NCC Tinsukia

NCC Tinsukia National Chamber of Commerce (NCC), Tinsukia is a premiere organisation established in 1949. It serv

All are urged to Support this Call. Essential services are kept outside for convenience of people in general. अभी नहीं त...
23/02/2021

All are urged to Support this Call. Essential services are kept outside for convenience of people in general.

अभी नहीं तो कभी नहीं।।

25/01/2021
National Chamber of Commerce extends it's warm welcome for the 11th edition of Gayatri Chamber Premier League commencing...
21/01/2021

National Chamber of Commerce extends it's warm welcome for the 11th edition of Gayatri Chamber Premier League commencing from 24th January to 31st January. We request your presence for the opening ceremony on 24th January at TDSA field (Katchujan) from 7.30 am to 8.30 am. For more information of the tournament please visit www.ncccpl.tinsukiaonline.in and for live score and live telecast of all matches download cricheros app and follow the tournament chamber premier league 11.

We once again request you to attend the matches of the tournament and encourage the players.

Pull off your shocks, get the kit bag ready and start waking up early to prepare yourself for the biggest cricketing ext...
12/12/2020

Pull off your shocks, get the kit bag ready and start waking up early to prepare yourself for the biggest cricketing extravaganza of the year "Chamber Premier League - 11". Starting from 24th January 2021 to 31st January 2021. Registration for player registrations opens from 12th December till 20th December. So hurry and register yourself today. 8 teams would be battling for the prestigious trophy of CPL.

Happy Chat Puja
19/11/2020

Happy Chat Puja

Have a Happy & Prosperous Diwali.
13/11/2020

Have a Happy & Prosperous Diwali.

नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रथम कार्यकारिणी सभा कई महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न।।नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स, ...
31/10/2020

नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रथम कार्यकारिणी सभा कई महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न।।

नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स, तिनसुकिया की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम सभा दिनांक 29 अक्टूबर सायं 7:00 बजे से चेमबर प्रांगण में रखी गई। सभा की अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश बैद्य ने की। सभा में राकेश अग्रवाल, विनोद बिरमिवाल, श्रीकिष्ण अग्रवाल, अमित अग्रवाल (बंसल), आशीष शर्मा, अजय मोदी, हीरालाल काछवाल, गौरीशंकर ईशरवालिया, अमित अग्रवाल, सुधाकर ठाडुरामका, समीर गोयल, मनोज बजारी, कौशल अग्रवाल, रतन लाल जैन, मनोज अग्रवाल, राजेश कुमार तोदी, विनोद घोड़ावत, गोल्डी बरेलिया, नारायण राम भाटीवाड़ा, भगवत सुरेखा और सुनील लूंडीया उपस्थित थे।

नारायण राम भाटीवाडा ने बालाजी परिवहन का नाम नये सदस्य के रूप में प्रस्तावित किया जिसे सर्वसम्मति से सुकृति दी गई।

कई कमेटियों का गठन किया गया और इनमें समाज से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को कन्वेनर की जिम्मेवारी दी गई। इन कमेटियों में मुख्यतः लीगल सेल और संविधान संशोधन कमेटी की कन्वेनरशिप बुधकरण केजरीवाल (अधिवक्ता) को दी गई। मेंबरशिप ग्रोथ सेल की जिम्मेदारी नारायण राम भाटीवाड़ा को दी गई। एडिटोरियल बोर्ड की जिम्मेदारी अध्यक्ष और सचिव के संग भगवत सुरेखा और अमित अग्रवाल (बंसल) को सौंपी गई। पब्लिक यूटिलिटी सेल नामक एक नई कमेटी का गठन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य म्युनसिपलटी, टेलीफोन और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना होगा और इसकी बागडोर सुधाकर ठंडूरामका को सौंपी गई। वेट एंड मेजरमेंट का विभाग आशीष शर्मा को दिया गया। आइडिया जेनरेशन और प्रॉब्लम फाइंडिंग सेल प्रथम बार चेंबर में शामिल कर चेंबर के वरिष्ठ श्रीकिशन अग्रवाल को इसकी जिम्मेवारी दी गई। व्यापार जगत की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाली गला किराना मंडी हेतु गला किराने कमेटी की बागडोर अनुभवी विनोद घोड़ावत को दी गई। बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट कमेटी - समीर गोयल संभालेंगे, होटल एवं रेस्टोरेंट समिति - शंकर शर्मा, हार्डवेयर एंड मोटर पार्ट्स कमेटी - मनोज बजारी, इलेक्ट्रिक कमेटी - कौशल अग्रवाल, टैक्सटाइल एंड रेडीमेड गारमेंट कमेटी - मनोज अग्रवाल, टीडीए कमेटी - गौरीशंकर ईशरवालिया। लोकप्रिय सीपीएल खेल हेतु सीपीएल कमेटी का दायित्व अमित अग्रवाल को दिया गया।

