुड़ाव एवं जागरूकता की एक पहल

महिला एवं बाल विकास विभाग, टीकमगढ़ एवं संवेदना फाउंडेशंस के संयुक्त प्रयास से “सैनेटरी पैड बैंक” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को केंद्र पर माहवारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इससे जुड़ी झिझक को तोड़ने के साथ ही उनके समग्र स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जोड़ने हेतु जागरूक किया जाएगा। केंद्र स्तर पर ही संबंधित बालिकाओं को प्रति माह निःशुल्क सेनिटरी पैड वितरण किया जाएगा।

इस पहल के अंतर्गत संवेदना फाउंडेशंस द्वारा निः शुल्क सैनेटरी पैड वितरण बालिकाओं से जुड़ने एवं संवाद स्थापित करने का माध्यम होगा, ताकि उन्हें मासिक स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा शिक्षा के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं समझाइश दी जा सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयीन शिक्षा से वंचित किशोरियों को जागरूक बनाकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं भविष्य की दिशा में प्रेरित करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 21 मई 2026 को श्री बी. एल. प्रजापति, संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सागर द्वारा सैनेटरी पैड बैंक का फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य एवं सम्मान समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार की पहल सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
संवेदना फाउंडेशंस की संचालिका श्रीमती श्वेता गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ऊदल सिंह ठाकुर के निर्देशन में संचालित यह कार्यक्रम संवेदना फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं संस्था का यह संयुक्त प्रयास किशोरी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं क्रांतिकारी पहल माना जा रहा है।

Directorate Women and Child Development, MP PRO Tikamgarh Collector Tikamgarh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Udal Singh Singh Samvedna Foundations

जिले में “समर कैम्प 2026 – स्कूल की तैयारी” अभियान अंतर्गत एक दिवसीय सुपरवाइज़र प्रशिक्षण आयोजित ---टीकमगढ़ जिले में “समर...
22/05/2026

जिले में “समर कैम्प 2026 – स्कूल की तैयारी” अभियान अंतर्गत एक दिवसीय सुपरवाइज़र प्रशिक्षण आयोजित
---
टीकमगढ़ जिले में “समर कैम्प 2026 – स्कूल की तैयारी” अभियान का शुभारम्भ किया गया जिसके अंतर्गत आज एक दिवसीय सुपरवाइज़र प्रशिक्षण के आयोजन से इस प्रोग्राम की शुरुआत हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग, टीकमगढ़ एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की समस्त पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में रॉकेट लर्निंग संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों की स्कूल रेडीनेस को मजबूत बनाने, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता वृद्धि तथा माताओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्कूल रेडीनेस मेला, बच्चों के विकास के पाँच प्रमुख क्षेत्रों, रिपोर्ट कार्ड प्रक्रिया एवं समुदाय आधारित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

दूसरे चरण में सेक्टर स्तर पर सभी आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने केन्द्रों पर बच्चों एवं अभिभावकों के साथ प्रभावी रूप से गतिविधियाँ संचालित कर सकें। इसके अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के सभी आँगनवाड़ी केन्द्रों पर मई माह में “स्कूल रेडीनेस मेला – 1” का आयोजन किया जाएगा। मेले में बच्चों की सीखने की तैयारी का आकलन किया जाएगा तथा माताओं को बच्चों के विकास एवं घर पर सीखने की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

संयुक्त संचालक सागर संभाग महिला बाल विकास विभाग श्री बी. एल. प्रजापति एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, टीकमगढ़ श्री उदल सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम मे समस्त परियोजना अधिकारी, सभी सेक्टर पर्यवेक्षक, समस्त पोषण अभियान टीम टीकमगढ़ उपस्थित रहे।

प्रथम संस्था से राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें लेखन, कृष्णा, स्नेहलता, रहीश, आशीष त्रिपाठी एवं टीम मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे रहे। वहीं रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन से प्रोग्राम मेनेजर अनिवेश चतुर्वेदी एवं जिला सामन्वयक ओवेश शेख द्वारा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान सज्जन सिंह शेखावत, स्टेट हेड – मध्यप्रदेश, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने कहा कि “जब माँ बच्चे की सीखने की यात्रा में सहभागी होती है, तो स्कूल का पहला दिन उत्सव बन जाता है। आज का प्रशिक्षण उस उत्सव की तैयारी की पहली कड़ी है। इस अभियान के माध्यम से बच्चों को कक्षा-एक के लिए बेहतर रूप से तैयार करने, माताओं को सीखने की प्रक्रिया से जोड़ने तथा आँगनवाड़ी एवं विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Udal Singh Singh PRO Tikamgarh Pratham Education Foundation Rocket Learning

16/04/2026

Address

1st Flore , Composite Collectorate Building
Tikamgarh
472001

Opening Hours

Monday 10am - 5:30pm
Tuesday 10am - 5:30pm
Wednesday 10am - 5:30pm
Thursday 10am - 5:30pm
Friday 10am - 5:30pm
Saturday 10am - 5:30pm
Sunday 10am - 5:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when WCD Tikamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share