13/05/2020
10 मई 2020 का करेन्ट अफेयर्स
======
• भारतीय नौसेना ने 10 मई 2020 को किन देशो में 'मिशन सागर' के तहत कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु चिकित्सा सहायता भेजी है?
-मालदीव,मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस
# भारत सरकार ने 'मिशन सागर' के तहत भारतीय नौसेना का जहाज ‘केसरी’ द्वारा मालदीव,मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस को कोविड-19 महामारी में समन्वय कायम करते हुए चिकित्सा सहायता भेजी है।
# 'मिशन सागर' केके माध्यम से 10 मई 2020 को इन देशो में खाद्य वस्तुएं, एचसीक्यू गोलियों सहित कोविड सम्बन्धित दवाएं और विशेष आयुर्वेदिक दवाओं और चिकित्सा सहायता दलों के साथ रवाना किया गया।
# यह अभियान रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय के साथ संचालित किया जा रहा है।
-----
• 10 मई 2020 को DRDO ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कागजों और करंसी नोटों को संक्रमण-मुक्त करने के लिए किस नाम से अल्ट्रावायलेट प्रणाली विकसित की है?
- DRUVS
# हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की प्रयोगशाला में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कागजों और करंसी नोटों को संक्रमण-मुक्त करने के लिए एक स्वचालित अल्ट्रावायलेट प्रणाली विकसित की है।
# डिफेंस रिसर्च अल्ट्रावायलेट सेनेटाइजर (DRUVS) नामक यह उपकरण मोबाइल फोन, आई-पैड, लैपटाप, करंसी नोट, चेकबुक, चालान, पासबुक, कागज और लिफाफे को संक्रमण-मुक्त करता है।
# इस उपकरण का संचालन संपर्कहीन है जो विषाणु के फैलाव को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक डिब्बे के भीतर रखी वस्तु को 360 डिग्री पर अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में लाता है।
# एक बार इस्तेमाल होने के बाद यह उपकरण अपने आप बंद हो जाता है और संचालक को इसके नजदीक खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।
-----
• भारत में मातृ दिवस (mother day) कब मनाया जाता है?
-मई माह के दूसरे रविवार को
# मातृ दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित करना है। वर्ष 2020 में 10 मई को भारत में मातृ दिवस मनाया गया।
# यह दिवस दुनिया भर में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता हैं। विभिन्न देशों में इस समारोह को मनाने का अपना-अपना तौर-तरीका हैं।
# भारत में मातृ दिवस की खास परम्परा हैं। भारत में पृथ्वी को भी मां की संज्ञा दी जाती है व भारत में माता की भगवान स्वरूप में भी पूजा की जाती है इसलिए भारत में मातृ दिवस भी खास महत्व रखता है।
-----
• उस कंपनी का क्या नाम है जो भारत के लिए कोरोना (कोविड-19) की वैक्सीन बना रही है?
-भारत बायोटेक
# Bharat Biotech International Ltd (BBIL), ये हैदराबाद की उस कंपनी का नाम है जो भारत के लिए कोरोना की वैक्सीन बना रही है।
# BBIL और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) मिलकर कोरोना वायरस का टीका डेवलप करेंगे।
# भारत बायोटेक को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी (NIV Pune) में आइसोलेट कर रखा गया वायरस का का एक स्ट्रेन भी ट्रांसफर किया गया है। # वैक्सीन डेवलपमेंट में BBIL को ICMR-NIV से पूरा सहयोग मिलेगा। यानी यह वैक्सीन पूरी तरह से भारत में बनेगी।
# भारत बायोटेक का प्लांट, एशिया-पैसिफिक के सबसे बड़े फार्मास्यूटिकल मैनुफैक्चरिंग प्लांट्स में से एक है। साल 1996 में भारतीय वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा ऐल्ला ने भारत बायोटेक की नींव रखी थी।
-----
• 9 मई 2020 को संपन्न तीसरी अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में किसने 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल में पहला स्थान हासिल किया?
-यशस्विनी सिंह देशवाल और रूद्रांक्ष पाटिल
# तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी यशस्विनी सिंह देशवाल और युवा निशानेबाज रूद्रांक्ष पाटिल ने तीसरी अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल में पहला स्थान हासिल किया ।
# महाराष्ट्र के रूद्रांक्ष ने 10 मीटर एयर राइफल में 252 . 9 का विश्व रिकार्ड बनाया लेकिन यह दर्ज नहीं होगा क्योंकि यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ से मान्यता प्राप्त नहीं है ।
# भारत के यश वर्धन दूसरे और फ्रांस के एटियेने गेरमोंड तीसरे स्थान पर रहे । यशस्विनी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 243 . 8 अंक लेकर पहला स्थान पाया । गौरव राणा दूसरे और मनु भाकर तीसरे स्थान पर रहे।
-----
डेली हिंदी करेन्ट अफेयर्स के लिए लिंक पर क्लिक कर टेलीग्राम ग्रुप join करे-
https://t.me/joinchat/AAAAAEx0o75sigRSCMbIHQ
-----
फेसबुक लिंक-
https://www.facebook.com/RajivKumarSahuOfficial/