इस बार सर्वसम्मति से एक अद्भुत निर्णय लिया गया और चेंबर में एक एडवाइजरि कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य कुछ ऐसी शख्सियत को चेंबर के कार्य में शामिल करना होगा जोकि चेंबर को सही मार्गदर्शन के साथ-साथ मजबूती भी प्रदान करेंगे। इस कमेटी में सीए श्रीराम अग्रवाल और अधिवक्ता सुरेश खेतान सरीखे नाम शामिल किए गए हैं और आने वाले समय में और भी नाम इस कमेटी में जोड़े जाएंगे। साथ ही प्रकाश वैद्य ने इस वर्ष एक विमेन सेल बनाने का निश्चय किया है जिसे सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। इस सेल का मुख्य उद्देश्य व्यापार जगत में नारी शक्ति के प्रभाव को देखते हुए उन्हें चेंबर के साथ जोड़ना रहेगा।

अन्य मुख्य निर्णयों में यह पारित किया गया कि चेंबर एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च करेंगे जिस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी व्यापारी अपनी समस्या को निसंकोच दर्ज करवा सकेगा। यदि उस समस्या के लिए कोई लिखित शिकायत की आवश्यकता होगी तो चेंबर उक्त व्यापारी से उस समस्या को लिखित में लेने का प्रयास करेगी या उसकी ड्राफ्टिंग कर उससे सुकृति लेकर उस समस्या पर कार्रवाई की जाएगी। इन वर्षों में यह देखा गया है कि बहुत से व्यापारी लिखित समस्या देने के चलते अपनी समस्या चेंबर के समक्ष नहीं ला पाते। प्रकाश वैद्य ने कहा कि इस पहल से व्यापारियों की समस्या चेंबर तक निसंकोच ढंग से पहुंच पाएगी और उसका निवारण सही तरीके से हो पाएगा।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि हर वर्ष सभी सदस्यों को वार्षिक सर्टिफिकेट ऑफ मेंबरशिप चेंबर मुहैया करवाएगी जिसे व्यापारी अपने प्रतिष्ठान में गर्व से लगा सके। यह सर्टिफिकेट हम सब की एकता का प्रतीक भी है और इस सर्टिफिकेट में वह हेल्पलाइन नंबर भी प्रकाशित किया जाएगा जो कि हर व्यापारी के लिए तत्पर है।

एक महीने की अवधि में चैंबर ने टीसीएस कानून संशोधन के विरोध मे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के समझ आवाज उठाई। साथ ही कई और पत्र जो चेंबर को प्राप्त हुए उन पर चर्चा कर उचित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। मुख्यतः सभा के अंत में सभी के मुख पर एक ही बात थी - हमें मिलकर एकजुट होकर व्यापारीयों की जो भी समस्या है उसका समाधान करना है और इसके लिए व्यापारियों को आगे आना होगा और अपनी समस्या को निसंकोच भाव से चेंबर को बताना होगा।

चेंबर कि सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभालने वाले अमित अग्रवाल (बंसल) ने बताया कि पिछले 1 महीने में चेंबर ने जो भी कार्य किया है उसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाई गई। साथ ही प्रकाश वैद्य ने सभी से आग्रह किया की अपना टि्वटर अकाउंट जल्द से जल्द खोलें ताकि चेंबर द्वारा जो भी बातें या विषय या मुद्दे उठाए जाते हैं उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी उस ट्विट को रिट्वीट करें ताकि हमारी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे।

चेंबर के सचिव राकेश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और सभा को विराम दिया। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा चेंबर के संयुक्त-सचिव अमित अग्रवाल (बंसल) ने दी है।

Thanks to Purvanchal Prahari, Dainik Purvoday & Pratah Khabar for coverage.

Address

Chamber Road
Tinsukia
786125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NCC Tinsukia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category